Deeply saddened by the passing of Smt Chennamma, wife of former Prime Minister Shri H.D. Deve Gowda ji. Her strength was an enduring presence through decades of public service.
My heartfelt condolences to Deve Gowda ji, Kumaraswamy ji and the entire bereaved family.
बड़कागांव प्रखंड के ग्राम रुद्धी निवासी मुकिम अंसारी जी के पुत्र तसौवर अंसारी जी का बरही में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। आज उनके परिवार जनों के साथ शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय में शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। किसी भी युवा का इस तरह असमय चले जाना पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर/अल्लाह ताला से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व अपने श्रीचरणों में स्थान दें, और इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें। हम पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
ॐ शांति!
#Barkagaon #Condolence #AmbaPrasad #Ruddhi #Jharkhand #JharkhandCongress #SocialWork #Tribute
हमारी बड़कागांव विधानसभा की धड़कन—पतरातू डैम—अब सिर्फ एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल नहीं, बल्कि पूरे राज्य की धड़कन और नई आधुनिक पहचान बन चुका है। यह हमारी गठबंधन की सरकार की देन है, जिसने क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा दी है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरा एक पुराना सपना साकार हुआ है। मैं हमेशा से चाहती थी कि तिलैया डैम की तर्ज पर हमारे पतरातू डैम में भी शानदार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट/बोट की शुरुआत हो, जो बाबा जगन्नाथ के आशीर्वाद से धरातल पर उतर आया।
पतरातू डैम परिसर में नवनिर्मित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एवं म्यूजिकल फाउंटेन के भव्य उद्घाटन समारोह में माननीय पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के साथ शामिल होने का अवसर मिला। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक, बड़कागांव विधायक, उपायुक्त रामगढ़ (DC), DFO रामगढ़, SDPO पतरातू, MD JTDC सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ हमारे मीडिया बंधु भी भारी संख्या में मौजूद रहे।
यह परियोजना प्राकृतिक सौंदर्य को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर हमारे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खोलेगी। संगीत, रोशनी और शांत लहरों का यह अद्भुत संगम यहाँ आने वाले सैलानियों को एक बिल्कुल अनूठा और विश्वस्तरीय अनुभव देगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीय विधायकगणों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, मीडिया के साथियों और हमारे क्षेत्र के प्यारे परिवारजनों का हृदय से आभार।
जय जगन्नाथ! जोहार झारखंड!
#PatratuDam #RathYatra #DreamComeTrue #Barkagaon #Ramgarh #JharkhandTourism #LocalEmployment #जोहार
रथ पर विराजे जग के नाथ...
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर बड़कागांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भक्तों के साथ राम जानकी मंदिर से मौसीबाड़ी तक रथ खींचकर प्रभु की सेवा करने का अवसर मिला।
प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।
जय जगन्नाथ!🚩
जय बलभद्र!🚩
जय सुभद्रा!🚩
छात्रों की गूंज ✊🏼
IYC और NSUI के साथी देशभर में छात्रों के बीच जाकर पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ इस जनआंदोलन को मजबूती दे रहे हैं।
देश के हर एक कोने से युवा मोदी सरकार की नाकाम शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहा है।
आप भी इस जनआंदोलन का हिस्सा बनिए 👇
📞 मिस्ड कॉल दें: 9873036161
📱 QR Code स्कैन करें या 🌐 https://t.co/7Dl79iDU78 पर जाकर जुड़ें।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में आदिवासी अपने अधिकारों के लिए चिता पर लेटकर 'जल-सत्याग्रह' कर रहे हैं, लेकिन BJP सरकार को उनकी चीखें सुनाई नहीं दे रहीं
'केन-बेतवा परियोजना' के नाम पर आदिवासियों की ज़मीन छीनना, घर उजाड़ना और उनकी आवाज़ अन्याय है
इसे विकास का फ़र्ज़ी नाम देना पाप है
वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार न्याय की जीत हुई है! पतरातू प्रखंड अंतर्गत भदानी नगर स्थित इंडो असाही ग्लास फैक्ट्री के लगभग 600 मजदूरों को उनका लंबे समय से लंबित पीएफ और पेंशन का पैसा मिल गया है।
लंबे समय से भुगतान न होने के कारण हमारे कई मजदूर भाई-बहन और उनके परिवार भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनकी इस पीड़ा को दूर करने के लिए हमने श्रम विभाग और पीएफ कार्यालय से लगातार संपर्क बनाए रखा और पीएफ कमिश्नर के साथ दर्जनों बैठकें कीं। आज इसी अनवरत प्रयास और दृढ़ संकल्प की बदौलत मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिल सका है।
इस बड़ी उपलब्धि पर भदानी नगर ग्लास फैक्ट्री के सम्मानित मजदूरों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में जो सम्मान मुझे मिला, वह मेरे लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।
मैंने हमेशा पूरे विधानसभा क्षेत्र के वासियों को अपना परिवार माना है। आज भी आपकी यह बहन-बेटी आपके हर हक और अधिकार की रक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़ी है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि मजदूरों के हक की यह लड़ाई कभी कमजोर नहीं पड़ेगी और किसी भी मजदूर के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
ग्लास फैक्ट्री के सभी मजदूर भाइयों और बहनों को इस असीम प्रेम, सम्मान और विश्वास के लिए मेरा कोटि-कोटि आभार! 🙏✨
#LabourRights #SocialJustice #Jharkhand #MishraParivar #WorkersRights
आपकी अम्बा, अपनों के बीच।
पतरातु में आयोजित हर मंगलवार के विशेष जनता दरबार में आज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सम्मानित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी कई गंभीर समस्याएं—जैसे ज़मीन से जुड़े मामले, थाना-पुलिस से संबंधित शिकायतें और जिला प्रशासन से जुड़े मुद्दे—सीधे मेरे समक्ष रखे।
जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए मैंने मौके से ही फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से बात की और मामले का अविलंब न्यायसंगत समाधान करने को कहा।
हमारा प्रयास स्पष्ट है—दफ्तरों के चक्कर काटती जनता को राहत मिले और हर व्यक्ति को उसका अधिकार सम्मान के साथ प्राप्त हो।
#पतरातु #जनता_दरबार #जनसुनवाई #झारखंड
भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान - ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
और सच यही है - भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।
जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया - जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है।
यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।
मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है - जवाबदेही से मुँह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा।
अब बहुत हुआ - अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का।
17 जुलाई, देहरादून - मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें।
यहां जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
हजारीबाग के गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित समृद्धि कॉम्प्लेक्स में एक शानदार नए सैलून ‘Baylen de Louis’ का उद्घाटन करने का अवसर मिला।
इस सैलून को पूनम मेहता जी और उनके सभी साथियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और बेमिसाल विज़न से तैयार किया है। हजारीबाग के लोगों को एक बेहतरीन और आधुनिक ग्रूमिंग एक्सपीरियंस देने का उनका यह प्रयास सचमुच सराहनीय है।
मैं पूनम जी और उनकी पूरी टीम को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ। बाबा बासुकीनाथ और ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी यह मेहनत रंग लाए और यह सैलून सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए।
#Hazaribagh #NewBeginnings #WomenEntrepreneurship #SupportLocal #BaylenDeLouis