UP पुलिस कांस्टेबल 60244 भर्ती में अतिरिक्त रिजल्ट जारी करने तथा स्कोर कार्ड की मांग को लेकर आज ट्विटर कैंपेन है....
भर्ती बोर्ड की मनमानी & नियमावली का पालन न करने से हजारों युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो गया है।
सालों बाद वेकेंसी आई उसमें भी सीट खाली जाएं तो ये कहां से उचित है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि कृपया संज्ञान लें। आपके होते हुए ये अन्याय कैसे हो सकता है 🙏
#UPP_ADDITIONAL_LIST
#UPP_SCORE_CARD
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@myogioffice @ChiefSecy_UP @upprpb@dgpup 🙏
सेवा में,
आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
विषय:- उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 60244 भर्ती में आरक्षी भर्ती नियमावली 2017 के अनुपालन करने के संबंध में।
मान्यवर,
निवेदन यह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती "उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती नियमावली 2017 यथासंशोधित" के अनुसार की जाती है उक्त नियमावली के नियम 15-5 मे�� संशोधन कर सरकार द्वारा 17/08/2017 में "चयन तथा योग्यता सूची" में रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थी बुलाने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया था जिससे कि अधिक से अधिक अभ्यर्थी चयन सूची में रखकर चिकित्सा परीक्षण कराया जा सके ताकि सभी विज्ञापित पदों को भर जा सके और कोई पद खाली न रहे सके ।
परन्तु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उक्त नियमावली का अनुपालन नहीं किया जा रहा है बोर्ड मनमाने तरीके से रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थी चयनित करके मेडिकल के लिए भेज रहा है ताकि कुछ अभ्यर्थी मेडिकल में फेल हो जाए और रिक्तियां पूरी न भर सकें। अतः महोदय आपसे अनुरोध है कि 60244 पुलिस भर्ती में ''पुलिस भर्ती नियमावली 2017" में उल्लेखनीय प्राविधानों को लागू करने हेतु संबंधित को प्रेषित करें।
धन्यवाद!
#UPP_WAITING_LIST #UPP_SCORE_CARD
@myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @myogioffice @upprpb 🙏🙏
@kmrvivek14 Sir hum aapke saath h , tan man dhan sabhi se , aap jo bologe krenge , or waiting list criteria lagu krake rhenge , or bharti board ki ma marji nhi hone denge