बिजली की चोरी इतनी ज्यादा हो रही है की रात मे रोज जमालपुर गांव की लाइट काट देते है, फोन करो तो कोई बात नहीं करता, आखिर गांव मे भी इंसान रहते है, जिम्मेदार अधिकारी कब ध्यान देंगे, गर्मी बहुत ज्यादा है @myogiadityanath@DM_Banda1@RamkeshBJP@UPPCLLKO @
साफ मौसम मे यदि अचानक से 12 बजे रात्रि मे बोला जाये की फाल्ट है लाइट नहीं आएगी तो निश्चित रूप से चोरी ही की जाती है, फोन करो तो बदतमीजी अलग,क्या गांव के लोग केवल स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लुटने के लिए है,जिम्मेदार स��ज्ञान ले अन्यथा बहुत देर हो जाएगी @DM_Banda1 @UPPCLLKO
बिजली की चोरी इतनी ज्यादा हो रही है की रात मे रोज जमालपुर गांव की लाइट काट देते है, फोन करो तो कोई बात नहीं करता, आखिर गांव मे भी इंसान रहते है, जिम्मेदार अधिकारी कब ध्यान देंगे, गर्मी बहुत ज्यादा है @myogiadityanath@DM_Banda1@RamkeshBJP@UPPCLLKO @
बाँदा बिजली विभाग एवं कर्मचारी इतने भ्र्ष्टाचार मे डूबे है की लोगो की समस्याओं से कोई फर्क नहीं पड़ता, रात हो या दोपहर, बिजली जरूर काट देंगे, इतनी कटौती करके ये बिजली किसे भेजते है ,क्याबिजली कही चोरी चोरी बेची तो नहीं जाती @UPPCLLKO@dmbanda7531@myogiadityanath@prakashbjp_
जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए कृतसंकल्पित है।
आज़ बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम -भरखरी के मजरा फुल्ल�� का पुरवा में भ्रमण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों से भेंट कर उनकी उनकी परिवेदनाओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए!!
आज डीएम कॉलोनी कार्यालय जनता दर्शन पर आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए गए!!
��्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हजरतगंज, लखनऊ स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया….
प्रभु बजरंगबली की कृपा समस्त भक्तों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो!!
जय बजरंगबली!
आज लखनऊ 7- कालिदास मार्ग में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा.उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से शिष्टाचार भेंट कर विकासमूलक गतिविधियों पर चर्चा की...!!
@kpmaurya1
“जहाँ दृढ़ संकल्प और सीखने की लगन हो, वहाँ असंभव कुछ भी नहीं।
आज आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बाँदा में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनके यशस्वी जीवन पर अपने विचार प्रकट किए …
एक ऐसी नारी शक्ति जिन्होंने मातृत्व, नेतृत्व और धर्मसत्ता—तीनों का संतुलन साधकर भारतीय इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी। वे राजसिंहासन प��� नहीं, जनमानस के हृदय में विराजमान थीं।
“राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की उन महान महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने अपने अद्भुत शासन, दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों से समाज को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने न केवल मालवा क्षेत्र को समृद्ध और सशक्त बनाया, बल्कि देशभर में धर्मस्थलों, सरायों, कुओं और घाटों का निर्माण कर धार्मिक और सामाजिक सेवा का अनुपम उदाहरण भी प्रस���तुत किया है। उनकी निष्ठा, न्यायप्रियता और प्रशासनिक दक्षता आज भी हम सभी के लिये प्रेरणा का स्रोत है। मातुश्री अहिल्याबाई का जीवन हमें यह बताता है कि नारी शक्ति यदि संकल्प ले ले, तो वह समाज और राष्ट्र दोनों को एक नई ऊँचाई तक पहुँचा सकती है!!
#AhilyabaiHolkar300
श्री राम तुम्हारा चरित्र स्वयं ही काव्य है,
कोई कवि बन जाए सहज संभाव्य है..!!
हिंदी स���हित्य के छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ, प्रकृत�� के महान कवि सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती पर शत-शत नमन..
पंत जी की रचनाएं हम सब को प्रकृति से जुड़ाव महसूस कराती हैं और देशप्रेम से बांधती हैं!!
आज बाँदा सदर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाँदा में लोकमाता पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुआ��
महारानी अहिल्याबाई जी ने केदारनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनरोद्धार व लोकसेवा के समानांतर कार्य किये। अनेक तीर्थों, घाटों व सड़कों का निर्माण व जीर्णोद्धार करने वाली महारानी ��े युद्ध के मैदान में मुगल आक्रांताओं के दाँत भी खट्टे किये। लोकमाता का जीवन नारी सशक्तीकरण, सुशासन व सेवा के पथ पर दिशा दिखाता रहेगा!!
आज आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, पद्म पुरस्कार से सम्मानित समस्त महानुभावों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना��ं...
आप सभी की जीवनगाथा आने वाली पीढ़ियों को सेवा, साधना और श्रेष्ठता के मा��्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।
#PadmaAwards2025