होली पर्व पर सुरक्षित परिवहन के लिए ए आर टी ओ प्रवर्तन महेश शर्मा की प्रवर्तन कार्रवाई में ओवरलोड यात्री वाहनों को सीज करके यात्रियों को रोडवेज की बस से उनके गन्तवय को रवाना किया गया और किराया भी उन्हीं प्राईवेट बसों के कन्डेक्टरों से रोडवेज को सीधा दिलवाया गया।
अमरोहा में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त सड़क सुरक्षा जागर���कता अभियान से स्काउट गाइड के सहयोग से सड़कों पर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें यातायात सुचारू रूप से चलाने की भी जानकारी दी गई।
आज अमरोहा में परिवहन विभाग द्वारा माननीय विधायक धनौरा विधानसभा श्री राजीव तरारा जी की गरिमामयी उपस्थिति में नोबेल पब्लिक स्कूल के परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोज�� किया गया।