गुजरात की सोलर प्लांट कम्पनी तो कमाने के लिए गजब जुगाड़ लगया है। जो ट्रक उनका सामान ले कर आते है, उन्हीं से पैसा वसूली करते है। 🤡
एक ट्रक ड्राइवर किसी सोलर प्लांट कम्पनी का सामान लेकर आया था। 2 दिन हो गए लेकिन ट्रक खाली नहीं हुआ है।
ड्राइवर को �� ही गाड़ी के अन्दर खाना बनाना है और न ही बाहर। इसका कारण है कि आपको कैंटीन में खाना 100 रुपये प्लेट मिलेगा।
बाथरूम या घूमने के लिए भी कही आप कम्पनी से बाहर नहीं जा सकते है। इसके लिए आपको अंदर में 10 रुपये देने होंगे।
कोई भी ट्रक ये लोग 3 से 5 दिन में ही खाली करते है जिससे ड्राइवर लोगों को बहुत दिक्कत होती है।
सच में गुजरात बिजनेस मॉडल में इसलिए आगे है।
प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी हाईवे हेरिटेज हॉस्पिटल के पास एक लड़की को कुछ लड़के स्कॉर्पियो में अगवा कर ले गए !
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से वेंटिलेटर पर पहुंच चुकी है, "जीरो टार्लेंस" की बात करते है आप मुख्यमंत्री जी, आप तो कहते थे गुंडे, माफिया, अपराधी उत्तर प���रदेश छोड़कर भाग गए हैं, तो फिर यह कौन लोग है ??
UP Police
#जंगलराज
#reels #varanasi #crimenews #uttarpradesh
आज़मगढ़ SP महोदय,बिलरियागंज थाने के दरोगा संतोष यादव एवं चालक की कथित दबंगई का वीडियो संज्ञान में लें।पहले हमारी गाड़ी में साइड से टक्कर मारी,फिर चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा गाड़ी को थाने लें जाने का प्रयास किया,वीडियो बनाना शुरू करने के बाद ही व्यवहार शांत हुआ।
@Uppolice
न्याय की मांग: वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
एक महिला के साथ हो रहे अत्याचार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आपका एक रीट्वीट और शेयर बहुत जरूरी है। कृपया इसे आगे बढ़ाएं ताकि मामले का संज्ञान लिया जा सके।
@uppolice@112UttarPradesh@CMOfficeUP@myogiadityanath
🚨 हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मेरे साथ मारपीट के मामले में रेलवे एवं पुलिस प्रशासन जवाब दे
दिनांक 03.09.2026, योगा एक्सप्रेस 19031 से मेरठ से हरिद्वार पहुंचने के बाद, पानी की ओवरचार्जिंग की शिकायत के संदर्भ में हरिद्वार स्टेशन पर लगभग 11:18–11:20 बजे S1 कोच के सामने पेंट्री स्टाफ के नौमान एवं उसके साथ मौजूद व्यक्ति द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई। मेरा मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया, मुझे पें��्री की ओर खींचने की कोशिश की गई और बाद में प्लेटफॉर्म पर भी मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
मैंने लगभग 11:22 बजे मौके से करीब 50 मीटर दूर मौजूद पुलिस/RPF/GRP अधिकारी को तुरंत घटना की जानकारी दी, फिर भी आरोपियों को तत्काल पकड़ने के बजाय मुझे थाने जाने के लिए कहा गया।
मैं GRP/RPF कार्यालय गया और अपनी लिखित शिकायत स्वयं लिखकर अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने शिकायत पढ़ी, मेरा विवरण लिया और मुकदमे की कार्रवाई के लिए आगे लिखने को भी कहा।
मैंने लिखित शिकायत की receiving मांगी, लेकिन मुझे receiving देने के बजाय कहा गया कि दूसरी पार्टी को बुलाकर उसका पक्ष सुना जाएगा। मेरी वापसी की ट्रेन होने और वहां अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण जब मैंने अधिक देर रुकने में असमर्थता जताई, तो मुझे कहा गया कि आप चले जाइए और 139 के माध्यम से शिकायत कर दीजिए।
मैं अपनी लिखित शिकायत अधिकारियों के पास छोड़कर आया।
❗ लेक��न अब आधिकारिक स्तर से कहा जा रहा है कि “हरिद्वार थाने में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई।”
तो सवाल सीधा है—
❓ मेरी लिखित शिकायत गई कहां?
❓ अधिकारियों ने शिकायत पढ़ी और मेरा विवरण लिया, फिर वह रिकॉर्ड में क्यों नहीं है?
