विधानसभा क्षेत्र शिव के रेडाणा गाँव की देवड़ा बस्ती में आग लगने की घटना अत्यंत चिंताजनक एवं दुखद है।
सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग को अवगत करवाकर मौके पर पहुँचा तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर आग पर जल्द से जल्द काबू पाया गया। इस दौरान गडरारोड एसडीएम भी मौके पर उपस्थित रहे और राहत कार्यों की निगरानी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
साथ ही जिन परिवारों के घर आग की चपेट में आए ��ैं, उन्हें तत्काल राहत स्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ संबल मिल सके।
मारवाड़ की माटी के लाल, पूर्व सैन्य अधिकारी, भारत के पूर्व वित्त, विदेश और रक्षा मंत्री एवं पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान रखने वाले राजस्थान के रत्न स्व.श्री जसवंत सिंह जी जसोल की जयंती पर सादर नमन।
शिव विधानसभा क्षेत्र के देदडि़यार गाँव में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के गौरवमय 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान।
#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
आज विधानसभा क्षेत्र-शिव के हरसाणी ग���ँव में श्री कैलाश जी दर्जी की दादीजी के देहावसान होने पर उनके निवास स्थान पहुँचकर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।