उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने के आदेश के खिलाफ आज मुंबई के इस्लाम जिमखाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
सरकार नई यूनिवर्सिटी नहीं बना रही है, बल्कि एक ऐसी यूनिवर्सिटी को तोड़ना चाहती है जहाँ हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह सिर्फ़ एक इमारत का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा, छात्रों और अल्पसंख्यकों के भविष्य का सवाल है।
सरकार चाहती, तो इस यूनिवर्सिटी की तकनीकी कमियों को दूर कर उसे नियमित (रेगुलराइज़) कर सकती थी। लेकिन बदले की भावना से छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। हम इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।
बैठक में इस मुद्दे पर राज्यपाल को ज्ञापन देने तथा यदि यूनिवर्सिटी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो मुंबई में जनआंदोलन शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
इस बैठक में यूसुफ अबराहनी, मौलाना अनीस अशरफ़ी, आमिर इदरीसी, सलीम अलवारे, सईद हमीद, सरफ़राज़ आरज़ू, मेराज सिद्दीकी सहित मुंबई के ��ई प्रमुख उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
#JauharUniveristy #Rampur #AzamKhan #UttarPradesh #HatePolitics #Mumbai
إِنَّا لِلَّٰهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निज़ामाबाद (आजमगढ़) से विधायक जनाब आलम बदी साहब के इंतिक़ाल की ख़बर बेहद दुःखद है।
अपनी सादगी, ईमानदारी, बेदाग़ छवि और समाज की ख़िदमत के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने पूरी सियासी ज़िंदगी भ्रष्टाचार से दूर रहकर अवाम की ख़िदमत की। वह समाजवादी विचारधारा के एक आदर्श थे और उनका ख़ुलूस, सादगी व जनसेवा हम सबके लिए हमेशा मिसाल रहेगी।
अल्लाह ﷻ उनकी मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए और उनके अहल-ए-ख़ाना व चाहने वालों को सब्र-ए-���मील अता फ़रमाए।
आमीन।
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जनाब अबु आसिम आजमी जी नए आज श्री अबु फरहान आज़मी जी को मुंबई महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
फरहान आज़मी जी को नई ज़िम्मेदारी की बहुत बधाई हार्दिक शुभकामनाएँ।💐
@yadavakhilesh@abufarhanazmi@abuasimazmi@FarhanAzmiINC