He is not a criminal. Why did you drag him away hiding behind sheets?
He didn’t want to go to the hospital. He wanted to join the Parliament march. But what these police have done- he was not a criminal. The way they took him away hidden under sheets- if you were so concerned about his health, you should have taken him with respect.
In every state, in every district, set up a Jantar Mantar! And protest there just like it has been going on here for a month.
दिल्ली में सोनम वांगचुक जी पिछले 17 दिनों से भूखे बैठे हैं, उनका साढ़े 8 किलो वजन घट चुका है और उनकी जिंदगी को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। आज @BhimArmyChief
चंद्रशेखर आजाद जी (नगीना सांसद लोकसभा) उनसे मिलने और आंदोलन को बचाने के लिए छात्रों के हित में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए जंतर मंतर पहुंच रहे।
लेकिन सरकार की संवेदनाएं शायद सत्ता की मोटी दीवारों के पीछे कैद हो चुकी हैं।
जो व्यक्ति हिमालय और पर्यावरण बचाने की आवाज़ उठा रहा है, आज उसे अपनी बात सुनाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगानी पड़ रही है। यह कैसी लोकतांत्रिक सरकार है, जिसे एक भूखे नागरिक की आवाज़ भी सुनाई नहीं देती?
मैं @narendramodi सरकार से कहना चाहता हूं—असहमति को अनसुना किया जा सकता है, लेकिन किसी इंसान की जिंदगी वापस नहीं लाई जा सकती। हठ और अहंकार छोड़िए,
@Wangchuk66 सोनम वांगचुक जी से तत्काल संवाद कीजिए।
देश सवाल पूछ रहा है, क्या सरकार तब जागेगी, जब बहुत देर हो चुकी होगी?
#SonamWangchuk #JantarMantar #HungerStrike
मेरे बिना मेरे पापा रह नहीं पाएंगे, मम्मी पापा भाई-बहन का मन नहीं लगता मेरे बिना, मेरे परिवार को बचा लेना! - ये आखिरी शब्द हमारी बहन ललिता गौतम के हैं। जिसने हम सबको भावुक कर दिया। #JusticeForLalitaGautam
मेरठ में दलित छात्रा बहन ललिता गौतम की निर्मम हत्या ने हमारी सामाजिक और राजनैतिक चेतना को गहरे झकझोर कर रख दिया है। इस अत्यंत दुखद और संवेदनशील घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल देने, शोकाकुल परिजनों से भेंट करने और हत्यारोपियों को तत्काल जेल भेजने की न्यायसंगत मांग को लेकर जब आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी और मैं मेरठ के लिए प्रस्थान कर रहे थे, तो पुलिस-प्रशासन द्वारा हमें रास्ते में ही रोक दिया गया।
मैं शासकीय तंत्र से सीधा सवाल करता हूँ—दोषियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में अक्षम प्रशासन न्याय की बुलंद आवाज़ को दबाने के लिए इतनी तत्परता क्यों दिखा रहा है? बाबा साहेब के संविधान ने हमें पीड़ित पक्ष के साथ खड़े होने और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रतिरोध दर्ज कराने का मौलिक अधिकार दिया है। इस प्रकार हमारे मार्ग को अवरुद्ध करना संवैधानिक मर्यादाओं का खुला हनन और अघोषित तानाशाही है।
शासन-प्रशासन यह भली-भांति समझ ले कि आज़ाद समाज पार्टी इस दमनकारी नीति के आगे न कभी झुकी है, न झुकेगी। जब तक हमारी बहन ललिता गौतम को पूर्ण न्याय नहीं मिलता और अपराधियों पर कानून का चाबुक नहीं चलता, मेरा और संगठन का यह वैधानिक संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
2013 बैच के युवा IPS अधिकारी जगमोहन मीणा का मात्र 37 वर्ष की आयु में, लगभग 13 वर्ष की सेवा के बाद इस्तीफा देना कई सवाल खड़े करता है।
IIT से पढ़ाई, पहले ही प्रयास में IPS, कई संवेदनशील जिलों में बेहतरीन सेवा और राष्ट्रीय पुलिस पदक जैसे उपलब्धियों के बाद अचानक इस्तीफा… जबकि कोई स्पष्ट कारण भी सार्वजनिक नहीं किया गया।
ईमानदारी के साथ चलना बहुत कठिन मार्ग है !
