#मुजफ्फरनगर:महिला शिक्षिका की जॉइनिंग के बहाने कॉलेज प्रबंधक ���े की अश्लील बाते पुलिस ने भेजा जेल,महिला द्वारा आरोपी प्रबंधक का ऑडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंपा,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की शुरू
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज मे एक सनसनी खेज मामला सामने आया है यहां एक महिला शिक्षिका के जॉइनिंग के दौरान प्रबंधक पर महिला के साथ अश्लील हरकतें और अश्लील बातें करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर जहां जेल भेज दिया तो वहीं मामले की अग्रिम कार्रवाई में भी जुट गई है
@muzafarnagarpol
#मुजफ्फरनगर:मुजफ्फरनगर में आफत की बारिश > सोलानी नदी का पानी खेतों में घुसा,बाढ़ का खतरा
> मुजफ्फरनगर और मोरना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से चारों तरफ जलभराव की स्थिति बन गई है
> पहाड़ों में तेज बारिश के कारण सोलानी नदी उफान पर है,जिससे खादर क्षेत्र के जंगलों और खेतों में पानी फैल गया है
> मजलिसपुर,महाराज नगर और शुक्रताल समेत कई गांवों के खेतों में पानी भरने से गन्ने और चारे की फसल खराब होने का डर है
> खेतों में पानी भरने से किसानों का वहां जाना दुश्वार हो गया है और वे जान जोखिम में डालकर पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं
> ग्राम प्रधा�� योगेश चौहान के मुताबिक,अगर बारिश नहीं रुकी या पहाड़ों से पानी छोड़ा गया तो बाढ़ का पानी गांवों में घुस सकता है
> ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जलस्तर और बढ़ने पर मोरना-लक्सर मार्ग डूब सकता है,जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो जाएगी
> नायब तहसीलदार बृजेश कुमार और लेखपाल ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया
> सरकारी अमला पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लगातार ग्रामीणों के संपर्क में है
#मुज़फ्फरन���र:पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ में गंगा का जलस्तर बढ़ा,हुई साफ सफाई अधिकारीयों ने भी किया निरीक्षण,संधु सन्तों सहित श्रद्धालुओं में दौड़ी ख़ुशी की लहर
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ से जुड़ी है जहां गत दिनो पौराणिक तीर्थनगरी शुक्रतीर्थ गंगा घाट की साफ सफाई सहित गंगा के जलस्तर घटने की खबर सामने आई थी जिसके बाद अब जहां एक तरफ गंगा का जलस्तर बढ़ा है तो वहीं दूसरी तरफ गंगा घाट की भी साफ सफाई हुई है इतना ही नहीं अधिकारियों द्वारा भी गंगा घाट पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया है तो वहीं अधिनीस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं,गंगा घाट की साफ सफाई सहित जल स्तर बढ़ने से साधु-संतों एवं दू�� दराज से आने वाले श्रद्धालुओं में भी ख़ुशी की लहर दौड़ रही है
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो!
शिक्षा मंत्री को हमने चुन कर भेजा है, हमारे टैक्स से उनको तनख्वाह मिलती है!
उनके शासन काल में करोड���ों युवाओं का भविष्य अंधकार में है।
cockroach आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं!
