व्हाट्सऐप के ज़ॉम्बीज़ के नाम एक खुला ख़त
प्रिय व्हाट्सऐप विश्वविद्यालय के आजीवन शोधार्थियों,
ज़रा ठहरिए किसी पोस्ट को दस ग्रुपों में फॉरवर्ड कर देने से वह इतिहास नहीं बन जाती और किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता। इतिहास कोई व्हाट्सऐप स्टेटस नहीं है, जिसे अपनी पसंद के मुताबिक काटकर, छाँटकर और रंगकर परोस दिया जाए।
नेहरू से नफ़रत करने से पहले उन्हें पढ़ तो लीजिए। उनकी आलोचना करने से पहले उनके दौर को समझ तो लीजिए। आखिर जिस आदमी ने अपनी ज़िंदगी के नौ साल से अधिक अंग्रेज़ों की जेलों में बिताए, गांधी के साथ आज़ादी की लड़ाई लड़ी और स्वतंत्र भारत की बागडोर संभाली, उसे दो मिनट के व्हाट्सऐप वीडियो से नापने की कोशिश करना आपकी जानकारी नहीं, आपकी बौद्धिक कंगाली का प्रमाण है।
नेहरू कोई देवता नहीं थे। उनसे गलतियाँ भी हुईं, उनके फैसलों की आलोचना भी होनी चाहिए। लेकिन आलोचना और चरित्रहनन के बीच एक अंतर होता है। यह अंतर समझने के लिए इतिहास पढ़ना पड़ता है, फॉरवर्डेड मैसेज नहीं।
ज़रा सोचिए, जिस देश में आप आज बैठकर मोबाइल पर नेहरू को गालियाँ लिख रहे हैं, उसी देश के निर्माण में विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों, बाँधों, अनुसंधान केंद्रों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका को भी समझने की कोशिश कीजिए।
राष्ट्र सिर्फ़ नारों और प्रतीकों से महान नहीं बनता, उसकी महानता विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और कारखानों में भी गढ़ी जाती है।
हाँ, एक बात और
अगर नेहरू की आलोचना करने के लिए आपको हर बार इतिहास से कोई आधा-अधूरा किस्सा, किसी अनजान व्यक्ति का उद्धरण और किसी एडिटेड तस्वीर का सहारा लेना पड़ता है, तो समस्या नेहरू में नहीं, आपके अध्ययन में है।
इतिहास पढ़िए। किताबें खोलिए। दस्तावेज़ देखिए। सवाल पूछिए। असहमति रखिए। लेकिन अपनी समझ को किसी अनजान एडमिन के हाथों गिरवी मत रखिए।
क्योंकि जिस दिन आपने बिना जाँचे हर संदेश को सच मानना बंद कर दिया, उसी दिन व्हाट्सऐप विश्वविद्यालय की आपकी मानद उपाधि खतरे में पड़ जाएगी।
याद रखिए, इतिहास नफ़रत करने वालों की जागीर नहीं है। वह सवाल पूछने वालों की धरोहर है।
नेहरू को पसंद करना अनिवार्य नहीं है, लेकिन उन्हें समझने के लिए पढ़ना अनिवार्य है।
आखिरी बात देश को नेहरू से कितना ख़तरा है, यह तय करने से पहले अपनी सोच को व्हाट्सऐप के एडमिन से आज़ाद कराइए। देश को अंधभक्तों की नहीं, जागरूक नागरिकों की ज़रूरत है।
सादर,
एक ऐसा नागरिक जो फॉरवर्डेड मैसेज से नहीं, पढ़ने समझने से राय बनाता है।😎
वो दरिद्र नहीं था।
न जेब का, न दिमाग का। ठाठ से रहता था, शान से जीता था। राजा था, मगर राजसी ठसक के साथ नहीं। एक खुले विचारों वाले इंसान की गरिमा के साथ। न याचक था, न भिक्षुक। किसी हैरी एस. ट्रूमैन या ड्वाइट डी. आइजनहावर से अपनी महानता का प्रमाणपत्र लेकर खड़े होने की जरूरत नहीं थी।
साम्प्रदायिक नहीं था। दुष्ट और कपटी भी नहीं। नफरत की खेती उसके भीतर नहीं होती थी। धर्म के नाम पर इंसानों को बाँटने के बजाय इंसानियत के नाम पर जोड़ने का सपना देखता था। भारत उसके लिए किसी एक धर्म, जाति या भाषा का देश नहीं था। करोड़ों लोगों की साझी विरासत था।
