केजरीवाल जी, दिल्ली ने आपके अहंकार को नकार दिया, अब पंजाब भी जवाब देने के लिए तैयार है।
आज पंजाब की जनता भी यही पूछना चाहती है कि पंजाब में मुख्यमंत्री कोई और, लेकिन आप आप कौन है? पंजाब के टैक्स के पैसे से पूरे देश की राजनीति करते हैं और आज पंजाब भ्रष्टाचार, अपराध व नशे की मार झेल रहा है।
आप पूछते हैं कि आदरणीय श्री नितिन नवीन जी कौन हैं?
वो विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो वर्षों की मेहनत, समर्पण और संगठन के बल पर इस पद तक पहुँचे हैं।
आपकी राजनीति अहंकार और नियंत्रण की है, जबकि भाजपा की राजनीति संगठन और कार्यकर्ताओं की है।
@blsanthosh
सादगी से शिखर तक का सफर!
विधायक के बेटे होने के बावजूद घमंड का एक तिनका भी नहीं, ₹20 की थाली शेयर करना और ₹2000 के सीमित बजट में गुजारा करना... यह कहानी है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के उस संघर्ष और सादगी की, जिसने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।
जब स्कूल के एक मित्र ने पुरानी यादों के पन्ने पलटे, तो सामने आई अनुशासन, कड़ी मेहनत और जमीनी हकीकत की एक ऐसी मिसाल, जो आज के युवाओं और हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।
जो जमीन से जुड़ा होता है, वही आसमान छूता है!
झारखंड में जंगलराज के साथ-साथ वसूली राज भी पूरी तरह से कायम हो चुका है।
इस भ्रष्ट @HemantSorenJMM सरकार में जिस भी विभाग में हाथ डालिए वहीं से भ्रष्टाचार निकल आता है यहाँ का स्वास्थ्य विभाग को महाभ्रष्ट है जिसके कारण लोगों की जान तक चली जा रही है और वो भी महज 1000 रुपए के लिए जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
@blsanthosh
महान शिक्षाविद व प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन दर्शन और देश की मजबूत नींव को समझने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का यह विशेष आर्टिकल हम सभी को अवश्य पढ़ना चाहिए!
‘सशक्त भारत के स्वप्नदर्शी राजनेता’ विषय पर लिखा गया यह आलेख राष्ट्र निर्माण, देश की एकता और आत्मनिर्भरता के विजन को गहराई से समझने के लिए एक अद्भुत दस्तावेज है। आज हम सब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहे हैं, और इस अवसर पर लिखे गए इस प्रेरणादायी लेख में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साहस, त्याग, अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता और अखंड भारत के लिए दिए गए ऐतिहासिक बलिदान को बहुत ही खूबसूरती से रेखांकित किया है। एक जागरूक नागरिक के तौर पर यह आलेख हमें न केवल भारत की मजबूत औद्योगिक व सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराता है, बल्कि एक ‘सशक्त, एकजुट, आत्मविश्वास से भरपूर और संवेदनशील’ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी देता है। देश के स्वर्णिम भविष्य के संकल्प को महसूस करने के लिए इस शानदार लेख को एक बार जरूर पढ़ें।
@blsanthosh
सशक्त संगठन ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है।
आज कोडरमा जिला के जयनगर रोड, डोमचांच स्थित बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारतीय जनता पार्टी, कोडरमा जिला के जिला अध्यक्ष श्री अनूप जोशी जी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय विधायक श्रीमती नीरा यादव जी, संगठन जिला प्रभारी श्री प्रवीण मेहता जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@blsanthosh
आज कोडरमा के जयनगर रोड, डोमचांच स्थित बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत के महान राष्ट्रचिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्मरण पर्व एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सेवा दे रहे सेवार्थियों के बीच पौधों का वितरण किया। प्रकृति का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है और यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस गरिमामयी अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती नीरा यादव जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनूप जोशी जी, संगठन जिला प्रभारी श्री प्रवीण मेहता जी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्तागणों की स्नेहिल एवं प्रेरणादायी उपस्थिति रही।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रवाद, एकात्मता और समर्पण के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
@blsanthosh
आज कोडरमा के डोमचांच स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती नीरा यादव जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनूप जोशी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@blsanthosh
भारत की अखंडता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के प्रखर संवाहक, अद्वितीय राष्ट्रनायक परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
आज उनकी जयंती पर हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प लेते हैं।
रांची के अरगोड़ा स्थित मोहन मार्केटिंग में श्री अरविंद कुमार जी द्वारा नवनिर्मित TOSHA Ceramic Tableware & Lifestyle Store का शुभ उद्घाटन किया।
प्रभु से प्रार्थना है कि आपका नया प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा सफलता और समृद्धि के शिखर को प्राप्त करे।
नई शुरुआत, नई ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएँ।
झारखंड में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इसकी गवाही अब विपक्ष नहीं, बल्कि स्वयं @HemantSorenJMM सरकार के सहयोगी दल के वरिष्ठ मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर जी के शब्द दे रहे हैं।
झारखंड के भले और राज्य की जनता की सुरक्षा को लेकर आज माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर जी का दर्द मीडिया के सामने साफ़ दिखाई दिया। उन्होंने जिस स्पष्टता के साथ अपनी चिंता व्यक्त की, वह बताता है कि सरकार के भीतर बैठे लोग भी प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार के अपने वरिष्ठ मंत्री ही कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने को मजबूर हों, तो आम जनता किस पर भरोसा करे? आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्यों झारखंड में अपराधी बेखौफ होकर कानून को चुनौती दे रहे हैं?
