अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जनपद जौनपुर से ₹50,000 के पुरस्कार घोषित अपराधी एवं अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के सरगना को @uppstf द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर पर असलहा तस्करी की जाती थी। इसके तहत मध्य प्रदेश के खण्डवा से असलहा की खरीद का रेट तय कर उसे रीवा मंगवाया जाता था। इसके बाद रीवा जाकर देशी पिस्टल एवं देशी तमंचा खरीदकर उन्हें अलग-अलग दरों पर बेच दिया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
त्वरित कार्यवाही, संवेदनशील प्रयास—एक जिंदगी सुरक्षित।
दिनांक 26.11.2026 को @mahobapolice को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना चरखारी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी देर तक धैर्यपूर्वक बातचीत कर व्यक्ति को समझाया-बुझाया तथा कमरे का दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर मिले डाई के पैकेटों को तत्काल सुरक्षित हटाया गया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा प्रभावी काउंसलिंग कर व्यक्ति को मानसिक संबल प्रदान किया गया।
पुलिस टीम की तत्परता, सूझबूझ एवं संवेदनशीलता से व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया। वर्तमान में उसकी स्थिति सामान्य है।
#UPPCares #UPPolice
स्वर्णिम प्रदर्शन – स्वर्णिम उपलब्धि।🏅
अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता (2026-27) की टेबल टेनिस स्पर्धा में @fatehpurpolice की महिला आरक्षी ममता शर्मा एवं दीपिका ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक एवं ओपन डबल्स में कांस्य पदक अर्जित किया।
दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!
#UPPolicePride #UPPolice
#ProudMoment #PoliceSports
जनपद हमीरपुर के थाना मझगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिरवर के जंगल में दिनांक 19.11.2026 को एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला लगभग 07 माह की गर्भवती थी।
शव की पहचान हेतु प्रमुख विवरण:
🔹 हाथों की उंगलियों में दो अंगूठियां (एक डिजाइनदार व एक साधारण)
🔹 दोनों पैरों में बिछिया
🔹 लाल मूंगेदार माला एवं पीली धातु का ॐ आकार का लॉकेट
🔹 हाथ में चूड़ियां एवं बाएं हाथ की बाजू पर कपड़े की पट्टी
🔹 गुलाबी रंग की चप्पलें एवं बालों में लगाने वाला लाल रंग का क्लेचर
उक्त अज्ञात महिला की पहचान के संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी हो अथवा उपरोक्त विवरण से किसी महिला के लापता होने का संबंध प्रतीत होता हो, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर तत्काल सूचना दें।
📞 क्षेत्राधिकारी, सर्किल राठ: 9454401360
📞 थाना मझगवां: 9454403538
#HamirpurPolice #UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
फिरौती हेतु अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को @agrapolice द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार करते हुए अपह्रत बालक को सकुशल बरामद किया गया है।
अभियुक्त द्वारा कर्ज की धनराशि वापस करने के दबाव के चलते पैसों की आवश्यकता होने पर अपने ही भांजे के अपहरण की योजना बनाई गई। इसके लिए अपने यहां काम करने वाले साथी को धन का लालच देकर अपहरण की घटना को अन्जाम दिया गया।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा .APK फाइल के माध्यम से मोबाइल फोन हैक कर की गई ₹1,52,741/- की साइबर ठगी की धनराशि @bastipolice थाना लालगंज की साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित को वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पीड़ित से ठगी किए गए ₹1,16,000/- @siddharthnagpol साइबर क्राइम थाना द्वारा पीड़ित के खाते में वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 101 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹25 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
वर्ष 2026 में अब तक लगभग 450 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत @hardoipolice द्वारा 279 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹50 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
मात्र 15 दिनों में लगभग ₹1.63 करोड़ मूल्य के 34.850 टन एल्यूमिनियम चोरी के मामले का अनावरण करते हुए @sonbhadrapolice द्वारा महाराष्ट्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत एल्यूमिनियम एवं उसके परिवहन में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUpp
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @spgrpgorakhpur द्वारा 405 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹81 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
