आज माननीय कुलपति @profalokkumar ने वाणिज्य संकाय द्वारा आयोजित कॉमर्स फेस्ट "अनंतम" का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया, तीन दिन चलने वाले इस फेस्ट में आज गणेश वंदना, पहाड़ी नृत्य, बैंड प्रस्तुति, पश्चिमी नृत्य के साथ साथ कई अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित करी गईं !
आज मालवीय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने उल्लेखनीय शोध कार्य व उपलब्धियों के लिए शिक्षकों �� शोध छात्रों को BOOST योजना 2022-2023 के तहत पुरस्कृत किया तथा शोध कार्य में मौलिकता के साथ समाज उन्मुख शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया!