‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर ‘आरक्षण समाप्ति’ का षड्यंत्र पीडीए समाज के ख़िलाफ़ एक और गहरी साज़िश है। आरक्षण पीडीए का अधिकार है किसी की इच्छा का विषय नहीं।
भाजपा व उनके संगी-साथी समय-समय पर जिस तरह कभी ‘समीक्षा’ तो कभी ‘सुधार’ जैसे अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर आरक्षण का विरोध करते हैं या कभी ‘क्रीमीलेयर’ की बात करते हैं या ‘आरक्षण त्यागने’ की सलाह देते हैं, वो सदियों से शोषित-वंचित लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार की हक़मारी की लगातार की जा रही कोशिश के अलग-अलग मुखौटे हैं।
आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा!
जनगणना की अधिसूचना में जाति का कॉलम तक नहीं है, गिनेंगे क्या। जातिगत जनगणना भी भाजपा का जुमला है। भाजपा का सीधा फ़ार्मूला है, न गिनती होगी, न आनुपातिक आरक्षण-अध���कार देने का जनसांख्यिकीय आधार बनेगा। जातिगत जनगणना न करना पीडीए समाज के ख़िलाफ़ भाजपाई साज़िश है।
आज भाजपा पर भरोसा करनेवाले अपने को ठगा हुआ ही नहीं बल्कि घोर अपमानित भी महसूस कर रहे हैं। भाजपा में जो कार्यकर्ता व नेता अब तक जातिगत जनगणना करवाने का दावा कर रहे थे, वो अब अपने समाज में मुँह दिखाने लायक नहीं बचे। वो अब गले से भाजपाई पट्टा और घरों, दुकानों, वाहनों से भाजपा का झंडा उतारने के लिए मजबूर हैं।
पीडीए को अपने मान-सम्मान, आरक्षण और अधिकार की लड़ाई ख़ुद लड़नी होगी।
अब जब विरोध होगा तो ‘छलजीवी भाजपा’ फिर कहेगी ये टाइपिंग मिस्टेक हो गयी। भाजपा अब इतनी बुरी तरह एक्सपोज़ हो गयी है कि सबको मालूम है कि अपने गलत मंसूबों के भंडाफोड़ होने के बाद आगे क्या करेगी। दरअसल ये भाजपाई चालाकी नहीं, भाजपाई बेशर्मी है।
अब शब्दकोशों में ‘वचन-विमुखी’ भाजपा का मतलब ‘धोखा’ लिख देना चाहिए।
नशाख़ोरी की जाँच के लिए ‘सिरप टॉस्क फ़ोर्स’ मतलब STF के साथ-साथ GTF भी बना दीजिए… बाक़ी जनता समझदार है।
भाजपाइयों के चेहरों पर हवाइयाँ क्यों उड़ी हुई हैं? कोडीन कफ़ सिरप की सच्चाई ये जानते हैं तभी ख़ुद नहीं पी, इसीलिए बीच में किसी को खाँसी भी आ गयी।
उप्र चुनाव आयोग पर अगले दो महीनों में 2 करोड़ मतदाताओं का नाम फॉर्म 6 के माध्यम से जोड़ने के लिए दबाव बनाने की जो बात चर्चा में है, भाजपा सरकार उसका स्पष्टीकरण दे। जब SIR चल रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने की बात स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं, तो फिर चुनाव आयोग बताए कि फॉर्म 6 के माध्यम से 2 करोड़ नए मतदाता कहाँ से ला�� जा रहे हैं ? क्या BLO पर फिर से दबाव बनाया जा रहा है? जब SIR चल रही है तो फॉर्म 6 के लिए क्यों दबाव बनाया जा रहा है।
ये बेहद गंभीर मामला है, इस सिलसिले में जो फोन करवाए जा रहे हैं, उनकी रिकॉर्डिंग जिनके पास है, उनसे आग्रह है कि देशहित में वो इसको जारी करें, जिससे उन संलिप्त भूतपूर्व और वर्तमान अधिकारियों का सच सामने आ सके, जो इस लोकतांत्रिक-अपराध के गुनाहगार हैं।
न्यायालय स्वतः संज्ञान ले और तत्काल क��ल रिकॉर्ड प्राप्त करके दंडात्मक कार्रवाई करे।
प्रिय लखनऊ व उप्रवासियों,
सावधान!