❓ मुझे receiving क्यों नहीं दी गई?
❓ क्या मेरी शिकायत को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया या नहीं?
❓ अगर दर्ज नहीं किया गया, तो इसकी जिम्मेदारी किस अधिकारी की है?
⚠️ यह केवल मेरे मामले का सवाल नहीं है। यह सवाल है कि रेलवे स्टेशन पर यात्री के साथ गंभीर घटना होने के बाद उसकी शिकायत की प्रक्रिया आखिर होती क्या है?
🎥 CCTV तुरंत सुरक्षित किया जाए
03.09.2026, सुबह 11:15 बजे से 12:15 बजे तक की सभी उपलब्ध CCTV/DVR/NVR फुटेज तत्काल सुरक्षित की जाए, जिसमें—
• Yoga Express 19031 का S1-S6 कोच क्षेत्र
• Platform No. 2
• Platform 2–3 के बीच का क्षेत्र
• पेंट्री/कोच क्षेत्र
• घटना के बाद मेरे द्वारा पुलिस/RPF/GRP अधिकारी से संपर्क का रास्ता
• GRP कार्यालय/थाने के अंदर-बाहर की CCTV
• RPF कार्यालय/थाने के अंदर-बाहर की CCTV
• संबंधित entry/exit एवं अन्य उपलब्ध क���मरे
शामिल हैं।
यह फुटेज न केवल घटना बल्कि मेरे द्वारा तत्काल पुलिस/RPF/GRP को सूचना देने और लिखित शिकायत देने की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकती है।
इसलिए इसे overwrite/delete होने से पहले तत्काल preserve किया जाए।
मैं मांग करता हूं कि:
1️⃣ मेरी लिखित शिकायत का रिकॉर्ड तत्काल स्पष्ट किया जाए।
2️⃣ शिकायत प्राप्त करने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच हो।
3️⃣ CCTV फुटेज तत्काल सुरक्षित की जाए।
4️⃣ आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
5️⃣ शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई की लिखित जानकारी मुझे दी जाए।
6️⃣ यदि मेरी शिकायत रिकॉर्ड में नहीं की गई, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।
मैं इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।
@UttarakhandPolice @RailMinIndia @RailwaySeva @RPF_INDIA @IRCTCofficial @PMOIndia @pushkardhami @CJP_for_India @abhijeet_dipke @TheNewspinch @MLJ_GoI @TheLallantop @aajtak @RahulGandhi @yadavakhilesh @AmitShahOffice @narendramodi @amitkilhor @harshdelhise @AshwiniVaishnaw @consumerforum_ @SauravDassss @advsoutik @KapilSibal
अजमेर इंस्टाग्राम केस क्या है?
इस मामले को जागरूकता के लिए सबके सामने लाना चाहिए।
एक स्कूली छात्रा, जो इस मामले की पीड़िता है, #अजमेर के एक कोचिंग सेंटर में एक दूसरी ख्वातिन_लड़की से मिली और उसकी दोस्त बन गई। कुछ दिनों बाद, उस लड़की ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर इरफ़ान नाम के लड़के से दोस्ती करने को कहा।
उसका भरोसा जीतकर और उसे अपने जाल में फंसाकर, इरफ़ान ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड हासिल कर लिया और उसकी कुछ तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ (मॉर्फ) भी की। फिर उसने पीड़िता को उसकी न्यूड क्लिप और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने उससे पैसे की मांग की।
पीड़िता ने अपने घर से पैसे चुराना शुरू कर दिया। इरफ़ान ने पीड़िता को पैसे देने के लिए एक जगह बुलाया। इरफ़ान अपने दोस्त अरबाज़ को भी साथ लाया और उन्होंने पीड़िता के साथ गैंग-रेप किया। और, फिर से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
जब उसके परिवार वालों ने गायब हुए पैसों के बारे में पूछा, तो पीड़िता ने सब कुछ बता दिया।
