official Twitter handle of #OPS Mission India . single agenda organisation to restore Old Pension Scheme for all government employees recruited wef 1 Jan 2004.
आज सूचना मिली है कि इतनी गंभीर वित्तीय लापरवाहियों और @PFRDAOfficial के नियम विरुद्ध दो दो जगह NPS के सिस्टम में चेयरपर्सन के तौर पर दिनेश खारा साहब न केवल बने हुए हैं बल्कि आज वह द्वारका के एक फाइव स्टार होटल में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। देश के करोड़ों कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ आम बात हो गई है और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा का इससे बड़ा उदाहरण क्या ही होगा। इतने गंभीर मामले में लगातार आवाज उठाने के बावजूद खुले आम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और ये सब माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी को सूचना देने के बावजूद हो रहा है। फिर कौन करेगा अब आपके #विकसित_भारत_2047 और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" पर भरोसा! बातें बड़ी बड़ी और नाक के नीचे खुले आम भ्रष्टाचार। आज मोदी जी से भी भरोसा उठ गया। #ManjeetSinghPatel
#VinodYadav
#JP_मॉर्गन की रिपोर्ट में #8CPC में 1.83 फिटमेंट फैक्टर रहने का अनुमान लगाया गया है जो पूरी तरह बकवास है। यह कर्मचारियों और पेंशनर्स पर दबाव बनाने की रणनीति है ताकि लोग इसे नियत�� मानकर स्वीकार कर लें। हर बार कर्मचारियों और पेंशनर्स का गला काटने की रणनीति एक दिन सरकार की लुटिया डूबाएगा। #NPS TRUST में पहले से ही भ्रष्टाचार जगजाहिर है फिर भी सरकार का रवैया उपेक्षित है, 18 महीने का DA एरियर का नुकसान, पे कमीशन की देरी से स्थापना, #OPS की बहाली की उपेक्षा, ये सब काफी हो चुका है। #फिक्की के सम्मेलन में माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी और संख्या बढ़ाने की अपील उ��्योगपतियों से की तो भला किस तरह पेंशनर्स और कर्मचारियों का हक छीना जाएगा? https://t.co/MZW1pyYEae
#ManjeetSinghPatel
#8CPC को गठित हुए एक साल हो चुका है। सरकारी गजट के अनुसार उन्हें मई 2027 तक रिपोर्ट देनी है। हमारी कमिशन से लगातार गुजारिश रही है कि रिपोर्ट ड्यू समय से कम से कम 3 महीने पहले यानी जनवरी 2027 तक सबमिट करने से देशभर के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स में एक बहुत गहरा और विश्वासपूर्ण संदेश पहुंचेगा कि सिस्टम को उनकी परवाह है। चूंकि कमीशन का गठन ही काफी देर से किया गया, फिर कमीशन की मीटिंग शुरू होने तक ही अप्रैल 2026 लग गया। कुल मिलाकर जितनी देरी होगी, उतना अविश्वास बढ़ेगा। #NPS #UPS की तकलीफें वैसे ही हैं और कोविड काल के 18 महीने का #DA का एरियर भी नहीं दिया गया, न ही DA को बेसिक मे�� मर्ज करके तात्कालिक राहत पर विचार किया गया। यही नहीं ₹800 करोड़ की #NPS ट्रस्ट में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं अलग सामने आई हैं और ट्रस्ट ने कर्मचारियों के पैसों पर नेगेटिव बेंचमार्क तय किए है। ऊपर से @PFRDAOfficial का कोई एक्शन नहीं दिख रहा है। ऐसे में हर तरफ से कर्मचारी के मन में अविश्वास और गुस्सा दोनों बढ़ रहा है। माननीय @narendramodi जी, आपसे विशेष गुजारिश है कि इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान दें ताकि आपके प्रशासन में न्याय पर भरोसा कायम रह सके।
#ManjeetSinghPatel
https://t.co/hQgxjbIpkl
सवाल ये हैं कि :-
✓जब ₹800 करोड़ के निवेश में NPS ट्रस्ट ने हफ्ते भर से ज्यादा लापरवाही की तो जवाबदेही क्या?