भाजपा सरकार पैसे के लालच में लखनऊ के ‘हरित-हृदय’ जनेश्वर मिश्र पार्क को अपनी इंवेटबाजी से दूर रखे। लखनऊ के नागरिकों का स्वच्छ हवा और हरियाली पर पूरा अधिकार है। हम सबको मिलकर एक नागरिक आंदोलन की तरह इसका पुरज़ोर विरोध करना चाहिए, यदि हम अकेले ये करेंगे तो इसे र���जनीतिक आंदोलन घोषित करके भाजपा सरकार अपना उल्लू सीधा कर लेगी।
इसीलिए हमारी हर लखनऊवासी, हर पर्यावरण प्रेमी-एक्टिविस्ट, पार्कों का सदुपयोग करनेवाले हर बुजुर्ग, हर परिवारवाले और हर हेल्थ व फ़िटनेस कॉन्शियस युवक-युवती से अपील है कि वो आगे आएं और लखनऊ की हरियाली को बचाएं।
दरअसल ये तो भाजपा और उनके संगी-साथियों के लालच की शुरुआत है, आज एक पार्क इसका शिकार हो रहा है कल को लखनऊ और उप्र के हर मोह��्ले-कॉलोनी के पार्क पर भाजपाई ठेकेदारों का क़ब्ज़ा हो जाएगा। स्थानीय निवासियों के हिस्से इन इवेंटों के बाद जमा हुए कूड़े-करकट, गंदगी और जूठन की दुर्गंध के सिवा कुछ नहीं आयेगा।
समय रहते नहीं जागे तो लखनऊवासियों
का साँस लेना दूभर हो जाएगा।
चेतावनी: भाजपा पार्क को पार्किंग न बनाए!
भाजपा जाए तो साँस आए!
आपका
अखिलेश
सच्ची घटना पर आधारित ‘120 बहादुर’ जैसी सच्ची देशभक्ति की फ़िल्म हर सच्चे देशभक्त को देखनी भी चाहिए और दूसरों को देखने के लिए कहना भी चाहिए, जिससे आज की नयी पीढ़ी भी स��निकों के बलिदान की गौरव गाथा से परिचित हो सके। अभिनेता से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर पक्ष का काम सराहनीय है। सबको अच्छे काम के लिए बधाई और शुभकामनाएँ!
जो फ़िल्में किसी छिपे हुए उद्देश्य की पूर्ति के लिए ज़बरदस्ती बनाईं और उससे भी ज़्यादा ज़बरदस्ती करके दिखाई जाती हैं, ये फ़िल्म उन सबसे अलग है। जो ऐसी ज़बरदस्ती की फ़िल्म बनाते हैं वैसे नेगेटिव लोगों को भी इस तरह की पॉज़िटिव फ़िल्म देखनी चाहिए���
हम सरकार से इस फ़िल्म को ‘टैक्स फ़्री’ करने की माँग करते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस फ़िल्म को देख सकें और ‘120 बहादुरों के शहीद होने की सच्ची घटना’ का सकारात्मक संदेश हर देशवासी तक पहुँचे सके।
#120Bahadur
#Battle_of_Rezang_La
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय नेताजी मा. मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
#मुलायमसिंहयादव
लगता है लखनऊवालों से प्रतिस्पर्धा के चक्कर में किसी और ने भी नाम बदलना सीख लिया है, और ‘चुनाव आयोग’ का नाम बदलकर ‘विकास’ कर दिया है और उसे अपनी जुगाड़ी जीत का आधार बता रहे हैं।
यूपी में पिछले चुनाव में ख़ुद हारे हुए जो प्रतीक्षारत हैं वो भी आगे की जीत के दावे कर रहे हैं।
‘24 में हराया था, ‘27 में हटाएंगे
अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाएंगे!
बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।
भाजपा दल न��ीं छल है।
बदलाव के लिए ऐतिहासिक वोटिंग करने के लिए बिहार के हर मतदाता को बधाई और नयी प्रगतिशील नौकरी देनेवाली महागठबंधन सरकार बनने के लिए अग्रिम बधाई!
