सभी नवचयनित सहायक कर्मचारी ध्यान दें 🙏
हमें लगातार ऐसी जानकारी एवं फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं कि कुछ नवचयनित सहायक कर्मचारियों पर 181 पर दर्ज शिकायतें वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कुछ साथियों के अनुसार संस्था प्रधान द्वारा यह कहा जा रहा है कि शिकायत वापस ले लें, क्योंकि संबंधित स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
हमारी स्पष्ट मांग है कि केवल कार्यवाही शुरू कर देने की सूचना के आधार पर शिकायत वापस नहीं ली जानी चाहिए।
जब तक संबंधित मामले में ठोस कार्यवाही धरातल पर दिखाई नहीं देती, उसका अंतिम परिणाम सामने नहीं आता और संबंधित रिपोर्ट की वास्तविकता का सत्यापन नहीं हो जाता, तब तक हम अपनी मांग पर कायम रहेंगे।
हम बार-बार सचिवालय स्तर पर यही मांग रख रहे हैं कि—
शिक्षा ���िभाग में नवचयनित चतुर्थ श्रेणी/सहायक कर्मचारियों से संबंधित वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट केवल संस्था प्रधान के माध्यम से प्राप्त न की जाए, बल्कि संबंधित कर्मचारी से भी तथ्य एवं प्रमाण लिए जाएं।
क्योंकि यदि शिकायतें वापस करवा दी गईं और बाद में रिपोर्ट में “Nil” दर्शा दिया गया, तो वास्तविक समस्याएं और कर्मचारियों की शिकायतें रिकॉर्ड में ��ामने नहीं आ पाएंगी।
इसलिए सभी साथी बिना किसी दबाव के, तथ्यों और उपलब्ध लिखित प्रमाणों के आधार पर ही अपनी बात रखें।
हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि वास्तविक तथ्यों के आधार पर उचित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करवाना है।
🙏 सत्य और तथ्य के साथ अपनी आवाज उठाते रहें।
सामाजिक न्याय अधिकार तक मंत्री अविनाश जी गहलोत देखो नव चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से खाना बनवाया जा रहा है जो की एक स्किल्ड और ट्रेंड व्यक्ति का काम है न हीं इनके पास कोई एक्सपीरियंस न हीं कोई ट्रेड सर्टिफिकेट फिर भी जबरन Cook का काम करवाया जा रहा है @AvinashGehlot_#smno
शिक्षा विभाग के दो बड़े मामलों पर 9 सितंबर को होगी सुनवाई! ⚖️
1️⃣ REET लेवल-1 डिलीट प्रश्न मामला (हाईकोर्ट)
2️⃣ तृतीय श्रेणी शिक्षक डीपीसी मामला (सुप्रीम कोर्ट)
.....
#स्टाफिंग_पैटर्न
में,
कमल कनावरिया,
प्रदेशाध्यक्ष पुस्तकालय संघ
सभी शिक्षक संघों से अनुरोध करता हूँ की अब समय आ गया है की भविष्य की भर्तियों के लिए स्टाफ़िंग पैटर्न की स्वीकृति की माँग पुरज़ोर तरीक़े से रखी जाए। सभी साथ मिलकर सरकार से इसकी स्वीकृति लाए ।।
भविष्य की पीढ़िय���ं के लिए ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
@saten_08
#कमल_कनावरिया
मेरे द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत निदेशालय शिक्षा विभाग , बीकानेर से नवचयनित सहायक कर्मचारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी गई हैं।
इन सूचनाओं के आधार पर तथ्यों एवं आधिकारिक दस्त��वेजों का अध्ययन कर आगे कोर्ट में अपील दायर दायर करने की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 🙏
RTI में प्रमुख रूप से निम्न जानकारियां मांगी गई हैं—
1. महिला सहायक कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी
माध्यमिक शिक्षा विभाग में महिला सहायक कर्मचारियों से रात्रि ड्यूटी करवाने के संबंध में क्या-क्या प्रावधान हैं? संबंधित नियम/आदेश एवं सभी आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाएं।
2. पुरुष सहायक कर्मचारियों की र���त्रि ड्यूटी
माध्यमिक शिक्षा विभाग में पुरुष सहायक कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी के संबंध में लागू प्रावधानों की जानकारी तथा इससे संबंधित आधिकारिक आदेश/दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाएं।
3. नवीनतम जॉब चार्ट
माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारियों के लिए वर्तमान में लागू नवीनतम जॉब चार्ट की प्रमाणित प्रति उपलब्ध करवाई जाए।
4. परिवीक्षाधीन अवधि में अवकाश
माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारियों को परिवीक्षाधीन अवधि के दौरान देय सभी प्रकार के अवकाश, जिसमें सशर्त/विशेष परिस्थितियों में देय अवकाश भी शामिल हैं, के संबंध में लागू नियम, आदेश एवं दिशा-निर्देशों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध करवाई जाएं।