✓कई साल से 98 लाख कर्मचारियों का पैसा लगभग 18 लाख करोड़ नेगेटिव रिटर्न का शिकार। जवाबदेही क्या?
✓ट्रस्ट के चेयरमैन की पोस्टिंग मई 2026 से PFRDA के नियमों के अनुसार अवैध? फिर भी एक्शन नहीं क्यों?
✓वेबसाइट में RTI सेक्शन में गलत जानकारी दी गई। एक्शन क्या?
✓ट्रस्ट के मीटिंग मिनट्स पब्लिक डोमेन में नहीं क्यों? क्या छिपा रहे हैं?
✓ कंसल्टेंट्स की लगातार भर्ती करके लाखों रुपए हम कर्मचारियों के फंड से पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। क्यों?
✓बेंचमार्क भी नेगेटिव तय किया गया। क्यों?
✓ पब्लिक के इंटरेस्ट में बनाए गए ट्रस्ट ने पब्लिक के प्रति कोई जवाबदेही नहीं रखी, क्यों?
अब बताइए NPS ट्रस्ट पर हम कर्मचारियों को कहां से होगा ट्रस्ट! @माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, अब तो केवल आप पर भरोसा है क्योंकि इस मामले में जिन माननीय @ChairmanPFRDA को यह पावर है कि वह कुछ कर सकते हैं पर वह चुप हैं। पता नहीं क्यों? शायद अब NPS ट्रस्ट, PFRDA से भी ऊपर हो चुका है! #ManjeetSinghPatel
https://t.co/FTZblE9lvl
माननीय @PFRDAOfficial चेयरमैन साहब, #NPS_ट्रस्ट की वेबसाइट पर RTI सेगमेंट में दी गई सूचना को तो आज ठीक कर दिया गया है जो स्वागतयोग्य है, पर अब तक ट्रस्ट के चेयरमैन साहब की पोस्टिंग पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है जबकि पीएफआरडीए के नियमों के अनुसार वे #KfinTech के चेयरमैन नहीं रह सकते या फिर ट्रस्ट के चेयरमैन नहीं रह सकते। फिर अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्या हमारे माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी के पारदर्शी प्रशासन से आपको कोई लेना देना नहीं है? क्या ₹800 करोड़ के लेट��तीफी भरे निवेश के मुद्दे पर आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं है? क्या पब्लिक मनी पर अनियमितताएं वाजिब हो गई हैं? हमें अभी भी भरोसा है आप करोड़ो लोगों के साथ न्याय जरूर करेंगे। #ManjeetSinghPatel
#NPS ट्रस्ट ने अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं निभाया है। यही नहीं ट्रस्ट के चेयरमैन की पोस्टिंग ही मई 2026 से @PFRDAOfficial के नियमों के अनुसार पूर्णतः अवैध है। फिर भी आज तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई। देशभर के करोड़ों नागरिकों का पैसा कहां निवेश किया जाएगा, किसको दिया जाएगा, वह कितना कमाएगा या डूब जाएगा, ये सब ट्रस्ट की जिम्मेदारी है जो खुद अवैध है। और यह बात PFRDA और पूरे वित्त मंत्रालय को पता है, फिर भी कोई एक्शन नहीं। कौन भरोसा करेगा कि इस देश से करप्शन मिटेगा? माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी से इस पर हम कई बार अपील कर चुके हैं कि इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करें और न्याय करें। कर्मचारियों के हित में मजबूरन हमें #PFRDA का घेराव करना पड़ेगा। #ManjeetSinghPatel