#cjpprotest
#मुज़फ्फरनगर:दो सप्ताह से लापता युवक का शव खेत से हुआ बरामद,मुठभेड़ में आरोपी बदमाश गिरफ्तार,पत्नी ने साथियों सहित मिलकर करा दी पति की हत्या,हत्यारे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुआ गिरफ्तार,अवैध असलाह जिन्दा व् खोका कारतूस भी बरामद
खबर यूपी के ���नपद मुज़फ्फरनगर से है जहां पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है जिसमे एक पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या करा उसके शव् को खुर्द बुर्द कराने के लिए जमीन में गढवा दिया था,यहां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हत्यारे को जहां गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं उसकी निशान देही पर मृतक का शव भी बरामद कर लिया है अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजेगी,भ���पा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के जंगलो का मामला
@muzafarnagarpol
#मुज़फ्फरनगर:प्रसिद्ध हनुमन्तधाम आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का देवलोक गमन,साधु संतों की उपस्थिति के बीच मंत्रोच्चार कर आश्रम में दी गयी भूसमाधि,जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि सनातन सन्त परंपरा के संवाहक ,शुकतीर्थ नवीन विकास के जनक,युग पुरुष के देवलोक गमन से क्षेत्र में श���क की लहर
#मुजफ्फरनगर:दबंगों पर कार्यवाही न होने के कारण वैश्य परिवार ने दी पला��न की धमकी,गत दो दिनों पूर्व दबंगों ने पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति व महिलाओं के साथ की थी खुलेआम मार पीट,वीडियो भी हुआ था शोशल मिडिया पर वाय��ल,पुलिस की हल्की कार्यवाही से पीड़ित परिवार खफा,ग्रामीण व पुलिस के आश्वासन पर दो दिन का अल्टीमेटम
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां मुजफ्फरनगर के थाना ककरोली क्षेत्र अंतर्गत मुख्य कस्बा ककरोली में आज ग्रामीणों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पीड़ित परिवार ने अपने हाथों में पुलिस के खिलाफ व् पलायन के श्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो वहीं दबंगों प�� कार्यवाही न होने के कारण गांव से प्लान करने की बात कह दी,मामले में जहां सैकड़ो ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई तो वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल भी मोके पर पहुंच गया यहां पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों द्वारा उनके परिवार के एक व्यक्ति सहित महिलाओ के साथ गत दिनों खुलेआम मारपीट की गई थी मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था पुलिस की हल्की कार्यवाही से दबंगों के हौसले बुलंद है लगातार फैसले का दबाव और धमकियां मिल रही है आरोपियों पर कार्यवाही न होने के कारण आज पलायन करने का मन बना लिया था लेकिन ग्रामीणों व् पुलिस के 2 दिन के आश्वासन पर वे लोग ठहर गए है,उनक��� कहना है कि अगर दबगों पर कार्यवाही नही हुई तो जल्द ही बड़े आंदोलन से भी पीछे नही हटेंगे,थाना ककरौली अंतर्गत मुख्य बाजार की घटना
@muzafarnagarpol
#मुज़फ्फरनगर:हेरिटेज पब्लिक स्कूल में किसान के बेटे आरव काकरान ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
ग्रामीण प्रतिभाएं लगातार विकसित हो रही हैं,लगनशीलता,कड़ी महनत कर ग्रामीण बच्चे सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।सी बी एस सी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं।जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओ ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है,मुज़फ्फरनगर जनपद के गांव बसेड़ा में शुक्रताल मार्ग पर स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल के छात्र आरव काकरान ने हाईस्कूल ���रीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलिज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है,अन्य छात्रों का परीक्षा परिणाम ��ी शानदार रहने पर प्रबंधन द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया वहीँ अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है
#मुज़फ्फरनगर:रामावतार पलसानियां के खिलाफ रालोद कार्यकर्ता पदाधिकारियों में रोष,रामावतार पलसानिया के द्वारा की गई चौधरी चरण सिंह जी पर टिप्पणी से खासे नाराज दिखे ग्रामीण और रालोद कार्यकर्ता पदाधिकारी,जिले भर के विभिन्न थानो में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की करी मांग
#मुज़फ्फरनगर:गौशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर साधु से 28 लाख की ठगी,पीड़ित साधू ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर लगाई कार्यवाही की गुहार,फर्जी लेखपाल सहित दूसरे समाज के युवक पर लगा रहा धोखा धडी का आरोप पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी,थाना भोपा क्षेत्र के शुक्रतीर्थ का मामला
