मुलाकात नन्हे पर्यावरणमित्र के साथ !
जब नन्हे हाथ प्रकृति का संदेश लेकर आगे बढ़ते हैं, तब हरित राजस्थान का संकल्प और भी सशक्त होता है तथा भविष्य की उम्मीदें और प्रबल हो जाती हैं।
#WorldEnvironmentDay
हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे ‘बिश्नोई रत्न’ स्व. चौधरी भजनलाल बिश्नोई जी की 15 वीं पुण्यतिथि पर सादर वंदन।
तीन दशक पूर्व आपका शासनकाल आज भी हरियाणा की आम जनता की आँखों में जीवित हैं। समाजोत्थान में समाज को मुख्यधारा में जोड़ने के आपके कुशल प्रयास हमेशा प्रेरणास्रोत है
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के बैनर तले समाज की प्रतिभाओं को UPSC की तैयारी हेतु आवासीय सुविधाओं के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 30.05.2026 व 31.05.2026 का आयोजन गुरु जम्भेश्वर संस्थान भवन दिल्ली में किया गया।
बीकानेर में जाम्भाणी साहित्य अकादमी के 5-दिवसीय संस्कार शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि मैंने युवाओं से खेजड़ली बलिदान को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जीव दया का संकल्प लेने को कहा।शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर दिया।
📍मुकाम, नोखा विधानसभा क्षेत्र
आज नोखा विधानसभा क्षेत्र के मुकाम मंडल के बूथ संख्या 94 (मुकाम) में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134वें संस्करण को सुना एवं उनके प्रेरणादायी विचारों और मार्गदर्शन से लाभान्वित हुआ।
प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं एथलीट्स की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया तथा अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित किया।
साथ ही बढ़ती गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, आम पन्ना एवं केरी पन्ना जैसे पारंपरिक पेयों का सेवन करने तथा अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही धूप में निकलने की सलाह दी।
"मन की बात" देशवासियों को सकारात्मक परिवर्तन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचार प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं ।
@BJP4India@NitinNabin@AmitShah@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan@madanrrathore@RajCMO
#MannKiBaat
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की ओर से कल स्वर्गीय परम श्रद्धेय श्री सही राम जी धारनिया को उनकी आजीवन समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण एवं बिश्नोई समाज के उत्थान में अतुलनीय योगदान के लिए मरणोपरांत “बिश्नोई रत्न” उपाधि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं संयुक्त पंजाब में वर्ष 1957 में जनसंघ के विधायक रहे हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय सहीराम जी धारणिया की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह जी सैनी द्वारा श्रद्धेय सहीराम जी धारणिया के सम्मान में अस्पताल के नामकरण की घोषणा किए जाने पर उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा द्वारा स्वर्गीय श्री सहीराम धारणिया जी को मरणोपरांत ‘बिश्नोई रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण समाज एवं जनसेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।
इस अवसर पर मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामानंद जी, मंत्री श्री महिपाल जी ढांडा, मंत्री श्री के.के. बिश्नोई जी,अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा अध्यक्ष श्री देवेन्द्र जी बुडिया, पूर्व मंत्री श्री दूड़ाराम जी बिश्नोई, इनेलो अध्यक्ष श्री अभयसिंह जी चौटाला, विधायक श्री अभिमन्यु जी पूनिया, विधायक श्री जगदीश जी कंबोज, विधायक श्री आदित्य जी चौटाला, विधायक श्री अमनदीप सिंह जी, सिरसा प्रभारी श्री वेद जी फुलां, जिलाध्यक्ष श्री यतींद्रसिंह जी, जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु जी, पूर्व डीजीपी श्री एल.आर. बिश्नोई, आईपीएस श्री देवेन्द्र जी बिश्नोई, सेवक दल अध्यक्ष श्री विनोद जी धारणिया, महासचिव श्री रूपाराम जी कालीराणा, श्री सोमप्रकाश जी सीगड़, पूर्व मंत्री श्री जयसिंह जी, श्री राजाराम जी धारणिया, श्री रामस्वरूप जी धारणिया, श्री बनवारीलाल जी डेलू, श्री अनिल जी बिश्नोई (जयपुर), श्री सुशील जी बिश्नोई, श्री शिवराज जी , श्री मुकेश जी गोदारा, श्री बनवारी जी भादू, श्री मांगीलाल जी सारण (मुकाम), श्री जुगल जी थापन (मुकाम), श्री हनुमान जी थापन (मुकाम), कार्यालय सचिव श्री हनुमान जी, नोखा उप प्रधान प्रतिनिधि श्री कैलाश जी थापन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा व सेवक दल के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