https://t.co/zt93JOratU
चोरी करने के लिए दुकान में चोर घुस गया था लेकिन दुकानदार ने समझदारी से काम लिया
और बहुत ही चालाकी से पुलिस को चोरों तक पहुंचा दिया और फिर चोरो को....Read More
#आउटसोर्सिंग_की_आउटसोर्सिंग@PFRDAOfficial ने AIF को मैनेज करने का काम NPS ट्रस्ट को दिया और NPS ट्रस्ट, AIF को मैनेज करने के लिए कंसल्टेंट्स की भर्ती कर रहा है। इसके लिए एक वर्ष में 7 कंसल्टेंट्स पर कुल मिलाकर 2 से ढाई करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह तब है ���ब पेंशन फंड का 17 लाख करोड़ एक वर्ष से लगातार नेगेटिव रिटर्न में चल रहा है। #AIF में अभी हाल ही में कुल ₹17000 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है जहां अगर पैसा डूब भी गया तो किसी की जवाबदेही नहीं होगी उल्टे हर वर्ष कंसल्टेंट्स के अलग खर्चे! यह सब कहां से दिया जाएगा? जबकि इस काम को PFRDA सीधे भी करवा सकत��� है। दरअसल इसे 'आउटसोर्सिंग की आउटसोर्सिंग' कहते हैं। इसमें एक काम के।लिए बेमतलब कई चैनल लगाए जाते हैं। यह बेसिकली #इकोनॉमिक_करप्शन है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी दिन-रात भ्रष्टाचार मिटाने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी नाक के नीचे पब्लिक के पेंशन फंड पर इस तरह से डकैती डाली जा रही है। इसीलिए हम बार बार कह रहे हैं कि #NPS ट्रस्ट को भंग कर दिया जाना चाहिए। #ManjeetSinghPatel
#NPS ट्रस्ट ने अंततः एक इंश्योरेंस कंसल्टेंट की भर्ती की योजना रद्द कर दी है। यह बिल्कुल वैसा ही था जैसे एक न्यूट्र���शनिस्ट अपने खुद के लिए एक न्यूट्रिशनिस्ट की ही नियुक्ति करे। NPS जिन पेंशन फंड मैनेजर्स को निवेश करता है वे लगभग सभी बीमा प्रदाता भी हैं फिर अपने कर्मचारियों अधिकारियों के लिए अलग से कंसल्टेंट की भर्ती करके उसको कमीशन दिलवाना कौन सी बुद्धिमानी है। ट्रस्ट के इस कदम के लिए भारत सरकार का स्वागत है किंतु ट्रस्ट में अभी भी जो कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का मुद्दा है उसका समाधान होना जरूरी है और ₹800 क���ोड़, जो एक हफ्ते तक गैर निवेशित रखे गए उसकी जिम्मेदारी तय करना बाकी है। चेयरमैन साहब तीन तीन महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं जिनमें से से दो पद सीधे सीधे इंटरेस्ट कॉन्फ्लिक्ट के दायरे में हैं। इन अनियमितताओं के खिलाफ हम अपने आगामी एक्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं, जब तक यह अनियमितताएं दूर नहीं की जाती। हम पीछे नहीं हटेंगे। @PMOIndia @FinMinIndia
#ManjeetSinghPatel
📢 बीमित कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा में बढ़ोतरी!