साथियों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
-- प्रवेश शर्मा
एकजुट रहें, जागरूक रहें। 🙏
शिक्षा विभाग में नवचयनित सहायक कर्मचारियों के साथ संस्था प्रधानों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार, अनावश्यक दबाव एवं अवैध पैसे की वसूली जैसी शिकायतों को लेकर मैं कुछ दिनों बाद जयपुर जा रहा हूं।
जयपुर में जल्द ही शिक्षा विभाग के ACS श्री राजेश कुमार यादव जी से मुलाकात कर नवचयनित सहायक कर्मचारी साथियों के साथ हो रहे अन्याय एवं विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया जाएगा।
साथ ही, हम सभी साथियों की प्रमुख मांगों को लेकर ACS महोदय को प्रार्थना-पत्र भी सौंपा जाएगा।
मुख्य मांगें—
🔹 नवचयनित सहायक कर्मचारियों के ��िए विशेष संशोधित जॉब चार्ट जारी करवाया जाए।
🔹 सहायक कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप कार्य आवंटित किए जाने की व्यवस्था की जाए।
🔹 संस्था प्रधानों उच्च शिक्षित सहायक कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी को समाप्त किया या नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारी को प्रति सप्ताह अलग से क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाए
🔹 नवचयनित कर्मचारियों से किसी भी प्रकार की साफ सफाई के लिए पैसा लेने पर सख्त का��्रवाई की जाए एवं अलग से बजट जारी करने की व्यवस्था की जाए।
सभी साथियों से निवेदन है कि अपनी मांगों और अधिकारों के लिए जयपुर में अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर अपनी आवाज मजबूत करें।
📍 समय एवं स्थान की जानकारी जल्द ही साझा कर दी जाएगी।
ये सूचना ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
-- प्रवेश शर्मा
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ (एकीकृत) के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह जी द्वारा सामुदायिक भवनों जैसे विद्यालय भवनों एवं चिकित्सालय भवनों की साफ-सफाई का कार्य ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं एवं नगर निगमों के माध्यम से करवाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र प्रस्तुत किया गया है।
नियमानुसार विद्यालयों एवं चिकित्सालयों की साफ-सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छ भारत ��िशन के अंतर्गत अलग से बजट का प्रावधान किया जाता है। इस बजट के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा अधिकृत संवेदकों/ठेकेदारों के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया अपनाकर स��फ-सफाई का कार्य करवाया जाना चाहिए।
हमारा प्रयास है कि इस व्यवस्था को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करवाया जाए, ताकि विद्यालय परिसर की नियमित एवं उचित साफ-सफाई सुनिश्चित हो सके। विद्यालय प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए संबंधित शिक्षक को जिम्मेदारी दिए जाने की व्यवस्था भी की जाये ।
वर्तमान में कुछ स्थानों पर नवचयनित सहायक कर्मचारियों पर साफ-सफाई का कार्य करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने या उनसे पैसे लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसी स्थिति पूर्णतः अनुचित है और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
कोई भी सहायक कर्मचारी अन्याय और अनुचित दबाव को स्वीकार नहीं करेगा। हम सभी सहायक कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार एवं उचित कार्य-व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक एवं नियमसम्मत तरीके से लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
हमारा उद्देश्य किसी संस्था प्रधान का विरोध करना नहीं, बल्कि नियमों के अनुसार सहायक कर्मचारियों को उनका उचित कार्यक्षेत्र एवं सम्मान दिलाना है।
🙏 एकता ही हमारी ताकत है। अधिकारों के लिए संगठित रहें। 🙏
— प्रवेश शर्मा
अभूतपूर्व गति के क्रम में 💐💐
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के नियुक्ति आदेश आना शुरू हो चुके हैं💐💐
शिक्षा विभाग को मिले 19385 कर्मचारी
आप सभी का शिक्षा विभाग में स्वागत हैं
एक समान जनक जॉब चार्ट ही तो मांग रहे हैँ सर
हर स्कूल मे स्टाफ और उनकी सोच अलग अलग होती हैँ
कल को मतभेद ना हो पारदर्शिता बनी रहे
#शिक्षा_विभाग_जॉब_चार्ट_जारी_करो@saten_08