@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21@BalodDistrict इस दौरान श्रीमती कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बेटियों को आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और जीवन में हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का गुरुमंत्र दिया।
बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे कदम!
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बालोद द्वारा ‘बिटिया@वर्क’ अभियान के तहत छात्राओं को संयुक्त जिला कार्यालय का भ्रमण कराया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ की ओर से बेटियों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल ‘बिटिया@वर्क’ अभियान की शुरुआत की गई है।
जिला स्तरीय राज्योत्सव के अवसर पर कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने इस अभियान का शुभारंभ किया।
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21@BalodDistrict ‘बिटिया@वर्क’ अभियान का उद्देश्य बेटियों को करियर के नए अवसरों से परिचित कराना, उनकी प्रतिभा को निखारना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से बालोद की मोनिका बघेल को मिली ₹10 लाख की सहायता राशि
बालोद जिले की बालिका मोनिका बघेल के 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत उनके बैंक खाते में ₹10 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।
@ChhattisgarhCMO@LaxmiRajwade21@DPRChhattisgarh@BalodDistrict कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख), संरक्षण अधिकारी, परियोजना समन्वयक (मिशन शक्ति), बालिका के संरक्षक तथा मिशन वात्सल्य के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्योत्सव 2026 में महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से नारी शक्ति की उपलब्धियों, महिला सशक्तिकरण की प्रेरक कहानियों तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21 प्रदर्शनी में महिलाओं और बच्चों के पोषण, सुरक्षा, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ी योजनाओं को रोचक एवं रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में विभाग के प्रयासों को दर्शाने का एक प्रभावी माध्यम बनी।
महतारी वंदन योजना: महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान का आधार!
कांकेर जिले के ग्राम अंजनी की श्रीमती जूही सोनी जी उदाहरण हैं, कि कैसे एक छोटी सी आर्थिक मदद महिलाओं को आत्मनिर्भर बना सकती है।
महतारी वंदन योजना से संवर रहा है बेटियों का कल!
जशपुर के ग्राम पंचायत सन्ना की श्रीमती बीना मधु भगत योजना से मिलने वाली ₹1000 की मासिक सहायता को 'सुकन्या समृद्धि योजना' में निवेश कर अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित कर रही हैं।