@NayabSainiBJP@kkvishnoibjp
समाज सेवा, सादगी एवं समाज उत्थान के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे समाज के पुरोधा, विद्वान एवं परम श्रद्धेय श्रीमान सही राम जी धारनिया
(पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा एवं पूर्व विधायक, पंजाब)
का 104 वर्ष की आयु में देवलोक गमन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
🇮🇳🕯️ अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि 🕯️🇮🇳
जाम्बा के वीर सपूत महेश कुमार पुत्र मालाराम जी कड़वासरा, जो अंडमान निकोबार में कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए, को भावभीनी श्रद्धांजलि करते हैं। शत्-शत् नमन।
शहीद महेश कुमार के साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर देश गर्व करता है।
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के आगामी चुनावों की घोषणा।
सभी समाजबंधुओं से अनुरोध है कि संगठन की एकता, गरिमा एवं लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता निभाएं।
समाजहित एवं संगठन सशक्तिकरण के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में आपका सहयोग अपेक्षित है।
नोखा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुकाम में आयोजित ‘ग्राम रथ अभियान’ कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय गजेन्द्र सिंह जी खींवसर के साथ सहभागिता कर ग्रामीणों से संवाद किया एवं राजस्थान सरकार तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान ग्रामीणों को आगामी 23 से 25 मई 2026 तक जयपुर में आयोजित होने वाली “ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026” के बारे में भी जानकारी देते हुए अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। यह आयोजन आधुनिक कृषि तकनीकों, जल प्रबंधन, कृषि निवेश एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। साथ ही यह कृषि विकास, फसल विविधीकरण एवं स्थायी कृषि प्रथाओं (Sustainable Farming) को प्रोत्साहित करने हेतु एक वैश्विक मंच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर निशांत जी जैन, जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री कुंभाराम जी सिद्ध, मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह जी, पवन जी राठी, करनाराम जी कुम्हार, गंगाराम जी पांडिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल जी भूरा सहित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
@BhajanlalBjp@madanrrathore@GajendraKhimsar@BJP4Rajasthan@RajCMO
भैराणा केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, वह प्रकृति, तप और परंपरा का जीवंत अध्याय है। वहाँ कटते हुए वृक्ष नहीं वे आने वाली पीढ़ियों की साँसें हैं, पक्षियों के गीत हैं, संतों की साधना हैं।
आज भैराणा में केवल धरना नहीं होगा, आज वहाँ प्रकृति, संत समाज और जनआत्मा के सम्मान का शंखनाद होगा
राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा (हरियाणा) द्वारा "बिश्नोई रत्न" स्वर्गीय श्री भजनलाल जी बिश्नोई जो हरियाणा के कई बार मुख्यमंत्री रहे एवं अनेक उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन रहे के प्रति की गई अमर्यादित एवं निंदनीय टिप्पणियाँ अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। @BJP4Haryana निन्दा करते हैं
रवींद्र सिंह भाटी ने ओरण यात्रियों के प्रदर्शन स्थल से सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि–
“जब सरकारें बहरी हो जाती हैं, तो उन्हें सुनाने के लिए धमाके की जरूरत पड़ती है। यदि समय रहते सरकार जाग जाती है तो ठीक है, वरना यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है।”