@muzafarnagarpol
#मुज़फ्फरनगर:मंदिरो��� के कपाट हुए बंद,श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन पूजन कर लौट रहे,चन्द्र ग्रहण के दौरान सूतक के चलते मंदिरों के कपाट हुए बंद,श्रद्धालु बाहर से कर रहे भगवान के दर्शन, देर शाम तक रहेगा प्रभाव
उत्तर प्रदेश सहित जनपद मुजफ्फरनगर में क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के कपाट सूतक लगने के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए,धर्म गुरुओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धार्मिक परंपराओं और शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार सूतक अवधि में नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन स्थगित कर दिए जाते हैं,बता दें आज पूरे विश्व में चंद्र ग्रहण का नजारा दुनिया देखेगी वही भारत में धार्मिक मान्यताओं के चलते चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व माना जात��� है बात करें जनपद मुजफ्फरनगर के पौराणिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ की जहां मंगलवार को सुबह से ही प्रसिद्ध मंदिरों सहित सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए इसके बाद श्रद्धालु बाहर से ही भगवान के दर्शन कर वापस लौट रहे हैं,यहां हनुमत धाम के स्वामी विज्ञानंद महाराज ने बताया कि मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते सुबह सवेरे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व सूतक लग जाते हैं सूतक सुबह 8:59 ���े आरम्भ होकर शाम 6:47 तक रहेगा,ग्रहण काल मे भगवान के मंदिर मे प्रवेश कर श्री विग्रह को स्पर्श नहीं करना चाहिए बाहर ही भगवान का जप करें ग्रहण मे किये गये जप का फल अक्षय होता है
#मुज़फ्फरनगर:ग्रामीण इलाकों में भी जुटा महिलाओं का हुजूम,किया जा रहा होली का पूजनहोली के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं कर रही होलिका पूजन,रात में होगा होली का दहन
देश भर में होली का पावन पर्व बड़ी ही श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है,शहर से लेकर गांव देहात क्षेत्रों में भी होली की पूजा अर्चना की जा रही है तथा पुरोहितों को दान भी किया जा रहा है,बात करें उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद के देहात क्षेत्र की जहां सोमवार की सुबह से ही होली पूजन के साथ ही महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु के लिये होली की परिक्रमा कर विशेष पूजा अर्चना की है तथा गुड़ आटा वस्त्र का दान किया जा रहा है जबकि रात्रि में होलिका दहन किया जायेगा
#मुज़फ्फरनगर:ग्रामीण क्षेत्र मे शुरू हुआ होली का उत्सव,भोकरहेड़ी में मनाया होली महोत्सव बुजुर्गों ने गाये होली के गीत
खुशी और उल्��ास का प्रतीक होली का त्यौहार देश भर में मनाया जाएगा त्योहार के पूर्व भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ग्रामीण क्षेत्र में होली के त्यौहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए ग्रामीण होली के उत्सव मनाने में जुट गए हैं ग्रामीण परंपरागत होली की रागनी व प्राचीन किस्सों को गाकर त्यौहार का आनंद ले रहे हैं
बात करें उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर की जहां ग्रा���ीण क्षेत्र मे होली का उत्साह दिखाई पड़ा है जनपद के कस्बा भोकरहेडी के मोहल्ला नेहरू चौक में स्थित बृहमचारी मंदिर चौक पर होली महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया.जिसमें कस्बे के अलावा दूर दराज व क्षेत्र के गांव से आए लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।निपुण बुजुर्गों कलाकारों ने महाभारत काल सहित अन्य प्राचीन किस्सों का गायन ढ़ोल मंजीरो की थाप के साथ किया,जाट महासभा के पदाधिकारियो द्वारा आपसी भाई चारे व नशा मुक्ति का संदेश दिया।ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई भी खिलाई गई
Written by :- Bhagat Singh
#मुज़फ्फरनगर:स्वछ जल स्वछ मन कार्यक्रम के तहत चलाया स्वछता अभियान,निरंकारी मिशन के तत्वाधान में जुटे सैंकड़ों महिला पुरुष स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहे शामिल
मुजफ्फरनगर की पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ में आज स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत निरंकारी मिशन से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारीयों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय महिला पुरुषों द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया,यहां गंगा को ��विरल एवं साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया गया तो वहीं साफ सफाई कर क्षेत्र के वायु प्रदूषण को भी साफ सुथरा बनाया गया है