कोटा जिले में प्रस्तावित नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 75.80 करोड़ रू के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही नवीन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट क्षेत्र में ई.एच.वी. पावर लाइनों को शिफ्ट करवाने हेतु लगभग 40 करोड़ के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी है।
राजस्थान सरकार ने कोविड के दौरान "कोई भूखा ना सोए" के संकल्प के साथ सभी को भोजन उपलब्ध करवाया। आज भी प्रदेश में करीब 900 इन्दिरा रसोई संचालित हैं जहां 8 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है जिसमें राज्य सरकार 17 रुपये प्रति थाली अनुदान देती है।
राजस्थान में FIR के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब 5 % अपराध कम दर्ज हुए है जबकि अन्य राज्यों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं।
झूठी FIR दर्ज करवाने की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है व FIR की अनिवार्य पंजीकरण की नीति का दुरूपयोग भी देखा जा रहा है
प्रदेश में 2019 में महिला अपराधों की 45.28ः, 2020 में 44.77ः एवं 2021 में 45.26ः एफआईआर जांच में झूठी निकली हैं। झूठी एफआईआर करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पडा़ेसी राज्यों से आकर राजस्थान में अपराध करने वाले अपराधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राज्य के पड़ोसी राज्यों से लगते जिलों में पुलिस को विशेष रूप से सक्रिय किया जा रहा है।
2/3
जेलों के अंदर से अपराध गतिविधियां चलाने वाले गैंगस्टरों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामण्डन करने वाले लोगों, साप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित किया।प्रदेश में पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है।राजस्थान पुलिस के नवाचारों के कारण अपराधों के अनुसंधान में लगने वाला समय कम हुआ है।राज्य में हुई जघन्य घटनाओं मे पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाइयां एक बड़ी उपलब्धि है
1/3
पुलिस विभाग द्वारा आमजन को न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पुलिस द्वारा अनुसंधान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आईटी और सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए।
राज्य में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभय कमाण्ड सेन्टर को और सुदृढ़ किया जा रहा है एवं 30 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। राज्य के लगभग सभी पुलिस थानों में स्वागत कक्ष बनाए जा चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विजय पर सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं हिमाचल की जनता का धन्यवाद।
गुजरात में आए जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। हमारी नीतियों, कार्यक्रमों एवं सिद्धांतों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
सतीश पूनियाजी और राजेंद्र राठौड़जी के गृहजिले में BJP की हार व Congress की शानदार जीत जनता के रुख का स्पष्ट संदेश है। 4 साल बाद भी प्रदेश में कोई एंटी इनकंबेंसी नही है और जनता फिर सरकार रिपीट करने जा रही है।बनावटी जनाक्रोश के पैंतरे पूरी तरह फेल हो गए हैं! #SardarshaharByElection
#Rajasthan में हर बार, लगातार स्पष्ट जनादेश देकर जनता लगा रही मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के सुशासन पर मुहर✅ और तमाम कुत्सित एजेंडों को करारा जवाब...
सरदारशहर की जनता का बहुत-बहुत आभार..🙏🏻 विजयी हुए श्री अनिल शर्मा को हार्दिक बधाई।
#ByElections2022#SardarshaharAssembly
Greetings & best wishes to all residents of #Jaipur on the historical city’s Foundation Day.
विकास और आधुनिकता के साथ-साथ अपनी संस्कृति व विरासत को संजोए रखने वाले अपने इस गुलाबी शहर को साफ़-सुथरा, खुशहाल, खूबसूरत बनाने में आइये भरपूर योगदान दें।
#PinkCity#JaipurFoundationDay
भारत की स्वतंत्रता में आदिवासियों का बड़ा योगदान रहा है। उनका संघर्ष अकल्पनीय है। यही वजह है कि मेवाड़-वागड़ की धरती और मानगढ़ धाम का गौरवशाली इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। यहां के इतिहास की जितनी खोज की जाए, उतनी नई कहानियां मिलेंगी।
17 नवम्बर, 1913 को मानगढ़ में 1500 से अधिक आदिवासी भाई-बहनों ने गोविन्द गुरु के नेतृत्व में गुलामी की जंजीरों से मुक्त होने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आदिवासियों ने आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया, गोविंद गुरु ने जेल में यातनाएं सहीं।
आजादी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हम भारतीय कभी भूल नहीं सकते। हमने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की भी मांग की है। मानगढ़ धाम के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।