वॉरेन बफे का बत��र सीईओ अंतिम संदेश
असल पूंजी तो परिवार, दोस्त और सादगी ही है। अपना शहर नहीं छोड़ा, तभी अच्छा कर पाया
अब मैं शांत रहूंगा। 95 की उम्र में जिंदा होना मेरे लिए चमत्कार से कम नहीं है। बचपन में मैं मर ही गया था। 1938 में एक बार बहुत तेज पेट दर्द हुआ। रात में ही अस्पताल जाना पड़ा जहां मेरी अपेंडिक्स सर्जरी हुई। टीचर ने सहपाठियों से मुझे पत्र लिखवाए। मैंने लड़कों वाले तो फेंक दिए, लेकिन लड़कियों के पत्र बार-बार पढ़े। 1958 में मैंने ओमाहा में पहला और एकमात्र घर खरीदा। मैंने कुछ साल वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में बिताए, लेकिन जल्दी समझ गया कि मेरा घर ओमाहा ही है। यहां के पानी में शायद कोई जादू है। दोस्तों, परिवार, सादगी और ईमानदारी की जो दुनिया यहां मिली, वही मेरी असली पूंजी रही। किसी और शहर में होता तो मैं शायद इतना अच्छा नहीं कर पाता। कभी कभी किस्मत आपको सही जगह पर जन्म देती है। मैं उस मामले ��ें बेहद भाग्यशाली रहा।
मेरे परिवार में अब तक सबसे लंबी उम्र 92 साल की रही है। मैं उसे पार कर चुका हूं। बूढ़ा होना कोई उपलब्ध नहीं, भाग्य की कृपा है। कुछ लोग जन्म लेते ही विशेषाधिकारों के साथ आते हैं जबकि कुछ के हिस्से संघर्ष आता है। मैं अमेरिका में जन्मा। स्वस्थ, गोरा, पुरुष और मध्यमवर्गीय परिवार में। यह जैकपॉट था। मेरे तीनों बच्चे 70 से ऊपर हैं। मैं चाहता हूं कि वे मेरे रहते मेरी संपत्ति का अधि��तर हिस्सा अपने फाउंडेशन के जरिए समाज को लौटाएं अगर वे सरकार या अन्य संस्थाओं से थोड़ा बेहतर काम करेंगे तो मुझे और मेरी पत्नी को गर्व होगा।
नए सीईओ ग्रेग एबल को उन जोखिमों की पहचान है, जिन्हें कई अनुभवी सीईओ नजरअंदाज कर देते हैं। मैं भी कई बार ��से हालात में समय पर कदम नहीं उठा पाया। एक बार सुधार के नाम पर कंपनियों से कहा गया कि सीईओ और कर्मचारियों के वेतन का अनुपात सार्वजनिक करें। पर इससे पारदर्शिता नहीं, ईर्ष्या बढ़ गई। आप गलतियों से मत डरिए, उनसे सीखकर आगे बढ़ें। सही नायक पहचानकर अनुकरण करें। अल्फ्रेड नोबेल ने जब गलती से अपना मृत्युलेख पढ़ा तो खुद को बदलने की ठानी और नोबेल पुरस्कार की स्थापना की। आप किसी अखबार की गलती का इंतजार न करें। आज ही तय करें कि अपनी कहानी कैसी लिखवाना चाहते हैं। फिर वैसी ही जिंदगी जीएं। पैसे, शोहरत या सत्ता से महानता नहीं आती। किसी की मदद करके ही आप दुनिया बेहतर बना सकते हैं। दयालुता सस्ती नहीं, अमूल्य है। गोल्डन रूल ध्यान रखें। दूसरों से वैसा ही व्यवहार करें, जैसा अपने लिए चाहते हैं। सफाईकर्मी भी उतना ही इंसान है, जि��ना चेयरमैन।
-वॉरेन बफे
_______________________________
वॉरेन बफे की नेटवर्थ 13 लाख करोड़ रुपए है। उम्र 95 वर्ष है। पूरी तरह सक्रिय हैं। साठ साल से अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे को संभाल रहे हैं। बतौर सीईओ उन्होंने अपनी टीम को यह आखिरी संदेश दिया है जिसका संक्षिप्त हिंदी अनुवाद दैनिक भास्कर ने बहुत सरल शब्दों में प्रकाशित किया है। प्रत्येक व्यक्ति को यह पढ़ना चाहिए और पढ़वाना चाहिए। इसलिए, कि हम बड़े, सफल और प्रसिद्ध लोगों से प्रभावित होते हैं। इसलिए क्योंकि हमें यह बताया जाता रहा है कि अपनी जगह छोड़ने पर ही सफलता मिलती है। बफे अमेरिका के नेब्रास्का राज्य के करीब पांच लाख की आबादी वाले शहर ओमाहा में जन्मे और यहीं से काम किया। इसलिए भी कि आमतौर पर पिता अपने बच्चों से छोड़ा गया धन दोगुना करने की अपेक्षा करते हैं, बफे उसे जनकल्याण में लगाने की उम्मीद कर रहे हैं। इसलिए भी ��ढ़ें क्योंकि जिंदगी के फलसफे बहुत सरल से हैं। लेकिन यह बात अगर मैं कहूं कि दूसरों से वैसा ही व्यवहार करें जैसा अपने लिए चाहते हैं तो उसका वह असर नहीं होता लेकिन यही बात वॉरेन बफे भी कह रहे हैं।
भारत की प्रथम शिक्षिका, महान समाज सुधारिका, महिला अधिकारों के लिये निरन्तर संघर्षशील माता सावित्रीबाई फूले जी की जयंती पर सादर नमन 🙏🙏💐
#सावित्रीबाई_फुले
"वो थे इसीलिए हम हैं।"
भारत के संविधान निर्माता,नारी मुक्त��दाता,विश्व ज्ञान के प्रतीक,भारत रत्न, दलितों और पिछड़ों के मसीहा, बोधिसत्व, डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर कोटि कोटि नमन।💐 🙏
#परिनिर्वाणदिवस
#BabaSahabAmbedkar
खुशखबरी For राजस्थान...!!
राजस्थान के ब्यावर जिले का #देवमाली गांव देश #India के 'बेस्ट टूरिस्ट विलेज' के रूप में चयनित हुआ है। यह सुंदर गांव अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और अद्वितीय जीवनशैली के लिए जाना जाता है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता हर दिल को मोह लेती है।
यहाँ गांव की पहाड़ी पर भगवान #देवनारायण का बहुत ही सुंदर और प्रसिद्ध मन्दिर स्थित है।।
@VinoBhojak #Devmali #Rajasthan
#हमारी_संकृति_हमारी_विरासत #राजस्थानी
ध्रुव राठी ने पिछले साल पैकेज्ड फ्रूट जूस पर एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि ये पैकेज्ड जूस कितने खतरनाक हैं जिसके बाद एक कंपनी कोर्ट चली गई और इस वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया।
ध्रुव राठी ने कानूनी लड़ाई लड़ी और जीती भी और अदालत ने आदेश दिया कि ध्रुव राठी वो वीडियो फिर से अपलोड कर सकते हैं...वीडियो फिर से अपलोड किया गया है आप जब इसे पूरा देख लेंगे तो ध्रुव राठी को शुक्रिया जरूर बोलेंगे
आपके बच्चों के लिए ये वीडियो बेहद जरूरी है खुद देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।
"जातिगत पिरामिड में नीचे जाते हैं तो गरीबी बढ़ती है, ऊपर जाते हैं तो अमीरी बढ़ती है...
NFS भी चिंता का विषय है। जो नन फाउंड सूटेबल करता है, वो मानसिक रोगी है।
~ मनोज झा जी
इस मानसिक रोग का नाम जातिवाद है। इसी NFS से द्रोणाचार्यों ने लाखों एकलव्यों की जिंदगी तबाह की है।
पुरुषों को कैसे पता चले कि आप मोटे हैं यानी आपको ज़्यादा चर्बी चढ़ गई है?
