दुनिया बहुत छोटी है,
यहाँ वो दो लोग आपस में टकरा ही जाते हैं
जिनका मिलना शायद नियति
या उनकी क़िस्मत हो
लेकिन किसी भी रिश्ते में
साथ निभाने के लिए
टकराना पड़ता है बार बार
एक दूसरे की अच्छाइयों से,
बुराइयों से, ग़ुस्से से,
पागलपन से, जुनून से
और कई बार उनके सपनों से
- आभा