दलित छात्र व आइसा इलाहाबाद इकाई अध्यक्ष विवेक पर चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह द्वारा बर्बर जातिवादी गाली गलौज और लाठी से हमला ये दर्शा रहा है की कैसे AU में गुंडों की फौज कार्यकारी पदों पर बैठाई गई है। ऐसे प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए।
मिर्ज़ापुर में बैंक के बाहर सरेआम गार्ड की हत्या एवं 22 लाख की लूट से उप्र भयभीत है। घायलों का अच्छे-से-अच्छा इलाज किया जाए और मृतक के परिजनों को मुआवज़ा दिया जाए।
उप्र में घर, दुकान, बैंक कुछ भी सुरक्षित नहीं है। झूठे इवेंटों, चुनाव और वीवीआईपी की आवभगत में ही लगे प्रशासन के पास जनता की सुरक्षा के लिए समय ही कहाँ है।
महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है, उसके लिए सबको बहुत-ब���ुत धन्यवाद!
ये भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है।