भारत का संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं - देश की आत्मा है।
ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज़ की ताक़त है - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक।
यही हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारा सबसे बड़ा हथियार।
संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ - हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।
जय संविधान, जय हिंद! 🇮🇳
भारत का संविधान एकता, समता, संप्रभुता के साथ-साथ मानवीयता को भी उल्लिखित करता है।
अधिकार और कर्तव्य का यह अद्भुत मेल दुनिया के लिए मिसाल है। हमारा संविधान हमारी पहचान है। संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मुंबई में 26/11 को हुए दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।
"मासानां कार्तिक: श्रेष्ठो देवानां मधुसूदन।
तीर्थं नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।।"
गंगा स्नान व दान-पुण्य के लौकिक एवं आस्था के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
माई ऐ��ड़ौ पूत जण, जेहड़ौ दुर्गादास।
मार गण्डासे थामियो, बिन थाम्बा आकास।।
मारवाड़ की धरा के वीर सपूत, परम प्रतापी, अदम्य शौर्य, त्याग एवं अनुशासन के प्रतीक दुर्गादास जी राठौड़ की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन।
#दुर्गादास_राठौड़
श्रीमद्भगवद्गीता- जीवन का सार, धर्म का आधार और कर्म का मार्गदर्शन है।
गीता जयंती के पावन अ��सर पर आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आइए, हम सब मिलकर गीता के संदेश ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ को अपने जीवन में उतारें।
जय श्रीकृष्ण!
"हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा"
जन-जन के आराध्य बाबा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
शीश के दानी बाबा श्याम की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे, यही कामना है।
जय श्री श्याम!
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता व जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन एवं जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रॉले की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।
भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
भाई दूज का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति में निहित मूल्यों का सुंदर प्रतीक है।
मैं इस पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर���व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।
आयुष्य, स्वास्थ्य व ऐश्वर्य के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी जी और भगवान धन्वंतरि जी के आशीर्वाद से आपका जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो, ऐसी मंगलकामना करता हूँ।
#धनतेरस
जयपुर शहर के संस्थापक, महान खगोलशास���त्री एवं जंतर-मंतर जैसी विश्व विख्यात ऐतिहासिक वेधशालाओं के निर्माता महाराजा सवाई जयसिंह जी (द्वितीय) की जयंती पर शत्-शत् नमन।