Official Twitter account of Traffic Police Agra. Get traffic updates; report issues, suggestions and complaint.
Traffic Control Contact No:- 9454457886
रघुनाथ सिंह महाविद्यालय, आगरा में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में रघुनाथ सिंह महाविद्यालय, आगरा में एनसीसी (NCC) कैडेट्स के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर(TSI) श्री रामनिवास सिंह और उनकी ट्रैफिक टीम उपस्थित रही।
कार्यशाला के दौरान ट्रैफिक टीम ने एनसीसी (NCC) कैडेट्स के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क चिन्ह, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सड़क दुघर्टना में घायलों की मदद हेतु बनाए गए 'गुड समेरिटन कानून' और 'पीएम राहत योजना' की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
@Uppolice@uptrafficpolice@agrapolice@DCPCityAgra
सोशल मीडिया के माध्यम से अजयवीर सिंह उर्फ जय सिंह राठौड़ नामक व्यक्ति द्वारा अपनी 12 वर्षीय बहन को ‘ग्लूकोमा’/‘विट्रियस हेमरेज’ जैसी बीमारी से पीड़ित बताकर, उसके आंखों के उपचार के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर, आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए लोगों से गलत तरीके से धनराशि (Crowd Funding) प्राप्त किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।
उक्त शिकायत का थाना बाह पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
@DeepakKumarIPS #UPPolice