📍नई दिल्ली
आज नई दिल्ल��� स्थित होटल अशोका में मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी श्री बी. एल. वर्मा जी की सुपुत्री दीक्षा राजपूत के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस खुशी के अवसर पर परिवार के साथ समय बिताकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
नवदंपति दीक्षा राजपूत और कैप्टन अजय सिंह राजपूत को सुखी, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हृदय से शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिए। उनके जीवन में प्रेम, आनंद और सफलता सदैव बनी रहे।
#जयपुर
आज खासा कोठी जयपुर में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले जी का अभिनंदन किया।
विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में माननीय अठावले जी के साथ उपस्थित रहा।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरका��� के विकास और सुशासन में 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया के साथ सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।
@RamdasAthawale
आज जयपुर के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित “नशा मुक्त भारत - राजस्थान जन चेतना सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी का 'नशामुक्त भारत' का संकल्प हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।
आइए, मिलकर स्वस्थ, सशक्त और जागरूक भारत के निर्माण का संकल्प लें।
क्यूंकि एक स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत की नींव है।
#NashaMuktBharat
#Jaipur
#DrugFreeIndia
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न पर आज नई दिल्ली स्तिथ निवास ११ सफदरजंग रोड में एक पेड़ माँ नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया ।
समस्त देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि अभियान से जुड़कर देश के हरित भारत -विकसित भारत बनाने का काम करे ।
Honoured to meet Shri @RamdasAthawale, Hon’ble Minister of State for Social Justice & Empowerment, Government of India.
My interaction focused on advancing the dialogue around accessibility, inclusion, and equal opportunities for persons with reduced mobility. It was an enriching discussion on creating a more inclusive India where accessibility becomes a fundamental right, not an afterthought.
आज नई दिल्ली में माननीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी @byadavbjp से शिष्टाचार मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
Union Minister for Social Justice & Empowerment Dr. Virendra Kumar, along with MoS, MoSJE Shri Ramdas Athawale, released the booklet "From Aspiration to Achievement: Success Stories of Entrepreneurs and Innovators".
@PMOIndia@narendramodi@AmitShah@PIB_India
सौर ऊर्जा में हमने कर दिया है कमाल,
अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत ने मचाया है धमाल!
दुनिया में हम बन गए हैं नंबर दो का बाज़ार,
आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व की हो रही है जय-जयकार!
यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने मात्र 14 महीनों में 50 गीगावाट (GW) नई सौर क्षमता जोड़ते हुए 150 गीगावाट का ऐतिहासिक आँकड़ा पार कर लिया है।
वर्ष 2025 में अमेरिका को पछाड़कर भारत वार्षिक सौर क्षमता वृद्धि के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। यह हमारे देश के लिए स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है!
#IndiaRanks2InSolar
आंकड़े खुद इस बात की गवाही दे रहे हैं कि पीएम स्वनिधि योजना करोड़ों रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) के जीवन में किस तरह एक सच्चा 'गेम-चेंजर' साबित हुई है। पिछले 6 वर्षों में, इस योजना ने बिना किसी गारंटी के आसान ऋण (माइक्रो-क्रेडिट) उपलब्ध कराकर छोटे व्यापारियों को न सिर्फ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और पूरी तरह आत्मनिर्भर भी बनाया है। यह हमारे मेहनती स्ट्रीट वेंडर्स और भारत की जमीनी अर्थव्यवस्थ��� की एक बड़ी जीत है!
#6YearsofPMSVANidhi #PMSVANidhi
22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित कुल 19 पदक जीतने वाले संपूर्ण भारतीय दल को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
हमारे युवा एथलीटों का यह सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन उनके अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अटूट समर्पण का सच्चा प्रमाण है। मुझे इन युवा प्रतिभाओं की इस ऐतिहासिक सफलता पर अत्यंत गर्व है, और मेरा पूर्ण विश्वास है कि उनकी यह महान उपलब्धि देश के लाखों अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री मनसुख मंडाविया जी (@mansukhmandviya) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। देश के युवाओं, श्रमिकों के कल्��ाण और खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आपका कार्य अत्यंत सराहनीय है। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगल कामना करता हूँ।