जयपुर में तबादलों के लिए ऐसा आंदोलन होगा जैसा आज तक कभी नहीं हुआ ।
शिक्षा मंत्री जी को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करने पड़ेंगे ।
#महाआंदोलन_05_अगस्त#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर
5 अगस्त को जयपुर में होगा महा शैलाब ।
राज्य के हर ग्राम पंचायत से शिक्षक जयपुर आ र��ा हैं।
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय / शिक्षा मंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार, जयपुर (राज.)
विषय: थर्ड ग्रेड शिक्षकों के अंतर-जिला तबादले (Transfers) तुरंत खोलने के बावत्।
महोदय,
हम प्रदेश के लाखों थर्ड ग्रेड शिक्षक पिछले 18 वर्षों के भेदभाव और पिछले 8 वर्षों से तबादलों पर लगी पूर्ण रोक के कारण भारी मानसिक और पारिवारिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। चुनाव दर चुनाव हमें केवल झूठे वादे और कोरे आश्वासन ही मिले हैं, जिससे अब हमारा भरोसा पूरी तरह उठ चुका है।
हमारी सीधी और स्पष्ट मांगें निम्नलिखित हैं:
1भेदभाव तुरंत बंद हो: जब हमारी भर्ती परीक्षा और मेरिट पूरे राजस्थान स्तर पर फर्स्ट और सेकंड ग्रेड की तरह ही बनती है, तो केवल हमें ही जिला संवर्ग के नाम पर जिलों से बाहर ट्रांसफर न देना सरासर अन्याय ��ै। हमारे ट्रांसफर भी प्रदेश स्तर पर तुरंत खोले जाएं।
2तुरंत ऑनलाइन विंडो चालू करें: हमें किसी भी नीति, कमेटी या भविष्य के वादों की बातें नहीं सुननी हैं। सरकार बिना कोई समय गंवाए या आचार संहिता का बहाना बनाए तुरंत शाला दर्पण पोर्टल पर थर्ड ग्रेड शिक्षकों के अंतर-जिला तबादलों का ऑनलाइन लिंक लाइव करे।
3आर-पार की लड़ाई: 5 अगस्त को जयपुर के शहीद स्मारक पर होने वाला महा-आंदोलन इसी धोखे के खिलाफ है। ���दि सरकार इस बार भी तुरंत लिखित आदेश जारी नहीं करती है, तो संपूर्ण शिक्षक समाज अपने परिवारों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर आने वाले चुनावों में "वोट की चोट" से इस गद्दारी का मुंहतोड़ जवाब देगा।
अतः आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की टालमटोल के बजाय तुरंत अंतर-जिला तबादलों के आदेश जारी करें।
भवदीय,
समस्त पीड़ित तृतीय श्रेणी शिक्षक,
राजस्थान।
•#थर्ड_ग्रेड_शिक्षक_भेदभाव_बंद_करो
•#बहानेबाजी_बंद_तुरंत_तबादला_दो
•#बिना_नीति_सीधे_ट्रांसफर_खोलो
•#नो_पॉलिसी_ओनली_ट्रांसफर
•#वोट_चाहिए_तो_तबादला_दो
@BhajanlalBjp
@BJP4Rajasthan
@hanumanbeniwal
@RSSRashtriya
@KumariDiya
@DrKirodilalBJP
@narendramodi
@VinodGarhwal001
@educationnagari
@DrRanjeetMeena
झालावाड़ जिले के बकानी ब्लॉक (Bakani Block, Jhalawar) में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की बड़ी मीटिंग! लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों ने आज एक बड़ी मीटिंग के बाद जोरदार रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले#3rdGradeTransfer #RajasthanTeachers #TeachersProtest
एक शिक्षक की अनुपस्थिति शायद न दिखे, लेकिन हजारों शिक्षकों की एकजुट उपस्थिति बदलाव की मजबूत तस्वीर बन सकती है। 5 अगस्त को साथ आइए।
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर#महाआंदोलन_05_अगस्त
तृतीय श्रेणी संघर्ष समिति - सुनील जी महला द्वारा 05 अगस्त 2026, शहीद स्मारक, जयपुर में होने जा रहे आंदोलन हेतु कुछ खास चर्चा।
✅सभी कार्मिक अपनी आईडी लेकर अवश्य आए
✅सभी महिला कार्मिकों हेतु व्यवस्था प्रबंधन
✅केवल तृतीय श्रेणी शिक्षक ही आए और खास तोर पर वही आए जो 100,200 या 500-700 किमी दूर है और सच में ट्रांसफर चाहते है।
✅इसके अलावा इस आंदोलन का नेतृत केवल तृत���य श्रेणी शिक्षक ही करेंगे।
सभी कार्मिक ज्यादा से ज्यादा आए - धन्यवाद
https://t.co/LTDxscb0X2