आए हम बाराती बारात लेकर___
जायेंगे नोटिस अपने साथ लेकर__
ना बटेंगे न कटेंगे नोटिस लेकर ही हटेंगे
इंकलाब जिंदाबाद, छात्र एकता जिंदाबाद
#UPPSC_No_Normalisation
इलाहाबाद के लड़कों ..
उठो ललकार दो ख़ुद को
उठो यलगार दो ख़ुद को
बता दो बाज़ुओं को इंक़लाबी शोर करना है
बता दो छातियों से लाठियों का ज़ोर सहना है
बता दो जाके इन मदमस्त पागल बादशाहों को
कि जब आवाम मुट्ठी भींच के यालगार करती है
कलेजे की धधकती आग को आकार देती है
तो बेड़��� टूट जाते हैं
सिंहासन डगमगाते हैं
हुकूमत डूब जाती है
बता दो ज़िद अगर आवाज़ बन कर गूँजने लग जाए
तो आकाश के माथे से तारे बीन लेती है
नवाबी छीन लेती है
इलाहाबाद के लड़कों
कहाँ सोए हैं सब बाज़ू
कहाँ खोई हुई है ज़िद
कहाँ हैं इंक़लाबी नस्ल के शेरो सिपाही सब
उठो आवाज़ दो ख़ुद को
उठो सब को जुटाओ फिर
उठो ख़ुद को बताओ हाँ तुम्हीं हो तुम
कि जिसकी गोलियों से डायरों ने देश छोड़ा था
वो जिसकी बोलियो�� से कल तलक बादल घहरते थे
वो जिसकी सनसनाहट से हवायें रश्क़ करती थीं
वही अंगार आँखें तुम, वही तलवार बाज़ू तुम
उठो आवाज़ दो ख़ुद को
अगर तुम चुप रहे तो विश्वविद्यालय की मीनारों का रुतबा टूट जाएगा
चटक जाएँगी दीवारें, परिंदे भाग जाएँगे
कभी फूलों से फिर ख़ुशबू का आना तय नहीं होगा
ये मिट्टी दुख उठाएगी, खुदी पे शर्म खाएगी
कि कैसे सर्द बाज़ू चोक सीने वाले बेटे अब यहाँ आकार लेते हैं.. जो चुप्पी साध के हर जुल्म को बर्दाश्त करते है
किसी से कुछ नहीं कहते
कि इनकी आत्मा से इनका तेवर मर चुका है अब
जो तेवर रागे बिस्मिल था
जो तेवर था भगत सिंह का
जो तेवर ओढ़कर सुखदेव सौ गोरों पे भारी था
वही तेवर कि आज़ाद को आज़ाद रखता था
वो तेवर जो कभी बूढ़े बहादुर शाह ने ओढ़ा
वो तेवर जो शहीदों ��े दिलों में आग भरता था
वो जिसकी आँच पे पक कर ये हिंदुस्तान निकला है ..
सो हिंदुस्तान की ख़ातिर
दिलो ईमान की ख़ातिर
गगन को चीर दो फिर से
हवा को शोर से भर दो
तुम अपने ज़ोर से भर दो
इलाहाबाद के लड़कों …
इंक़लाब ज़िंदाबाद ✊🏻
#RiteshRajwada
#UPPSC_No_Normalisation
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT
@VivekGa54515036
@Sudha6644
बेतहाशा बेरोज़गारी हर नौकरी को लार्जर देन लाइफ बना देती है और ऐसे में प्रक्रिया से छेड़छाड़ या पारदर्शिता की कमी से भरोसा टूटता है और क्रोध उमड़ता है. #uppcs_no_normalisation
यूपी पीसीएस ��र RO-ARO परीक्षा को एक दिन में करवाने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थी प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के सामने इकट्ठा हुए ।
अभ्यर्थी किसी भी रूप में नॉर्मलाइजेशन को स्वीकार नहीं करना चाहते।
PCS और RO/ARO परीक्षा एक ही दिन में करानी होगी, युवाओं की माँग जायज़ हैं।
#UPPSC_No_Normalization
#UPPCS_RO_ARO_ONESHIFT
��ाननीय @myogiadityanath जी , UPPSC STUDENTS पिछले 2 महीने से कराह रहे हैं, बेहद परेशान हैं, मिडिल क्लास के पढने लिखने वाले STUDENTS हैं । इनकी सिर्फ एक छोटी सी जायज DEMAND है कि UPPSC EXAMS पहले की तरह होने चाहिए, NORMALIZATION ना हो ।
PLZ इनकी भी सुनिए
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT
#Yogi_ji_nyay_kro
#uppcs_no_normalisation #UPPSC_No_Normalization #uppcs #uppsc #uppcs2024 #uppsc2024 #UttarPradesh #UttarPradeshNews #up #pcs #roaro
ये जो छात्र प्रयागराज में UPPSC मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं, ये UP के गांवों के बेहद साधारण परिवारों के छात्र होते हैं,
इनमें से 90 % बेहद गरीब होते हैं,
गांव में एक, आद बीघा खेत होता है,
कुछ के पास तो वो भी नहीं होता है,
कोई भाग्यशाली हुआ तो उसके मम्मी पापा में से कोई एक टीचर या कोई दूसरी छोटी मोटी नौकरी करता होगा,
इनमें से अधिकतर कई साल तक
दाल, भात, रोटी, चोखा खाकर बिता देते हैं,
बीमार होते हैं तो दो चार दिन तक डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, पैसा बचाने के लिए,
एक रुपया वाला पैरासिटामोल खाकर ठीक हो जाते हैं,कई बार राशन खत्म हो जाता है, तो जुगाड़ लगाकर दूसरे छात्रों के यहां खाने का प्रयास कर लेते हैं, कई कई बार कमरे का किराया नहीं दे पाते हैं, तो मकान मालिक के ताने सुनते हैं,
गांव में बाबू जी से पैसे मांगने में डरते हैं,
जानते हैं, उनके पास भ��� कहां हैं,
ये सब इलाहाबाद में खाली पढ़ाई नहीं करते हैं,
ये अपने कंधों पर घर वालों की उम्मीदों का पहाड़ लेकर जीते हैं,
इस उम्मीद में कि,
कभी तो जीत जाएंगे,
गरीबी से
इनकी सिर्फ एक REQUEST है कि UPPSC EXAMS पहले की तरह हों, NORMALIZATION ना हो ।
#UPPSC_No_Normalisation #uppcs_no_normalisation #uppcs2024 #uppsc2024 #uppsc #uppcs