अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
लूट की घटना में सम्मिलित एवं ₹25 हजार/- के पुरस्कार घोषित अपराधी को @sonbhadrapolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से लगभग ₹62 लाख 22 हजार 500/- मूल्य के आभूषण, लूटा हुआ बैग, अवैध शस्त्र एवं दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तों ने छत्तीसग��़ के साप्ताहिक बाजार से आभूषण विक्रय कर लौट रहे व्यापारी की पूर्व में रेकी की। दिनांक 18.07.2026 को मोटरसाइकिल से पीछा कर चाकू से हमला करते हुए सोने-चाँदी के आभूषण एवं लगभग ₹40,000/- नकद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद लूटे गए आभूषणों से भरा बैग जंगल में छिपा दिया गया तथा नकदी का आपस में बंटवारा कर लिया गया।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त ���ार्यवाही की नीति के अनुपालन में @etawahpolice द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की अवैध कार्यों से अर्जित लगभग ₹62 लाख/- मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया गया है।
अभियुक्त संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। गिरोह अवसर पाकर चोरी एवं टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता था। घटना के दौरान राहगीरों एवं बाजार में आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाकर चोरी की जाती थी।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
हर मोबाइल की वापसी—भरोसे की मजबूती
@bareillypolice द्वारा 455 खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के विर��द्ध जीरो टॉलरेंस—
उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहे ₹01 लाख/- के पुरस्कार घोषित 01 अभियुक्त को @hapurpolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त, दिनांक 15.12.2025 को थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत एक कलेक्शन एजेंट से हुई ₹85 लाख/- की लूट की घटना में शामिल था। उक्त घटना में संलिप्त 10 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अंतर्राज्यीय सोना तस्करी एवं चो��ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल बरामद किया गया है।
अभियुक्त एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं, यह गिरोह गल्फ देशों में रह रहे ऐसे भारतीयों को निशाना बनाता है, जो किसी कारणवश शीघ्र भारत लौटना चाहते हैं। उन्हें शॉपिंग, नकद धनराशि एवं हवाई टिकट का प्रलोभन देकर अपने जा�� में फंसाया जाता है तथा विभिन्न तरीकों से सोने की तस्करी कराई जाती है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
पीड़ित से एप के माध्यम से ई-चालान भरने के नाम पर साइबर ठगी किए गए ₹77,590/-@kaushambipolice थाना साइबर क्राइम एवं साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
You light the joint.
It lights the fuse
The explosion doesn’t happen today.
It happens to your future.
Break the habit before it breaks you.
#NashaMuktBharat#SayNoToDrugs#UPPolice
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के खाते से ऑनलाइन साइबर ठगी किए गए ₹53,914/- @bulandshahrpol थाना सिकन्द्राबाद , साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित को वा��स कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @ghazipurpolice द्वारा गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के सहयोगी/शूटर अभियुक्त अंगद राय उर्फ झूलन की आपराधिक कृत्यों से अर्जित लगभग ₹09 करोड़ 50 लाख/- मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्�� के अंतर्गत कुर्क कर ज���्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्य�� से पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तों को @kaushambipolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 एटीएम कार्ड, 04 फर्जी आधार कार्ड, 03 मोबाइल फोन व 01 दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगी करते थे। ठगी से अर्जित धनराशि को निर्दोष व्यक्तियों के बैंक खातों में जमा कराकर न��द प्राप्त करते थे या दुकानों पर खरीदारी कर ऑनलाइन भुगतान करते थे। पहचान छिपाने के लिए ये कूटरच��त आधार कार्ड का उपयोग कर स्वयं को जनपद कौशाम्बी का निवासी बताते थे, जिससे उनकी वास्तविक पहचान पुलिस एवं अन्य लोगों के सामने उजागर न हो।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग, गेमिंग ऐप, फर्जी लिंक, ओटीपी, डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी कर 48 पीड़ितों से ठगी किए गए ₹4,55,272/- @sultanpurpolice थाना साइबर क्र���इम द्वारा वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @agrapolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर ले जाने व षड्यंत्र के तहत बेचने एवं सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में आरोपी दो अभियुक्तों को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं प्रत्येक को ₹28 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है��
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य — वामा वेलनेस कैम्प के साथ 🩺💙
वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में “वामा वेलनेस कैम्प” के अंतर्गत सभी जनपदों में पुलिस बल के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण शिविरों का आय���जन किया गया।
वामा वेलनेस कैम्प में 7,008 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही, अपोलोमेडिक्स द्वारा 01 जनपद व Tata 1mg द्वारा 09 कमिश्नरेट/जनपद/पीएसी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
वामा वेलनेस कैंप पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य, मानसिक सुख-समृद्धि और समग्र कल्याण को समर्पित एक संवेदनशील पहल है।
#VaamaSaarthi #UPPolice #UPPCares
#PoliceWelfare #VaamaWellnessCamp
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
कमिश्नरेट प्रयागराज, थाना कर्नलगंज पर पंजीकृत हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित एवं ₹50 हजार/- के पुरस्कार घोषित एक अभियुक्त को @uppstf द्वारा उत्तराखण्ड से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने ��े उद्देश्य से लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। पुरस्कार घोषित होने के बाद वह पश्चिम बंगाल, बहराइच एवं उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था, जहां से बचते हुए अंततः पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkSTF
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—
अवैध शराब की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 348 पेटी (7,728 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 डीसीएम वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUpp
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्र फैक्ट्री के माध्यम से अवै�� शस्त्र का निर्माण करने वाले 05 अभियुक्तों को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 10 अवैध शस्त्र, शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण/पुर्जे एवं 03 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त जंगल के एकांत स्थान पर अवैध रूप से तमंचा, पिस्टल एवं अन्य देशी शस्त्रों का निर्माण करते थे तथा तैयार शस्त्रों को मांग के अनुसार अपने परिचित ग्राहकों को बेच देते थे।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवै��� शस्त्रों से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी गोपनीय सूचना कानून-व्यवस्था बनाए र���ने में सहायक होगी और समाज को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को @aligarhpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹24 लाख 50 हजार/- मूल्य का चोरी का सामान, ₹01 लाख 56 हजार/- नकद एवं अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम ने अलीगढ़, आगरा, मथुरा एवं राजस्थान तक 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ��तार किया गया।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी कर ठगी किए गए ₹2,94,139/- @sonbhadrapolice थाना साइबर क्राइम द्वारा 07 पीड़ितों को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP