@MrYaduvansh श्रद्धेय भाई साहब आपका संगठन के प्रति समर्पण,राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्धता लाखों कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय��ा की झलक दिखाती यह तस्वीर अद्भुत है I
प्रभु श्री राम राजा सरकार आपको अनेकों उन्नती प्रदान करें ��🙏🙏🙏🚩🚩
हरित क्रांति के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।
कृषि अनुसंधा��, नवाचार, दूरदर्शिता एवं किसान कल्याण के प्रति उनका बहुमूल्य योगदान भारत की खाद्य आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव सिद्ध हुआ है।
#M_S_Swaminathan
उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।
उन्होंने अपनी लेखनी से गांव, किसान, श्रमिक और वंचित वर्ग के जीवन संघर्ष को सजीव अभिव्यक्ति दी। उनका साहित्य सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना, समानता और नैतिक मूल्यों का सशक्त संदेश देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नवनिर्मित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन और जिला अस्पताल का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात
🗓️ 26 जुलाई 2026
📍 निवाड़ी
#MadhyaPradesh#Niwari#JansamparkMP
भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और यहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है…
आज दतिया उपचुनाव कार्यालय में @BJP4MP के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के साथ प्रबुद्धजन और नगरीय ��वं ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी श्री @Ashutosh4BJP जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा संगठन और सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
2006 में जब माननीय @dpradhanbjp जी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने मुझे राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाकर राष्ट्रीय टीम में कार्य करने का अवसर प्रदान किया। मुझे याद है कि पठानकोट में कार्यसमिति की बैठक थी, मैं एक हैंडीकैम लेकर गया था तो समापन के समय उन्होंने मंच से ���हा कि यह भाजयुमो की पहली कार्यसमिति है, जिसकी डिजिटल रिकॉर्डिंग हो रही है। हम सभी को इस तरह के नवाचार अपनाने चाहिए।
मैं उन्हें लगभग 30 वर्षों से जानता हूँ, लेकिन पिछले 21 वर्षों से उनके नेतृत्व में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कार्य किया है। माननीय धर्मेंद्र जी की ��ाष्ट्रभक्ति, परिणाम-केंद्रित नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी विजन, पूरे देश में कार्यकर्ताओं को नाम से बुलाना, उन्हें स्नेह देना आदि अनेक गुण उन्हें एक विलक्षण नेता के रूप में कार्यकर्ताओं के हृदय में स्थापित करते हैं।
भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के सफल क्रियान्वयन का नेतृत्व करते हुए भारतीय शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और दूरगाम�� परिवर्तन किए। उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में 100 से अधिक छोटे-बड़े सुधार लागू किए गए, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, नवाचार-आधारित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराना था।
उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक, तकनीक-सक्षम और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनका लाभ देश के करोड़ों विद���यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को मिला।
व्यापक सामाजिक हितों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। यह उनके उत्तरदायित्वबोध, संवेदनशीलता और सार्वजनिक जीवन की उच्च नैतिक परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है।
माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी, राष्ट्र, शिक्षा जगत और करोड़ों विद्यार्थियों के प्रति आपके समर्पित योगदान के लिए हार्दिक आभार। आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आगे भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा करते रहें।
आज लखनऊ स्थित अपने बहुखंडी मंत्री आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सम्मानित पदाधिकारी गण, पंचायत प्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता बंधुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
@jitupatwari@VikrantBhuria ...आदरणीय , प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा (वर्ग-3) 2025-26 के परिणाम हाल ही में जारी हुए हैं, लेकिन इसमें पारदर्शिता की भारी कमी देखी गई है। कई पात्र अभ्यर्थ��� केवल विसंगतियों के कारण बाहर हो रहे हैं। आपसे निवेदन है कि आप ESB के कार्यप्रणाली की जांच और युवाओं के लिए न्याय की मांग1/2
यदुकुल के गौरव @BJP4UP के महामंत्र��� /MLC मेरे नेता ,मेरे आदर्श ,मार्गदर्शक परम आदरणीय श्री सुभाष जी भाई साहब को जन्मदिवस की अनन्त शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी होने की प्रार्थना करते हैं।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।💐🎂
@MrYaduvansh
उत्तर प्रदेश सहित देशभर से पद्म पुरस्कारों से सम्मानित समस्त विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी ��पने-अपने क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों, नवाचारों और निरंतर समर्पण के माध्यम से राष्ट्रीय प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के डॉ. एन. राजम जी को कला के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। साथ ही पद्म श्री से कला के क्षेत्र में श्री अनिल कुमार रस्तोगी जी, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में श्री अशोक कुमार सिंह जी, पुरातत्व के क्षेत्र में डॉ. ���ुद्धा रश्मि मणि जी, कला के क्षेत्र में श्री चिरंजी लाल यादव जी, चिकित्सा के क्षेत्र में श्री केवल कृष्ण ठकराल जी, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुश्री मंगला कपूर जी, खेल के क्षेत्र में श्री प्रवीण कुमार जी, कृषि के क्षेत्र में स्व. रघुपत सिंह जी, और चिकित्सा के क्षेत्र में श्री राजेन्द्र प्रसाद जी एवं श्री श्याम सुन्दर जी को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
यह पुरस्कार माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दूरदर्शी सोच की पुष्टि हैं, जिसके माध्यम से ‘पीपुल्स पद्म’ को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन के पथ पर प्रेरणा देने का माध्यम बनाया गया है।
https://t.co/98RaX8izlQ
मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी से मिले स्नेहपूर्ण बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए मैं सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।
आपका आशीर्वाद, सहयोग एवं स्नेह हमेशा इसी तरह बना रहे।
आप सभी का पुनः आभार!
।। धन्यवाद ।।
@Ashokkatariya9@ShishupalBJP@MrYaduvansh@ManishYadavBJP