पढ़ा-लिखा था। फर्राटे से अंग्रेजी बोलता था। मगर अपनी मिट्टी से रिश्ता कमजोर नहीं हुआ। दुनिया की किताबें पढ़ता था, किताबें लिखता था। विचारों की दुनिया में रहता था जहाँ असहमति को दुश्मनी नहीं समझा जाता। ज्ञान का सागर था। इतिहास की गहरी समझ थी। सियासत का महारथी था, जो सत्ता को कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी समझता था।
बोलता था तो दुनिया सुनती थी। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी आवाज में नए भारत का आत्मविश्वास सुनाई देता था। जब दुनिया के सामने खड़ा होता था, तो उसके पीछे सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं, सदियों की सभ्यता और एक नवजात लोकतंत्र की उम्मीद खड़ी होती थी।
आज़ादी के बाद एक ऐसे देश की बुनियाद रखने का सपना देखा, जहाँ विज्ञान को महत्व मिले। शिक्षा सबका अधिकार बने। बड़े वैज्ञानिक संस्थान खड़े हों। बाँध और कारखाने आधुनिक भारत के निर्माण का आधार बनें। बच्चे सवाल पूछें। नौजवान सपने देखें। आने वाली पीढ़ियाँ अंधविश्वास नहीं, तर्क और ज्ञान के सहारे आगे बढ़ें।
गलतियाँ भी हुई होंगी। इंसान था, देवता नहीं। नीतियों की आलोचना हो सकती है, होनी भी चाहिए। लेकिन आलोचना और चरित्रहनन के बीच महीन फर्क होता है। किसी ऐतिहासिक व्यक्ति से असहमति रखना लोकतांत्रिक अधिकार है। उसके योगदान को मिटाने के लिए इतिहास को झुठलाना बौद्धिक ईमानदारी नहीं।
झूठ नहीं बोलता था। कम से कम राजनीति को इतना गिरा हुआ कारोबार नहीं बनाया था कि हर सवाल का जवाब नफरत से और हर असफलता का हिसाब किसी दूसरे के सिर मढ़कर दिया जाए।
बच्चों से बेहद प्यार करता था। बच्चों की आँखों में भारत का भविष्य दिखाई देता था। शायद इसलिए बच्चों ने उसे चाचा कहा। उसने भी उस संबोधन को राजनीतिक उपाधि की तरह नहीं, स्नेह की तरह स्वीकार किया। जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। लाल गुलाब उसके व्यक्तित्व की पहचान बना। बच्चों के बीच उसकी मुस्कान एक ऐसी तस्वीर बन गई, जिसे पीढ़ियाँ याद करती रहीं।
जानता था कि देश केवल नारों से महान नहीं बनते। देश बनते हैं शिक्षा से, वैज्ञानिक सोच से, लोकतांत्रिक संस्थाओं से, आपसी भाईचारे से और उन सपनों से जिन्हें पूरा करने के लिए कई पीढ़ियाँ मेहनत करती हैं।
आज जब उसे याद करते हैं, तो सिर्फ एक प्रधानमंत्री याद नहीं आता। एक ऐसा विचार याद आता है, जिसमें आधुनिकता थी, उदारता थी, वैज्ञानिक दृष्टिकोण था और सबसे बढ़कर इंसान के प्रति सम्मान था।
वह जवाहरलाल नेहरू था।
भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। लेकिन बच्चों के लिए हमेशा चाचा नेहरू रहेंगे।
क्योंकि प्रधानमंत्री इतिहास में दर्ज होते हैं। चाचा दिलों में बसते हैं।
❤️
किस्सा ए ठुस्सू रहमान बाई!!
मीरगंज की तवायफ, तस्वीर ठीक से देख लें।
इलाहाबाद के मीरगंज की बदनाम गली में मोतीलाल नेहरू का आना-जाना था।
यहाँ की एक तवायफ ठुस्सू रहमान बाई से उन्हें एक पुत्र हुआ। वह पुत्र कालांतर में जवाहरलाल के नाम से जाना गया।
•••
व्हाट्सएप की दुनिया में संघीयों की इस लोकप्रिय गप्प को पढ़कर सुनाते हुए, वीडियो बनाने पर एक विदुषी महिला—पायल रोहतगी—को जेल की हवा खानी पड़ी थी।
आप भी पढ़कर वीडियो न बनाएं,
और न ही ऐसे व्हाट्सएप फॉरवर्ड करें।
हालांकि इस कहानी में सच्चाई के कुछ तत्व हैं। जिन्हें जानना मजेदार रहेगा। तो यह पहले जान लीजिए कि तस्वीर, जवाहरलाल नेहरू की माता..
"स्वरूप रानी ठुस्सू" की है।
जो विवाह बाद "स्वरूप रानी नेहरू" बन गयीं।
•••
लाहौर के प्रतिष्ठित परिवार में जन्मी स्वरूप रानी ठुस्सू, मनोहर लाल ठुस्सू की बेटी थीं। इनके भाई राय बहादुर प्रेमनाथ ठुस्सू थे।
ठुस्सू कश्मीरी मूल का पंडित परिवार था।इस सरनेम की उत्पत्ति कश्मीर के ठुस गांव से मानी जाती है—जो कुलगाम तहसील में पड़ता है।
मोतीलाल नेहरू का यह दूसरा विवाह था। पहली पत्नी का नाम पता नहीं चलता, पर उनकी मृत्यु पहले बच्चे के प्रसव के दौरान होने की जानकारी मिलती है।
•••
मोतीलाल और स्वरूप रानी का जो पहला बच्चा हुआ, वह जी न सका। दूसरा जवाहर था। तीसरी और चौथी—विजयलक्ष्मी पंडित और कृष्णा हथि सिंह—का नाम आप जानते हैं।
यह दिलचस्प है कि आगे चलकर जवाहरलाल नेहरू को एक लड़का हुआ, वह जी न सका। दूसरा बच्चा जो इंदिरा थी, जीवित रही।
सोनिया गांधी की नई किताब बताती है कि राजीव का भी पहला बच्चा जी न सका।
•••
बहरहाल, जिस इलाके में यह परिवार रहता था, वह इलाहाबाद का मीरगंज इलाका था। तब पुराने शहर का हिस्सा था,संभ्रांत और धनी प्रोफेशनल्स का इलाका हुआ करता था।
मगर 1857 के बाद अंग्रेजों ने नया शहर बसाना शुरू किया। हाई कोर्ट जो पहले-पहल 1866 में आगरा में स्थापित हुआ था, स्थानांतरित करके इलाहाबाद लाया गया।
इसके इर्द-गिर्द नया शहर और सिविल लाइंस बसे। और इसी हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करके नंदलाल और मोतीलाल मशहूर होने लगे। खूब पैसा कमाया, और महंगे इलाके यानी सिविल लाइंस में एक बंगला खरीद लिया।
बंगला, सर सैयद अहमद खान का बताया जाता है। जिसका नाम तब “महमूद मंजिल” हुआ करता था। नेहरू परिवार ने इस बंगले का नाम रखा आनंद भवन।
और 1901 में वहाँ रहने चले गए।
•••
1925-30 के बीच वहाँ एक नई कोठी बनी। जिसे आज आप आनंद भवन के रूप में देखते हैं। लेकिन वहाँ आनंद करने के लिए जवाहरलाल को बहुत वक्त मिला नहीं।
वे 1930 में कांग्रेस का अध्यक्ष बन चुके थे।
फिर सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हो गया। वह बार-बार जेल में होते—लखनऊ जेल, नैनी जेल, गोरखपुर जेल, बरेली जेल...
•••
मगर किसी के जेल जाने से दुनिया का कारोबार कहाँ रुकता है। इलाहाबाद का भी न रुका। वहाँ के मीरगंज मोहल्ले में नया कारोबार शुरू हुआ।
1930 आते-आते वहाँ मौज-मजे के लिए कुछ चकला घर खुल गए। 1950 का दशक आते-आते उस इलाके को घोषित बदनाम गली माना जाने लगा।
गूगल की माने, तो 2016 तक वहाँ देह व्यापार और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले दर्ज होते रहे।
•••
1889 में इसी मोहल्ले के मकान नंबर 77 में जवाहरलाल जन्मे थे।
सो व्हाट्सएप यूनिवर्स में स्वरूप रानी को मुस्लिम नाम दे दिया गया। वे तवायफ—ठुस्सू रहमान बाई—बना दी गईं।
और जवाहरलाल चकले की पैदाइश।
मगर अपनी नई किताब में सोनिया गांधी ने खुद को स्मगलर, जर्सी गाय, कांग्रेस की विधवा, वेश्या, बार बाला और बार डांसर कहने वालों को ऐसी बातो का जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई।
उनका जिक्र, आधे पेज में सिमटा दिया है।
•••
क्योंकि वे जानती हैं कि जो आदमी, जिसके लोग, उनके परिवार की चार पीढ़ियाँ पीछे, एक स्वर्गवासी महिला का आँचल खींचने से गुरेज नहीं करते..
इतिहास, उस नजरें चुराने वाले के लिए आधा पन्ना भी बर्बाद नहीं करेगा।
🙏
When a few businessmen own the government, the people lose their voice.
India's democracy is a global public good, and the world needs it to survive.
We will save it the only way we know - no hatred, no fear, no anger. Only truth, non-violence and love.
चीन की नापाक हरकत 👇
12 नवंबर की सुबह चीन का मिलिट्री एयरक्राफ्ट हमारी सीमा में घुस आया और सिक्किम के ऊपर करीब 20 मिनट तक घूमता रहा।
खास बात है कि वायुसेना की चेतावनियों को भी चीन के मिलिट्री एयरक्राफ्ट ने अनसुना किया।
ये बेहद चिंताजनक खबर है। मोदी सरकार को इसे लेकर चीन से कड़ी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए।
उम्मीद है- नरेंद्र मोदी इस बार चीन को क्लीन चिट नहीं देंगे।
तेलंगाना के गिग वर्कर्स से 2023 में लंबी मुलाकात हुई थी, विस्तार से बात हुई थी।
उन्होंने अपना दुख-दर्द, अपनी ज़रूरतें और मांगें बताई थीं। वादा था - आपकी मांगें पूरी होंगी, आपको सुरक्षा ज़रूर मिलेगी।
आज हमने वो वादा पूरा किया।
✅ ₹5 लाख दुर्घटना बीमा
✅ ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा
✅ कमाई का 1% पेंशन के लिए
✅ अपने डेटा और कमाई पर अधिकार
✅ जगह-जगह WiFi वाले विश्राम केंद्र
ये सब अब तेलंगाना के गिग वर्कर्स के कानूनी अधिकार हैं।
ये सिर्फ़ योजना नहीं, एक सोच है - हर मेहनतकश को उसका अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।
और यही फ़र्क है - कांग्रेस की प्रजालु सरकार और BJP-RSS के दोरालू विचार में।
उनकी विचारधारा श्रमिक को बंधुआ बनाना चाहती है। कांग्रेस की सोच मेहनत करने वालों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य दिलाती है।
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?
लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका - फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।
ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए।
बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है - असली देशद्रोही कौन है?
अपनों के साथ ‘दीवाली मिलन’ 🪔
भाई दूज के मौके पर अपने राहुल भैया से मिलने देशभर से तमाम लोग पहुंचे।
त्योहार का असली मजा अपनों के बीच है और इनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि 'राहुल आपके हैं' ❤️
Dear @crpfindia,
Your faces said it all: you didn't buy the PM's lies.
He called us Naxals.
My challenge stands. Let him debate me on who is anti-national and who is controlled by foreign forces. Any time, any place.
My guarantee: after the debate, the PM won't have the guts to stand in front of a single jawan again.
प्रिय @crpfindia के जवानों,
आपके चेहरों ने सब बता दिया - आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं।
उन्होंने हमें नक्सली कहा।
मेरी चुनौती क़ायम है। वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह।
मेरी गारंटी: उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।
सतेज पाटील यांच्या कोल्हापूरचा संघर्ष मोर्चाला महाराष्ट्रातून आलेल्या लोकांची अलोट अशी गर्दी...
सतेज पाटील यांची विलासराव देशमुख यांच्या नंतर काँग्रेसचे करिश्माई नेतृत्वाकडे वाटचाल.