मई 2025 से अब तक GRP गोरखपुर द्वारा 2,725 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @kaushambipolice द्वारा 103 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹22 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत @lkopolice द्वारा 233 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹50.50 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
Zero Tolerance Towards Narcotics—
चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को @azamgarhpolice द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52.607 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 01 दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त अवैध गांजे को बंडलों में पैक कर बोरी एवं झोले में रखकर मोटरसाइकिल से निर्धारित स्थान पर पहुंचाता था तथा गांजे की आपूर्ति के बदले रुपये प्राप्त करता था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण एवं सोने से भरा बैग लूटने वाले गिरोह के 05 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 844 ग्राम पीली धातु के आभूषण एवं सोने के टुकड़े तथा ₹1,82,500/- नकद बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तों ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत सोने के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के माध्यम से व्यापारियों की गतिविधियों एवं यात्रा संबंधी जानकारी जुटाई जाती थी। इसी क्रम में जौनपुर से दिल्ली जा रहे एक स्वर्ण व्यवसायी की बस एवं यात्रा का विवरण अपने साथियों को दिया गया। बस में मौजूद साथी ने व्यवसायी की पहचान कर लखनऊ में मौजूद अन्य अभियुक्तों को सूचना दी।
इसके बाद अभियुक्तों ने बस रुकवाकर स्वयं को जौनपुर पुलिसकर्मी बताते हुए व्यवसायी पर तस्करी का आरोप लगाया और उसे जबरन बस से उतारकर कार में बैठा लिया। उसके पास मौजूद सोने एवं आभूषणों से भरा बैग अपने कब्जे में लेकर वाहन से जौनपुर की ओर भेज दिया। बाद में व्यवसायी को रास्ते में छोड़कर लूटे गए सोने-आभूषणों का आपस में बंटवारा कर उन्हें बेचने की योजना बनाई।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
Zero Tolerance Towards Narcotics—
चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को @kanpurnagarpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10.320 किलोग्राम अवैध चरस, ₹8,600/- भारतीय व 275/- नेपाली मुद्रा बरामद की गयी है।
अभियुक्तगण नेपाल एवं बिहार से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर लाते थे तथा कानपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अजमेर (राजस्थान) एवं मुम्बई (महाराष्ट्र) में ले जाकर महंगे दामों पर बेचते थे, जिससे अवैध रूप से मुनाफा कमाते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—
अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @muzafarnagarpol एवं आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण अवैध शराब की तस्करी का कार्य करते थे। वे चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार में सप्लाई करते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां शराब को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
DON’T LET SCAMMERS PRESS YOUR PANIC BUTTON
One call. A fake uniform. A threat of arrest. And suddenly, your money is on the line.
That’s how the “Digital Arrest” scam works. Cybercriminals impersonate police officers and government agencies, stage video-call interrogations and create panic to extort money.
But remember:
* No police officer or government agency can arrest you over a video call.
* Threats of immediate arrest, account freezes or legal action over a call are major red flags.
Don’t panic, Don’t pay, Hang up, Stay calm and report suspected cyber financial fraud immediately on 1930 or at https://t.co/W7HzGMfw1t.
#CyberSafety #DigitalArrestScam #CyberCrimeAwareness #CyberFraud #Dial1930
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों (01 महिला अभियुक्त सहित) एवं चोरी का माल खरीदने वाले 01 सुनार को @etawahpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से ₹2,32,000/- नकद, 35.850 ग्राम सोने एवं 541 ग्राम चांदी के आभूषण तथा अपराध से अर्जित 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तों ने मकान के पीछे लगे दरवाजे की कुंडी एवं ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी की थी। चोरी किए गए आभूषणों को अलग-अलग स्थानों पर विक्रय किया गया तथा कुछ आभूषण अपने पास रखे थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर पीड़ित के खाते से साइबर ठगी किए गए ₹50,000/- @saharanpurpol के थाना गागलहेड़ी साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP