हत्या को करंट से मौत दिखाने की साजिश का आरोप, बच्चों की गवाही के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
दो मासूम बेटों की आँखों देखी: पिता के साथ मारपीट कर जबरन ले जाने की बताई घटन��, परिजनों ने साक्ष्य मिटाने और मौत को करंट से हुआ हादसा दिखाने की कही बात
#हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम छितरामऊ में 30 वर्षीय जितेन्द्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। मृतक के पिता कृष्णपाल ने गांव घटकना निवासी राजीव सक्सेना, राहुल कुशवाहा और पप्पू पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि नामजद तहरीर देने और मृतक के दो नाबाल��ग बेटों के प्रत्यक्षदर्शी बयान पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद सांडी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
शिकायत के मुताबिक, घटना 4 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। आरोप है कि राजीव सक्सेना, राहुल कुशवाहा और पप्पू ने जितेन्द्र कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जबरन बांधकर घर से ले गए। मृतक के नौ वर्षीय बेटे आशू और सात वर्षीय बेटे अंश ने कथित तौर पर पूरी घटना अपनी आंखों से देखने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों ने पुलिस के सामने भी घटना के संबंध में बयान दिए हैं। मृतक के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक प्राथमिकी दर्ज न होने से परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है।
करंट से मौत दिखाने की साजिश का, #आरोप
शिकायत में सबसे ���ंभीर आरोप घटना को बिजली के करंट से हुई मौत का रूप देने की कोशिश को लेकर लगाए गए हैं। परिजनों का दावा है कि मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार और रस्सी से गला कसने जैसे निशान हैं। आरोप है कि इन निशानों को छिपाने के लिए गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब डाला गया।
परिजनों के मुताबिक, घटनास्थल पर 11 हजार वोल्ट की बंद पड़ी विद्युत लाइन के खंभे से करीब चार-पांच मीटर दूर शव मिला। खंभे पर गीली मिट्टी लगाए जाने, शव के पास बोल्ट कटर रखे होने और मृतक के हाथ-पैर साफ होने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। वहीं मृतक का मोबाइल फोन, सिम और बटुआ गायब होने का आरोप लगाया गया है।
मृतक के पिता कृष्णपाल ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराने, मामले की निष्पक्ष जांच वरिष्ठ अधिकारी अथवा क्राइम ब्रांच से कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से व���डियोग्राफी के साथ कराए जाने की मांग भी उठाई है। मृतक अपने पीछे पत्नी रुचि और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता का कहना है कि परिवार को न्याय मिलने के साथ ही बच्चों के भविष्य की सुरक्षा भी जरूरी है।
#TheTelecast
@hardoipolice @Uppolice @Igrangelucknow @dgpup @CMOfficeUP
सभी सम्मानित देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ,,*अमित कुमार शर्मा एडवोकेट संयुक्त मंत्री बार एस���सिएशन अधिवक्ता संघ हरदोई*,💐🇮🇳🙏
इंसाफ़ के लिए साथ खड़े होनेवाले वकीलों के लिए आज उप्र शासन-प्रशासन में कोई साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं है।
सपा माँग करती है कि हापुड़ पुलिस द्वारा जिला न्यायालय के महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं पर बर्बरता से किए गए लाठी चार्ज के विरोध म��ं पिछले 12 दिनों से पूरे प्रदेश के चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल का भाजपा की निर्मम सरकार तत्काल बात करके सौहार्दपूर्ण रास्ता निकाले और इस सिलसिले में अधिवक्ताओं का साथ देने की सज़ा के रूप में पद से हटाए गये ज़िले के DGC क्रिमिनल को बहाल करे।
भाजपा न्याय सुनिश्चित करवानेवालों के साथ तो न्याय करे।