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (#ESIC) ने अंत्येष्टि व्यय (Funeral Expenses) की राशि को ₹15000 से बढ़ाकर ₹20,000/- कर दिया है। भारत सरकार के आधिकारिक राजपत्र के अनुसार यह आदेश 8 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (#AINPSEF) इस कल्याणकारी निर्णय का स्वागत करता है। सभी साथी इस जानकारी को ज़मीनी स्तर पर हर कर्मचारी तक पहुँचान��� सुनि��्चित करें ताकि संकट के समय प्रभावित परिवारों को इसका लाभ मिल सके।
#ManjeetSinghPatel
(राष्ट्रीय अध्यक्ष, AINPSEF)
भारत सरकार ने नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की सीलिंग की घोषणा कर दी है। फिर से वही सीलिंग की ₹7000 ल���मिट दोहरा दी गई है। लगातार 11 वर्षों से सरकार की नजर में ₹6908 दिवाली के लिए पर्याप्त हैं। संतोषम परम सुखम पर हमारी सरकार का पूरा पूरा ध्यान है। #8CPC की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसकी बैठकें अचानक से बंद सी हो गई हैं, अक्टूबर में मुंबई के अलावा कोई अन्य बैठक अनाउंस नहीं हुई हैं। लगता है काम पूरा हो गया है। और क्या कहें? फिर भी यही कहेंगे कि कर्मचारियों को हाशिये पर रखने वाली सरकारें भी कर्मचारियों की नाराजगी से हाशिए पर आ सकती हैं, इसका ध्यान जरूर रखना चाहिए।
#ManjeetSinghPatel
#PFRDA एवं #NPS_Trust में व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं को लेकर आज माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी एवं भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक @IndiaCAG को पत्र लिखकर अपील की है कि लाखों कर्मचारियों के पेंशन फंड को गलत तरीके से निवेश करने और लगातार गड़बड़ियों के चलते #NPS_ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए और एक उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं। इस बात की जांच की जाए कि ट्रस्ट द्वारा कर्मचारियों के ₹17000 करोड़ के पेंशन फंड को #अल्टीरिया_कैपिटल और #ट्राइफेक्टा जैसे हाई रिस्क स्टार्ट अप्स में बिना किसी गारंटी देने का कमिटमेंट किस आधार पर किया गया है? हाल ही में #NPS दिवस पर इन स्टार्टअप्स को ₹400 करोड़ के सिंबॉलिक चेक दिए गए हैं और कुल ₹17000 करोड़ के निवेश का कमिटमेंट किया गया है। कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि कर्मचारियों और लाखों लोगों के पेंशन फंड से हर वर्ष ₹2500 करोड़ की फीस वसूलने वाले NPS ट्रस्ट, CRISIL, PFRDA और कई निजी सलाहकार मिलकर भी 17 लाख करोड़ के निवेश पर 22 साल में भी 1% की गारंटी नहीं दे पाए और प्राइवेट कंपनियों को पब्लिक का हजारों करोड़ देने का कमिटमेंट कर रहे हैं। पिछले 5 वर्षों से पब्लिक का लाखों करोड़ का फंड EPFO और साधारण ब्याज के बराबर भी रिटर्न नहीं दे रहा है। पिछले एक साल से तो लगातार रिटर्न ही नेगेटिव में चल रहा है। इस मामले में अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया और इनकी जवाबदेही तय नहीं की गई तो #AINPSEF आगामी 20 दिसम्बर को PFRDA के ऑफिस का घेराव करेगा। #ManjeetSinghPatel
कर्मचारियों का जुलाई से महंगाई भत्ता पेंडिंग है और दिवाली के बोनस पर भारत सरकार से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द इसकी घोषणा की जाए और बोनस के लिए अप्रैल 2026 के वेजेस के आधार पर सीलिंग को तय किया जाए। इकोनामिक टाइम्स को इस न्यूज़ को कवर करने के लिए बहुत-बहुत आभार।
#ManjeetSinghPatel
https://t.co/QVSn3MVqV5
🇮🇳 भारत सरकार का अत्यंत मानवीय एवं स्वागतयोग्य निर्णय।💐💐💐💐💐
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा CGHS/CS(MA) Rules के अंतर्गत Critical/Terminal Illness से पीड़ित आश्रित भाइयों को भी आजीवन CGHS/Medical Attendance सुविधा देने तथा विवाह को इस सुविधा की समाप्ति का आधार न मानने का निर्णय सराहनीय है। #AlNPSEF इस संवेदनशील निर्णय के लिए भारत सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करता है और साथ ही आग्रह करता है कि दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान- नि��ोबार सहित सभी केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के समय संबंधित UT Health Scheme अथवा CGHS में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया जाए। इससे कर्मचारी,सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृह क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकेंगे और दिल्ली जैसे महानगरों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आवासीय दबाव को भी कम किया जा सकेगा। समान स्वास्थ्य अधिकारों ���ी दिशा में यह कदम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी मजबूत करेगा।
#ManjeetSinghPatel
राष्ट्रीय अध्यक्ष: AINPSEF