@blsanthosh
सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री ललन तिवारी जी के ज्येष्ठ भ्राता, स्वर्गीय सुभाष चंद्र तिवारी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
आज उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
विगत दिनों जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में स्वर्गीय हिमांशु सिंह जी की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया।
आज जमशेदपुर के शांतिनगर, आदित्यपुर स्थित उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी तथा इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
इस दौरान घटना में गंभीर रूप से घायल प्रत्युष सिंह जी के पिताजी से दूरभाष पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा प्रत्युष जी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रत्युष सिंह जी का कोलकाता में उपचार चल रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
पुलिस की मौजूदगी में दिनदहाड़े स्वर्गीय हिमांशु सिंह जी की निर्मम हत्या होना @HemantSorenJMM सरकार की ध्वस्त कानून-व्यवस्था का सबसे भयावह उदाहरण है। जब अपराधी पुलिस के सामने ही हत्या कर फरार हो जाएँ, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि झारखंड में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है। ऐसी घटनाएँ राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राज्य सरकार और वर्तमान जांच प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है।उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के माध्यम से जनहित याचिका (PIL) दायर कर सीबीआई जांच जाँच की मांग की, ताकि पूरे मामले का सच सामने आए और दोषियों के साथ-साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों पर भी कठोर कार्रवाई हो सके।
भाजपा परिवार भी इस मांग का पूर्ण समर्थन करता हैं और मानते हैं कि स्वर्गीय हिमांशु सिंह जी एवं उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की सीबीआई जांच आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप साही जी, प्रदेश महामंत्री श्री अमर बाउरी जी, प्रदेश मंत्री श्री शैलेंद्र सिंह जी, द्वय प्रदेश प्रवक्ता श्री अभय सिंह जी, श्री प्रकाश सिंह जी, द्वय जिला अध्यक्ष श्री हरेकृष्ण प्रधान जी, श्री संजीव सिन्हा जी, आदित्यपुर के महापौर श्री संजय सरदार जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
@blsanthosh
“शक्ति ही जीवन है और निर्बलता मृत्यु” का अमर संदेश देने वाले महान दार्शनिक, राष्ट्रऋषि, आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत एवं करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
आभार, जमशेदपुर! 🙏
पुलिस की मौजूदगी में हुई जघन्य हत्या ने झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं इस हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर की जागरूक जनता, व्यापारी बंधुओं, प्रबुद्धजनों एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।
आपका यह समर्थन झारखंड में @HemantSorenJMM सरकार और प्रशासन की विफलता के विरुद्ध जनआक्रोश का स्पष्ट संदेश है। अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।
भारतीय जनता पार्टी अन्याय के विरुद्ध सदैव जनता के साथ खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी न्याय की इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
@blsanthosh
राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहें।
भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।
@bjpkarmveer
आज भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में ‘हूल क्रांति’ के अमर महानायक वीर सिदो-कान्हू, वीर चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी, मुख्य सचेतक श्री नवीन जायसवाल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@blsanthosh
आज हूल दिवस के पावन अवसर पर राँची के मोरहाबादी स्थित वीर शहीद सिदो मुर्मू एवं कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर हूल क्रांति के महानायकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग, बलिदान और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य सचेतक श्री नवीन जायसवाल जी, पूर्व विधायक श्री राम कुमार पाहन जी, महानगर अध्यक्ष श्री वरुण साहू जी सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्तागणों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
@blsanthosh
राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्री हरिवंश जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
@harivansh1956