टेस्ट - नज़र सीधी रखकर सामने देखें। अब गर्दन टेढ़ी किए बग़ैर नज़रें 👁️ नीची करें। अगर आपको अपने पैर और शरीर का अंग विशेष दिख रहा है तो आप मोटे नहीं ��ै। इन दो में कुछ भी पेट से छिप रहा है तो आपको चर्बी चढ़ी हुई है।
यह जेनेटिक, ख़राब या ज्यादा खानपान, कसरत न करने और किसी बीमारी या दवा के कारण हो सकता है। बीमारी है तो डॉक्टर के पास जाएँ। दवा के बारे में भी वही बताएँगे।
वरना आगे पढ़ें।
- कम खाएँ। वरना किसी दिन पेट फट जाएगा। कम खाने से आप मर नहीं जाएँगे। ज़्यादा खाकर मरेंगे। मोटापा दुनिया में ग़रीबों की समस्या है। भारत में ही इसे खाते पीते परि��ार की निशानी माना जाता है।
- चीनी बंद कर दें। कम नहीं, बंद। जिस भी खाने में चीनी है, बिल्कुल बंद। न मीठी चाय, न बिस्कुट, न कोल्ड ड्रिंक, न आइसक्रीम, न जलेबी, न चॉकलेट। बंद मतलब बंद।
- इस भ्रम से निकल जाएँ कि चीनी बुरी है और गुड़ या शहद अच्छा। मुझे मालूम है कि आप नहीं मानेंगे लेकिन फिर आपको खड़े होकर पैर या अंग विशेष नहीं दिखेगा। फिर मुझे मत बोलिएगा।
- आलू बंद। तेल कम। बेहद कम। रिफाइंड तो बंद ही कर दीजिए।
- समोसा, पकोड़ा, नमकीन, भुजिया, पोहा, कचौरी, जलेबी बंद। पैर देखना है कि नहीं? फिर ये करना पड़ेगा।
- जहां तक हो सके चावल और गेहूं कम या बंद। जब तक पैर न दिखने लगे तब तक तो बंद कर ही दें।
- मीट, अंडा, मछली, मुर्ग़ा, दूध, सब्ज़ी, फल लें। शुद्ध शाकाहारी लोगों में मोटा होने का चलन ज़्यादा है। अक्सर वे अपने पैर नहीं देख पाते।
- कसरत करें। चलना कसरत नहीं है। योगा कसरत नहीं है। योगा से और कोई फ़ायदा हो सकता है। पर इससे पेट नहीं दिख पाएगा। साँस तेज चलनी चाहिए।
- वेट और स्ट्रैंथ एक्सरसाइज़ करें। फ़ालतू जगह खर्च करने की जगह जिम की मेंबरशिप लें। साइकिल चलाएँ।
- जितनी कैलोरी खर्च कर सकते हैं, इससे सौ या दो सौ कैलोरी कम खाएँ। दारू में कैलोरी है। इसलिए संभलकर या बंद।
- तेज़ी से वजन कम करना है तो रात के भोजन और दिन के पहले भोजन के बीच 16 घंटे का अंतर रखें। बीच में पानी के अलावा कुछ भी न लें। जिनका काम शारीरिक मेहनत का है, ये सलाह उनके लिए नहीं है। कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो पहले डॉक्टर से बात कर लें।
अभी इतना ही।
अपने पैर देखने की कोशिश करें। बहुत ज़रूरी है। इसके बहुत फ़ायदे हैं। अपनी पार्टनर से पूछिए।
भारत में सबसे ज़्यादा चीनी योगेंद्र भाई खाते हैं। इतने प्यार से समझाते हैं कि क्या बताएँ कि कितना प्यार से समझाते हैं। मतलब काट भी लेते हैं और जिसको दर्द हो रहा है, व��� अंदर से तिलमिलाता है और बाहर - इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो, क्या ग़म है जिसको छुपा रहे हो - हो जाता है। @_YogendraYadav का जलवा क़ायम रहे।
"हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं"
जयपुर की प्रदर्शनी में चित्र के साथ अंकित ये पंक्तियां बाबा साहेब के विराट व्यक्तित्व व देशप्रेम के भाव का अनुगमन करने की प्रेरणा देती हैं।
इस रचनात्मक आयोजन का सहभागी बनकर गर्व की अनुभूति हुई।
विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
सामाजिक समानता और जन अधिकार हेतु आपका संघर्ष व कार्य सम्��ूर्ण मानवता हेतु प्रेरणापुंज है।
आज वह दिन है जो समस्त मानव सभ्यता को बराबरी, हक और सम्मान के संघर्ष की महान प्रेरणा देता है।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर जनपथ स्थित अंबेडकर सर्किल में बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
#AmbedkarJayanti