सत्ता पक्ष द्वारा पहले से तैयार कुछ झूठे एग्जिट पोल गुमराह कर रहे हैं। ‘जिनका दाना, उनका गाना’ के कारण जानबूझकर एग्जिट पोल से भ्रम फैलाया जा रहा है। जब चुनाव आयोग मतदान के कई दिनों तक वोटों का आँकड़ा नहीं दे पाता है तो ये चैनल कैसे एक घंटे में सब बता देते हैं। इनके झूठ के ग्राफ़िक्स कई दिनों पहले से तैयार हो जाते हैं, जहाँ से भोजन-पानी का इंतज़ाम होता है ये झूठे चैनल उसकी पंगत में जा ब���ठते हैं। जिनको लगता भी है कि ये एग्जिट पोल सही हैं वो उप्र के लोकसभा के चुनाव का एग्जिट पोल देख लें जहाँ बड़े-बड़े भाजपाई सूरमाओं की हार हुई और फ़ेक एग्जिट पोलों की भी।
दरअसल भाजपाई तंत्र भ्रम फैलाकर गिनती के समय दूसरों को हतोत्साहित करना चाहता है, जिससे लोग ज़्यादा ध्यान न दें और ये भाजपाई और उनके गुर्गे चुनावी गिनती में गड़बड़ी करनेवाली अपनी ‘चंडीगढ़ी चाल’ चल सकें।
महागठबंधन के हर दल, हर प्रत्याशी, हर कार्यकर्ता और हर समर्थक से हमारी ये अपील है कि आप सब पूरी तरह चौकन्ने रहें और किसी भी घपले-घोटाले को होने स�� रोकें। जहाँ मशीनें रखी हैं वहाँ चौकसी करें और चौबीसों घंटे निगरानी रखें। महागठबंधन जीत रहा है, इसीलिए जीत का सर्टिफिकेट लिए बिना चैन की साँस न लें।
याद रखें: हमने अवध में हराया था, आप मगध में हरा रहे हैं।
विजय का सूत्र : जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।
- भैया की सरकार आएगी तो नौकरी चलेगी
- भैया की सरकार आएगी तो लैपटॉप चलेगा
- भैया की सरकार आएगी तो बहनों को पैसा मिलेगा
- भैया की सरकार आएगी तो माताओं-बहनों को सुरक्षा मिलेगी
- भैया की सरकार आएगी तो लोगों को घर मिलेगा
- भैया की सरकार आएगी तो बुजुर्गों को इलाज म��लेगा
- भैया की सरकार आएगी तो बिहार में कारखाना लगेगा
- भैया की सरकार आएगी तो बिहार से कोई रोज़गार के लिए बाहर नहीं जाएगा
- भैया की सरकार आएगी तो लोग घर पर त्योहार मनाएँगे
- भैया की सरकार आएगी तो लोग ट्रेन में धक्का नहीं खाएंगे
- भैया की सरकार आएगी तो बिहार का शोषण करेनवाले बिहार से बाहर हो जाएंगे
- भैया की सरकार आएगी तो सौहार्द बढ़ेगा
- भैया की सरकार आएगी तो बिहार का ऐतिहासिक गौरव फिर से ख��लेगा
- भैया की सरकार आएगी तो बिहार आगे बढ़ेगा…
Inspiration for generations to come, you’ve made every Indian proud with your fearless cricket and belief throughout. You guys deserve all the accolades and enjoy the moment to the fullest. Well done Harman and the team. Jai Hind 🇮🇳🇮🇳
हर चुनाव में भाजपा की B Team काम करती है। बिहार में तो ‘C Team’ भी काम कर रही है और ‘P Team’ भी।
मुखबिर का साथी ख़ुफ़िया
पर डूबेगी दोनों की लुटिया
अबकी बार, बीजेपी बाहर!
उन्नाव: रितिक यादव की माँ का बयान सुनिए इनके बेटे का अपराध ये था की वो भागवत सुनकर आ रहा था विश्वंभर त्रिपाठी के कुत्ते को भौंकने पर गाली दे दी माँ का आरोप है की विश्वंभर त्रिपाठी द्वारा उसको पैर धुलाकर पानी पिलाया गया, सिर में बिजली का करंट देकर मारा गया लेकिन पुलिस मामले की लीपापोती में लगी है।
परिवार की तरफ़ से दी गई तहरीर बदलवा दी गई।
यही है योगीराज में जंगल का क़ानून।
@Uppolice@dgpup