उत्तर प्रदेश की समृद्धि, प्रगति और सुशासन के आधार स्तंभ, प्रदेश के जन���्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी से आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आत्मीय भेंट कर उनका स्नेहिल सान्निध्य एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
निराकारमोंकारमूलं तुरीयं।
गिराज्ञानगोतीतमीशं गिरीशं।
करालं महाकालकालं कृपालं।
गुणागारसंसारपारं नतोऽहं।।
पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो।
ॐ नमः शिवाय।
हर हर महादेव।
आज आवास पर आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सम्माननीय आगंतुकों एवं कार्यकर्ता बंधुओं से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम:शिवाय॥
देवाधिदेव महादेव की आराधना हेतु समर्पित पवित्र श्रावण मास की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान भोलेनाथ सभी को सुख, समृद्धि एवं संपन्नता प्रदान करें।
ॐ नमः शिवाय।
आज मेरी विधानसभा क्षेत्र देवबंद अंतर्गत ग्राम मझौल, भवनपुर, खेड़ामुगल, डंकोवाली एवं नन्दनपुर में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देकर सद्गति प्रदान करें।
ॐ शांति।
आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5-कालिदास मार्ग पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री @nitin_gadkari जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रदेश में प्रगति पर चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ।
यह बैठक उत्तर प्रदेश में आधुनिक सड़क अवसंरचना, सुदृढ़ संपर्क व्यवस्था एवं तीव्र विकास के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।
धर्मनगरी चित्रकूट में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी के सानिध्य में आज पावन कामदगिरि की परिक्रमा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर भगवान श्री कामतानाथ जी के दर्शन कर विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन किया तथा प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण क�� मंगलकामना की।
आज लखनऊ स्थित आवास पर पधारे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री श्री @AYBPS जी का आत्मीय स्वागत किया तथा नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नोएडा में आज नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @nawabsnagar जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
निश्चित रूप से आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं समर्पित कार्यशैली में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
आज प्रभार जनपद गौतमबुद्ध नगर आगमन पर माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार, आदरणीय श्री @AshwiniVaishnaw जी का आत्मीय स्वागत वंदन अभिनंदन किया।
देश की माननीया राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपक�� उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें l
आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के नए शिखर स्पर्श करता रहे।
@rashtrapatibhvn
12 वर्ष विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के...
आज प्रभार जनपद गौतमबुद्ध नगर अंतर्गत नोएडा महानगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा नोएडा महानगर द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं माननीय राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री @LKBajpaiBJP जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती @kanta_kardam जी, माननीय सांसद श्री @dr_maheshsharma जी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री @gopalkagarwal जी, पूर्व मंत्री श्री @nawabsnagar जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री @maheshbjpup जी, अन्य वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता बंधुओं सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई।
आज प्रभार जनपद गौतमबुद्ध नगर अंतर्गत जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रथम उड़ान का शुभारंभ होकर क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं के एक स्वर्णिम अध्याय का आरंभ हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी भूमि समर्पित करने वाले अन्नदाताओं को विशेष सम्मान देते हुए प्रथम उड़ान से लखनऊ भेजा गया। यह सम्मान किसानों के त्याग, सहयोग और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
इस गौरवपूर्ण क्षण में प्रथम उड़ान को माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @RamMNK जी के साथ प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहकर झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिसाफी जी, ज़्यूरिख इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष श्री डेनियल क्रिस्टोफर जी, माननीय विधायक जेवर श्री @DhirendraGBN जी एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीईओ श्रीमती नीतू शर्मा जी उपस्थित रहे।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, निवेश और रोजगार के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रदेश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने के साथ-साथ आर्थिक विक���स एवं प्रदेश की समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा।
सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 1 मिलियन (10 लाख) लोगों के विशाल परिवार का साथ मिलना मेरे लिए अत्यंत गौरव, प्रसन्नता और जिम्मेदारी का विषय है।
यह उपलब्धि आप सभी आत्मीय शुभचिंतकों, समर्थकों एवं मित्रों के स्नेह, विश्वास और निरंतर सहयोग का परिणाम है।
आप सभी शुभ चिंतकों को हृदय से धन्यवाद।
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के 4399 दिनों के निरंतर सेवा काल का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में आज मां त्रिपुरबाला सुंदरी देवी जी के मंदिर में पूजन अर्चन किया
आज सिद्धपीठ माँ त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
इस पावन अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के पूर्ण होने तथा देश के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्र��� के रूप में 4,399 दिन पूर्ण होने पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ माता रानी की आरती की।
माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। माता रानी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं विकसित भारत के संकल्प ��ी निरंतर सफलता हेतु प्रार्थना की।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठक में सम्मिलित होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री @NitinNabin जी, राष्ट्रीय महामं��्री (संगठन) आदरणीय श्री @blsanthosh जी तथा राष्ट्रीय महामंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री @ArunSinghbjp जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मेरी विधानसभा क्षेत्र देवबंद की प्रगति और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। क्षेत्रवासियों से किए गए संकल्प को पूर्ण करते हुए 30 वर���षों से अधिक पुरानी मांग के अनुरूप राजकीय डिग्री कॉलेज, देवबंद में विज्ञान संकाय (साइंस क्लासेज) का शुभारंभ हो चुका है तथा प्रथम प्रवेश भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।
यह उपलब्धि केवल एक नई कक्षा की शुरुआत नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के सपनों को साकार क���ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब देवबंद एवं आसपास के क्षेत्र के छात्र छात्राओं को विज्ञान विषय की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्यत्र शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक पहल देवबंद को नई पहचान देने के साथ युव���ओं के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के समग्र विकास का मजबूत आधार बनेगी। यह जनभावनाओं के सम्मान और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। छात्रों हित में लिए गए इस जनहितकारी निर्णय हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी का समस्त विधानसभा वासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।