चलते रहिए ये हमें लेके जिधर जाते हैं ,
ख़्वाब अगर आँखों ही में रहे तो मर जाते हैं ..
दर्द के फूल भी खिलते है बिखर जाते है ,
जख्म कैसे भी हो कुछ रोज मे भर जाते है ..!!
~ जावेद ���ख्तर 🌻
Coastal Road crash claims three lives | Early Sunday morning around 5:20 AM, a high-speed BMW crash on the Mumbai Coastal Road near Lotus Jetty left three people dead and one critically injured. Police report that the vehicle was heading from Marine Drive toward Haji Ali when the driver lost control, allegedly due to excessive speed. Full Report Here 👇
https://t.co/oigzqwAjHS
#Mumbai #RoadAccident #MumbaiCoastalRoad #RoadSafety #India
भाइयों को यह वर्षों बाद
पता चलता
कि जिन घरों में
बहनों को दिया गया
वे घर तो
तमाम
मुसीबतों से
भरे हुए थे
और बहनों पर
यह ज़िम्मेदारी
आयद हुई
कि वे सविनय उद्यम के साथ
उन घरों को
सहने-रहने लायक़
बनाती रहें
और हम
उनकी इन मुश्किलों से बेपरवाह
अपनी ख़ुद की
गृहस्थी में
इतने मगन क��
भूल ही जाते थे
कि पृथ्वी के किसी कोने में
अभी जीवित बची हुई हैं
हमारी बहनें
बीच में इतने लंबे
ख़ामोश अंतराल होते ही थे
फिर वे किसी दृश्य में
किसी स्वप्न
किसी ख़ुशी
या संकट में
अचानक उपस्थित
हो जातीं
अपने होने के भ्रम को
पुख़्ता करतीं
हमें अपने किसी ऐसे
जीवन की याद
दिलातीं जो ख़त्म हो गया था
और उसका अभिलेखागार भी
��िसी रहस्यमई आग में
जलकर कब का नष्ट हो चुका था
जब माँ और पिता
दोनों नहीं रहे
वे भाभियों में
खोजती रहीं
माँ
और भाइयों में
पिता
लेकिन भाई-भाभियों को
लगता कि वे जायदाद में
हिस्सा माँगने
की जुगत में हैं
फिर वे हताश
ग़ायब हो जातीं
अपने ही अरण्य में
और अंतराल
और लंबे
हो जाते
और अधिक ख़ामोश
लेकिन क्या था
इस ढहते हुए घर में
कि वे हमेशा
हँसते हुए आतीं
और रोते हुए जातीं
जबकि उनका अपना भी
एक घर-बा��� था
जो भी थीं
जैसी भी थीं
सारी उम्मीदें उनकी
उसी घर में थीं
बावजूद इसके
कि उनकी दाढ़ें दुखती थीं
टूट रहे थे बाल
पीठ में उठती ही
रहती थी
दर्द की लहर
और जाँचों में
निकलते थे
नए-नए रोग
कभी-कभार
हमें भी
आ ही जाता था
याद
कि हाँ
इसी घर में
गिरती थीं रोशनियाँ
जिनमें बनती थीं
जीवंत परछाइयाँ
अब न यह
वैसा घर रहा
और न
रोशनियों के पर्दे
और न वे परछाइयाँ
जो दरअस्ल
हमारी बहनें थीं।
~कुमार अम्बुज 🌼💚
#Rakshabandhan #RakhiSpecial #celebrations🎉❤️
This newly released video, captured more than 50 km downstream from the site of the glacier collapse, shows the rapid arrival of the flood wave, obliterating everything in its wake.