अजमेर के SP देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी एक गैंग के तौर पर काम करते हैं। वे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करके लड़कियों (खासकर स्कूल या कोचिंग सेंटर जाने वाली लड़कियों) से बातचीत शुरू करते हैं और दोस्ती का प्रस्ताव देते ह��ं। अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी इरफ़ान को स्कूल और कॉलेज जाने वाली दूसरी लड़कियों के साथ भी देखा गया है, इसलिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसके गैंग ने कुछ और लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया है।
पुलिस उस लड़की की भूमिका की भी जांच कर रही है जिसने पीड़िता को आरोपी से मिलवाया था।
जागरूकता के लिए इस मामले को शेयर करें।
#अजमेर #ajmer #राजस्थान #जयपुरशहर #जोधपुर #इंस्टाग्राम
उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस,
एक वाहन पर सवार 2 से अ���िक व्यक्ति पर मोटर व्हीकल अधिनियम 1988 की धारा 194C के तहत नुकीले सूजे से टायर पंक्चर करती हुई पाई गई।
थैंक्यू मथुरा पुलिस।
दिल्ली का आनन्दविहार अन्तरराज्यीय बस अड्डा अराजकता का अड्डा बना हुआ है ।
रेखा गुप्ता के CM बनने से पहले भी केजरीवाल ने कभी यहां लगने वाले जाम के लिए कुछ नही किया , अप रेखा गुप्ता सरकार अभी तक इसपर ध्यान नही दिया गया ।
1 . फुट ओवर ब्रिज पर दुकानों का कब्जा
2 . सड़क के दोनों ओर डग्गामार बसों , टैक्सी का कब्जा
3 . सवारियां बस अड्डे के अन्दर से नहीं बाहर रोड पर ब्स खड़ी करके भरी जाती हैं
4 . जेब कतरे , लुटरें एक्टिव , पुलिस की मिलीभगत के आरोप
5 . ट्रेफिक पुलिस गायब या सैटिंग में व्यस्त
6 . एक्सेलेटर पिछले 10 वर्ष से खराब
कृपया ध्यान दें
@gupta_rekha@CMODelhi@mssirsa@LtGovDelhi@CPDelhi@DelhiPolice
ग्राम रतौली ( मौदहा हमीरपुर) में नमामि गंगे की लगी वाट, पानी की सप्लाई होती ही नहीं, इस भीषण गर्मी पानी के लिए ग्रामीण परेशान, कंप्लेन के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है। @updmhamirpurup @CMOfficeUP@myogiadityanath
पैसा देते हैं...यहां पार्किंग लगाने का..बना लो वीडियो इडियो..तुम जैसे 365 आते हैं वीडियो बनाने वाले..पैसा तो देके जाओगे..!
देख रहे हो विनोद..चचा की गुंडई...ये वीडियो लखनऊ गोमती नगर रेलवे स्टेशन के बाहर का है..!
इन्होंने अवैध वसूली करके का ठेका लिया है..कह रहे हैं हमने पैसा दिया है स्टैंड का...जबकि सामने वाला कह रहा है हमने रुके ही नहीं तुम्हारे स्टैंड पर तो पैसा क्यों दें...?
अब बात जायज भी है...लेकिन क्या करोगे..जिधर जाओगे उधर लूटने..वाले डकैत ठेका लेकर बैठे हैं..क्या ही कर सकते हैं..!
क़ानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार हो रही मशक़्क़त के बावजूद कुछ #SHO@CPDelhi की हिदायत को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं!
ताज़ा मामला @DCPNEastDelhi मातहत तैनात #Jyoti_Nagar के थानाध्यक्ष से जुड़ा है।
आरोप है कि #SHO की सीट पर तैनात इंस्पेक्टर #Ved_Parkash ने एक मकान पर कथित तौर पर क़ब्ज़ा करा दिया।
यह भी आरोप है कि क़ब्ज़ा कराने के लिए दूसरी पार्टी से मिलकर पहले मकान मालिक के बेटे पर झूठा मुक़दमा दर्ज कर दिया गया।
जिस समय अदालत में मामले की सुनवाई हो रही थी तो उसी दौरान पुलिस की मिलीभगत से मकान के ताले तोड़कर क़ब्ज़ा करा दिया गया।
हैरानी की बात यह है कि इस मामले में जब #PCR पर शिकायत की गई तो मौक़े पर पहुँची ज्योति नगर पुलिस ने पीड़ितों को ही बंद करने की धमकी और दे दी।
सवाल यह है कि जब करोड़ों की संपत्ति पर क़ब्ज़ा कराने के लिए #SHO ही गुंडों की तरह काम करेंगे तो शहर में लोग किस पर भरोसा करें?
सूत्रों की मानें तो पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में हुई शिकायत को गंभीरता से लिया है और जाँच की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो मामले में #SHO सहित कई लोग नप सकते हैं!