लोमहर्षक - संस्कृत का शब्द है।
इसका अर्थ होता है -
रोंगटे खडे कर देने वाला
••
इसमें तत्पुरुष समास का उपयोग हुआ है। लोम का अर्थ है, त्वचा पर उपजे बाल, जिन्हे रोयाँ या रोंगटे कहते है, औऱ हर्षक याने उत्तेजित करना। यह उत्तेजना तब होती है, जब शरीर मे एड्रिनेलीन औऱ एपिनेफ्रिन का श्राव होता है।
ये दोनों फाइट या फ्लाइट हार्मोन है।
यह भय, रोमांच, खतरे और मृत्यु सामने खड़ी हो, तब पैदा होता है। इसका विपरीत हार्मोन है डोपामिन..जो सुरक्षा, शांति, सुखानुभूति से पैदा होता है।
•••
मां का स्पर्श डोपामिन देता है।
ईश्वर का भजन डोपामिन देता है।
शराब, गांजा, फेसबुक ट्विटर पर लाइक का आना भी डोपामिन देते हैं। आप खुश और परिपूर्ण महसूस करते हैं।अपने तमाम दुख, परेशानियां, चिंतन भुलाकर लाकर आनंद में होते हैं। वह आपका, सबसे प्यारा क्षण होता है।
तभी आप मां के पास, ईश्वर के पास, शराब और गांजे के पास बार-बार जाना पसंद करते हैं। नोटिफिकेशन भी बार बार चेक करते हैं।
मगर जिस जगह पिछली बार सांप दिखा था, जिस घर में अचानक कोई कुत्ता पर दौड़ गया था, जिस आदमी ने आपका अपमान किया था, वहां लौटना नहीं चाहते।
आप डोपामिन चाहते हैं
एड्रीनलीन नहीं चाहते।
•••
हां, कभी-कभी रोमांच का दिल होता है। आप ऊंचे झूले पर बैठते हैं, रोलर कोस्टर की सवारी करते हैं, तेज बाइक चलाते हैं।
मस्जिद पर चढ़कर भगवा लहरा कर नाचते हैं। फेक चेहरा, नकली आईडी बनाकर गंदी गाली दे लेते है। शैतानियत का सीमित मजा लेते हैं।
पर सच्चाई है कि आप वहां बार-बार लौटना नहीं चाहते। कभी कर लिया, सो कर लिया - हर दिन हर क्षण उसे स्टेट में नहीं रहना चाहते।
क्योंकि रहेंगे, तुम मर जाएंगे।
•••
ह्यूमन माइंड- वह हिंदू ब्रेन हो मुसलमान ब्रेन हो, कायर का हो- बहादुर का हो, दलित फिलिस्तीन चाइनीस या पेरू के किसी निवासी का हो,
लगातार एड्रीनलीन की बौछार से नर्व डिस्फंक्शन.. और मौत की तरफ बढ़ता जाता है।
औऱ श्रीराम, डोपामीन हैं।
•••
राह दिखाने वाला बड़ा भाई, आज्ञा मानने वाला पुत्र, प्रेम करने वाला पति, कृतज्ञ होने वाला दोस्त, सुरक्षा देने वाला धनुर्धर, और सबका ख्याल रखने वाला राजा- प्रभु श्रीराम हैं।
चुंकि राम की हमारे हृदय मे छवि ऐसी है, की उनका राम का नाम लेते ही जो हृदय में शांति होती है, तो मरता हुआ बूढ़ा भी, "हे राम" कहकर प्राण त्यागता है।
परम गति को जाता है।
उस के नाम पर आप एड्रेनेलीन कैसे बेच सकते हैं? यह तो राम के नाम को उलट देना हुआ। राम राम के नाम पर, मरा मरा का जाप हुआ।
ईश्वर के पाउच मे, शैतान बेचना हुआ।
•••
रामायण के नाम पर कोई फिल्म आई है।
उसके हीरो, हीरोइन, स्टोरी, डायलॉग्स, वीएफएक्स की पे चर्चा हो रही है। मगर जितनी भी विजुअल्स देख सका हूं, पात्रों की भाव भंगिमा, उनकी संवाद अदायगी देखी है। बैकग्राउंड स्कोर सुनता हूँ-
तो सब कुछ लोहर्षक प्रतीत होता है।
रोमांचक, भयावह, वाचाल..
फिल्म का स्थाई भाव एड्रीनलीन है।
अगर मुझसे असहमति है, तो जो देखकर आये है, बताएं कि डोपामीन का, मेडिटेशन सा आभास हुआ, शांति मिली फ़िल्म देखकर??
या फिर वही अनुभूति हुई , जो जुरासिक पार्क देखकर निकलते हुए हुई थी?
•••
अपने रोंगटो पर निगाह रखिए। आपकी जुबान झूठ बोल सकती है, त्वचा के बाल नहीं। परिवार मे, समाज मे, टीवी, अख़बार, साहित्य, रंगमंच मे, नेता के भाषण औऱ बाबा के प्रवचन मे..
खोजिये, कि डोपामीन मिल रहा है, या फाइट ऑर फ्लाइट वाला, लोमहर्षक एड्रेनेलिन!!! तब आप ठीक से समझ जायेंगे, कि वह आपके लिए ठीक है?
या उस शख्स, माहौल, भाषा
औऱ नरेटिव से बचकर निकलना उचित है।
🙏❤️
Revisiting my early memories of celebrating Diwali - the traditions, the festivities and the little moments that made it so special 🪔✨
Wishing everyone a Happy Diwali
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।