जयपुर 200 फ़ीट बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चो की दर्दनाक मौत और 2 लोगों के गंभीर घायल होने की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।
भगवान मासूम बच्चों की दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
#NirmalChoudhary
ग्रेटर नोएडा मे सफाई कर्मचारियों की चल रही लगभग डेढ़ साल हड़ताल मे सभी कर्मचारियों ने लगाई @BhimArmyChief जी से न्याय की गुहार।
उम्मीद की किरण इस वक़्त देश के अंदर सिर्फ एक ही है नगीना लोकसभा सांसद माननीय चंद्रशेखर आजाद जी।
नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद जी और खानपुर विधायक उमेश कुमार की एकसाथ की तस्वीरें काफी वायरल हैं। चूंकि उमेश कुमार ब्राह्मण समाज से आते हैं इसलिए विरोधी व डरे हुए लोग उनके खिलाफ बातें लिख रहे हैं
सर्वप्रथम तो @BhimArmyChief के खिलाफ उनके विरोधियों द्वारा फैलाया गया सबसे बड़ा और झूठा प्रोपगंडा यह है कि चन्द्रशेखर ठाकुर या ब्राह्मण विरोधी हैं, जबकि यह बात शत् प्रतिशत असत्य है
@BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद व उनके संगठन की लड़ाई हमेशा से जातिवाद व भेदभाव के खिलाफ रही है फिर वो किसी भी जाति का रहा हो। चन्द्रशेखर ने आजतक किसी जाति को या किसी के आराध्यों को टार्गेट नहीं किया
हम अमनपसंद व न्यायप्रिय लोग हैं जो सामाजिक गैरबराबरी के खिलाफ लड़ रहे हैं। मैं पुनः बोल रहा हूं कि सामाजिक न्याय व बराबरी को मानने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है
परंतु बहुजन समाज के अधिकारों व विचारधारा के साथ समझौता नहीं होगा यह अटल सत्य है जिस प्रकार एक पार्टी अपने मंचों से तमाम नारे लगवा रही थी, उस मंच पर वो नेता खड़े थे जो एससी-एसटी एक्ट जैसे मुद्दों पर दलितों का विरोध करते हैं
बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की विचारधारा पर चलते हुए आजाद समाज पार्टी सभी वर्गों में आपसी सामंजस्य बनाते हुए सत्ता में प्रवेश करेगी और फिर प्रदेश सहित पूरे देश में व्यवस्था परिवर्तन की बहार आएगी।।
आदरणीय बड़े भाई श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी , मृतक केतन लाल के परिवार से फाइनली मुलाकात कर चुके हैं। ,
भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी को दूर से आता देख मृतक केतन लाल की मां बहन दौड़कर भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी से गले लग कर फूट फूट कर रोने लगे। इस भावुक 🥺 पल को देख हर किसी की आँखें नम थीं। @BhimArmyChief #JusticeForKetanLal
"मैं परिवार से मिलने जा रहा हूं, आप किसी के दवाब में रोकने वाला काम मत करना। अगर ऐसा किया तो वहीं से पैदल घटनास्थल या मुख्यमंत्री आवास की तरफ चलूंगा"
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद की उत्तराखंड सरकार से दो टूक अपील 🚨
दरअसल कल चन्द्रशेखर आजाद टिहरी के ग्राम देवल में मृतक केतन लाल के परिवार से मिलने जा रहे हैं जिसे अंतर्जातीय प्रेम संबंधों के कारण निर्ममता पूर्वक मार डाला गया...!!
सामाजिक क्रांति के योद्धा, आरक्षण के जनक, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज, कोल्हापुर के शासक बहुजन कुल के गौरव छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
एक और पेपर लीक 💔
महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है। कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।
BJP की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता। ये सरकार 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है।
आख़िर कब तक युवाओं के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ होता रहेगा?
जिला जोधपुर में प्रदेश अध्यक्ष #अनिल_धेनवाल जी द्वारा भीम आर्मी/ आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा ली गई।
समीक्षा में प्रदेश के तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई साथ ही जिले से बूथ लेवल तक मजबूत टीम बनाने के निर्देश दिए गए।
@BhimArmyChief@anil_aazad
छात्रों की गूंज बने जन-अभियान
अन्याय के खिलाफ लड़ेगा हिंदुस्तान
आइए.. नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के साथ युवाओं की निर्णायक लड़ाई का हिस्सा बनें।
🗓️ 17 जून | 📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
“सॉरी… मैं बहुत दूर जा रहा हूं” — यह आखिरी शब्द छोड़कर एक और छात्र ने जिंदगी से हार मान ली।
सीकर में NEET की तैयारी कर रहे उमेश माली की आत्महत्या भाजपा सरकार पर एक दर्दनाक सवाल है। लगातार पेपर लीक, अनिश्चितता और मानसिक दबाव ने एक और होनहार युवा का सपना तोड़ दिया।
@BhimArmyChief
छात्रों की आवाज़ से घबराई भाजपा अब दबाव और डर की राजनीति पर उतर आई है।
कोटा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के छात्र संवाद कार्यक्रम को रोकने के लिए भाजपा के नेता कोचिंग संस्थानों, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बना रहे हैं।
आखिर सत्ता में बैठे लोगों को छात्रों के साथ संवाद से इतना डर किस बात का है?
दमन और दबाव से सवाल खत्म नहीं होते। भाजपा के लोग जितनी कोशिश छात्रों की आवाज़ दबाने की करेंगे, उतनी ही मजबूती से हम युवाओं की आवाज़ बुलंद करेंगे।
हम छात्रों के अधिकारों, उनके भविष्य और न्याय की इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं।
@RahulGandhi@INCIndia
#NirmalChoudhary
पेपर लीक ने लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, सपनों और भविष्य को दांव पर लगा दिया है। वर्षों की तैयारी और परिवारों के त्याग के बावजूद केंद्र सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के संकल्प के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी राजस्थान के कोटा से देशव्यापी आंदोलन का आगाज़ करेंगे।
आइए, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की इस लड़ाई में शामिल हों। यह संघर्ष देश के भविष्य को बचाने का है।
🗓️17 जून ।📍दशहरा मैदान, कोटा
#ChhatronKiGoonj
@RahulGandhi@INCIndia
#NirmalChoudhary
पटना, बिहार में पुलिस परीक्षा के दौरान ट्रेन लेट होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए।
क्या सरकार को यह जानकारी नहीं थी कि कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है?
पहले से बेहतर व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
अपनी नाकामी पर पर्दा डालकर आखिर कब तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाएगा?
#NirmalChoudhary