@PMOIndia@HMOIndia@LtGovDelhi@DelhiPolice
श्रीमान @DGPHaryana जी,
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत DigiLocker और mParivahan ऐप पर डिजिटल रूप से रखे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), बीमा और अन्य सरकारी दस्तावेज कानूनी रूप से मान्य हैं। चेकिंग के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी इसे स्वीकार करने से मना नहीं कर सकता।
लेकिन हरियाणा पुलिस में कार्यरत इन दोनों ट्रैफिक पुलिसकारियों ने न सिर्फ भारत सरकार के नियमों की अवहेलना करते हुए DigiLocker के डॉक्यूमेंट को मानने से मना किया है बल्कि वाहन चालक का मोबाइल तोड़कर उसके साथ मारपीट भी किया हैं।
आपसे अनुरोध है कि,
इस घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोप सत्य पाए जाने पर तुरंत इन दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाही करने के साथ साथ अपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी करें।
गाज��याबाद में सूर्या चौहान की हत्या करने वाले असद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया
जौनपुर में रवि यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया
नोएडा में सरकार के स्वजातीय लोगों ने एक बच्चे गोपाल शर्मा की निर्मम हत्या की थी लेकिन हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ
जब आरोपी यादव या मुस्लिम होते है तो पुलिस की गोली सीधा छाती पर लगती है
प्रदेश में जाति धर्म देखकर एनकाउंटर हो रहा है ।
ऐश्वर्या कपूर जी हमें सलाह दे रहे हैं कि हम जॉर्ज फर्नाडीज जी से जाकर समाजवाद की शिक्षा लें। जार्ज साहब की मृत्यु तो 29 जनवरी 2019 को हो चुकी है । अब उनसे कैसे जाकर मिलें ? कृपया ऐश्वर्या जी बताएं ।
शानदार माहौल है…
पागलों को ये नहीं मालूम कि डीएम साहब जिले में ज्ञापन लेने नहीं , जिला चलाने बैठते हैं… और वो भी हमीरपुर जैसा जिला… यहाँ पोस्टिंग “फाइल पकड़ने” के लिये नहीं, “सिस्टम संभालने” के लिये होती है।
तुम लोग धूप में नारे लगाकर जलो-भूनो…
उधर साहब AC कमरे में चाय की चुस्की के साथ अगली मीटिंग की तैयार�� में होंगे… 😄
@surya_samajwadi महाराणा प्रताप जी का मजाक उड़ाया तुमने पहले, अब जबकि यूपी में चुनाव नजदीक है तो भाला भी सोने का, मूर्त��� भी ज्यादा होशियारी ठीक नहीं है, तुम रहने दो राणा जी का सम्मान और मूर्ती दोनों उनके अनुयायी कर लेंगे।
समाजवादी पार्टी के नेता महाराणा प्रताप का शोशल मीडिया पर मजाक बनाते है।
अब चुनाव नजदीक आ रहा है तो ये हितेषी बन रहे है। चुनाव के समय प्रतिमा भी याद आती है।
ऐसे ढोंगियों से सावधान।
सामान्य वर्ग से भेदभाव और दुर्व्यवहार की हद ही पार कर दी है इस प्रकरण ने 😡
#UttarPradesh :- दसवीं की छात्रा नंदिनी मिश्रा जी जो की आजाद इंटर कॉलेज पलिया जगमोहन सिंह कुचेरा जनपद अयोध्या विद्यालय की छात्रा थीं... इसी विद्यालय के प्रधानाचार्य देव कुमार यादव उर्फ बि���्लू हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं... ��ात्रा के प्रति इनका व्यवहार अभद्र था जिसका छात्रा ने मुखर होकर विरोध किया,
प्रधानाचार्य ने छात्रा को धमकाते हुए कहा था कि हमारे कलम में बहुत ताकत है हम तुम्हें कहीं का नहीं छोड़ेंगे...छात्रा नंदिनी मिश्रा जी ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी जिसके परिणाम घोषित होने पर इन्हें पता चला कि ये लिखित परीक्षा में सभी विषयों में उत्तीर्ण हैं पर विद्यालय द्वारा प्रत्येक विषय में 30 अंक वाले प्रैक्टि��ल का नंबर सिर्फ अधिकतम चार नंबर तक ही दिया गया।
प्रिय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी आपसे आग्रह है कि... प्रधानाचार्य के द्वारा प्रदेश की एक बेटी पर गलत नजर डाला गया और उसका विरोध करने पर शिक्षा माफियाओं द्वारा उस बेटी के प्रैक्टिकल का नम्बर काटकर भविष्य खराब करने की मानसिकता का उच्च स्तरीय इलाज करें... इलाज ऐसा हो की फिर कोई शिक्षा माफिया इस प्रकार की करतूत करने की ��ोड़िए, सोच भी न पाए।
@UPGovt @brajeshpathakup @shalabhmani