प्रदेश प्यासा मर रहा है और राजनैतिक पार्टियाँ अब भी राजनीति-राजनीति खेल रही हैं…
जब जनता प्यास से तड़प रही हो तब कार्यक्रम साँझे नहीं अपितु जिम्मेदारी साँझी होनी चाहिए।
मैं इनेलो के हर कार्यकर्ता से आह्वान करता हूँ की प्रदेश की जनता को साथ लेकर उनके विश्वास को ताक़त बनाकर कल से शुरू हो रहे आंदोलन को नई मजबूती दें एवं लोहपुरुष चौधरी ओम प्रकाश चौट���ला जी की तर्ज पर संघर्ष की ताप से प्रदेश के हक-हक़ूक़ की लड़ाई को बुलंद करें।
आज भिवानी की जाट धर्मशाला में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री,किसान मसीहा,प्रखर वक्ता,कुशल संगठनकर्ता,लोहपुरुष चौधरी ओमप्रकाश जी चौटाला को शोकसभा में श्रधासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
@ANI
राजनीति के चाणक्य, किसान कमरे की बुलंद आवाज, कुशल प्रशासक, हरियाणा के पूर्व म��ं 5 बार के मुख्यमंत्री लोहपुरुष चौ. ओमप्रकाश चौटाला जी के जाने के साथ ही राष्ट्रीय किसान राजनीति के एक युग का अंत l
विनम्र श्रंद्धाजलि।@AbhaySChautala
#opchautala
#INLD
#Chautala
#किसान_मसीहा
🙏🙏
कौम के हक-हूकूक के लिए चौधरी देवीलाल जी का लगाया हुआ लोकदल रूपी वटवृक्ष सदैव कौम के साथ खड़ा रहेगा।
आज खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता श्री जगजीत सिंह जी डल्लेवाला के स्वास्थ्य का हाल जाना और उन्हें भरोसा ��िलाया कि किसान हित की हर लड़ाई में लोकदल परिवार का हर सदस्य उनके साथ है।
झुकना नहीं - रुकना नहीं, किसानी के लिए सदैव लड़ेंगे|
आज दोपहर ठीक 12 बजे नरवाना रेस्ट हाउस पहुँचेंगे @AbhaySChautala । इसके बाद आप सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर खनौरी बॉर्डर पर किसानी की जंग लड़ रहे किसान नेता श्री जगजीत सिंह जी डल्लेवाला से मुलाकात करने जायेंगे।
@AbhaySChautala
ना झुकेंगे तो ना ही रुकेंगे, किसानी के लिए सदैव लड़ेंगे…
कल दोपहर ठीक 12 बजे नरवाना रेस्ट हाउस पहुँचूँगा। इसके बाद आप सभी कार्यकर्ताओं को सा��� लेकर खनौरी बॉर्डर पर किसानी की जंग लड़ रहे किसान नेता श्री जगजीत सिंह जी डल्लेवाला से मुलाकात करने चलेंगे।
पंजाब की राजनीति के शिखरपुरूष, पंथ, पंजाब और पंजाबियत के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब श्री प्रकाश सिंह जी बादल साहब के 98वें जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ! आपके मार्गदर्शन एवं अनुभव को इनेलो परिवार सदैव महसूस करता रहेगा।
#PrakashSinghBadal
Sukhbir Singh Badal
#हरियाणा_दिवस की आप सभी को बधाई…
हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन, हरियाणा के गौरव और मान के लिए स्वर्णिम इस दिन की आप सभी को बहुत बहुत शुभक��मनाएं।
आइए, आज हरियाणा दिवस के दिन हरियाणा के जनक जननायक चौधरी देवीलाल जी और उनकी नीतियों पर चलकर हम अपने प्रदेश के भविष्य को उज्जवल बनाने का संकल्प लें।
#hariyana_Divas
#HariyanaDivas
इस दीपावली का पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई खुशियाँ और नई रोशनी लेकर आए। माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा आपके साथ बना रहे। आप सभी को #दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सरकारी एजेंसियों HWC, DFSC और HAFED की नमी जांच मशीनों में एकरूपता का अभाव सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। इन मशीनों की अलग-अलग रीडिंग के कारण जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है ताकि उनकी फसल की कीमतों में छेड़छाड़ की जा सके।
हफ्तों तक किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर बैठा रहता है, लेकिन नमी के ���हाने उनकी फसल की खरीद टाल दी जाती है और फिर मनचाहे भाव पर खरीद की जाती है। सरकार किसानों के प्रति अपनी नीतियों और नियत को सुधारने का काम करें और किसानों को परेशान करना बंद करें।
विधानसभा के पहले सत्र में जाने से पहले अज़ीज़ अदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने आशीर्वाद लिया और प्रदेश के किसान, कमेरे और मजदूर वर्ग की आवाज़ को सदैव बुलंद करने का वादा किया।
उन्होंने निश्चय किया कि इस वादे को हर हाल में निभाएंगे और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़े रहेंगे।
देश और प्रदेश में रबी फ़सल की बिजाई शुरू हो चुकी है, किसान DAP खाद के लिए लाइन में लगने को मजबूर है परंतु फिर भी खाद नहीं मिल रही है। मेरी केंद्र और प्रदेश सरकार से अपील है कि DAP खाद तुरंत उपलब्ध कराएं जिससे किसान समय पर अपनी फ़सल की बिजाई कर सके। #Haryana