महान व्यक्तित्व के धनी विकास पुरुष आदरणीय विधायक महोदय देवली उनियारा,पूर्व डीजीपी व पूर्व सांसद श्री मान @HC_meenaMP जी को अपने 68वे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं 🎂🎇शुभकामनाएं।💐💐🙏🎁
में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहे।❤️❤️
Happy birthday sir ji 🎂🎉
आज टोंक में मेरी अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक सहित विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क,एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाने, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मेरा प्रयास है कि टोंक–सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की नियमित निगरानी के माध्यम से प्रत्येक योजना का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचे तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।
@INCIndia@INCRajasthan
अपने संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मेरे प्रयास लगातार जारी हैं।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाए गए मेरे मुद्दे पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री माननीय श्री जुएल ओराम जी ने अवगत कराया है कि टोंक (निवाई) एवं सवाई माधोपुर (बामनवास) में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पहले से संचालित हैं।
साथ ही मेरी मांगों के आधार पर सैनिक स्कूल के प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रस्ताव को शिक्षा मंत्रालय तथा केंद्रीय आईटीआई के प्रस्ताव को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है।
टोंक–सवाई माधोपुर के युवाओं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर दिलाने के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
#Tonk #SawaiMadhopur #Education #EMRS #SainikSchool #KendriyaVidyalaya #Navodaya #ITI
"आमजन की आवाज़, संसद तक… और संसद से विकास तक"
गंगापुर सिटी–सरमथुरा नई रेल लाइन परियोजना का धरातल पर उतरना क्षेत्र की जनता के लंबे संघर्ष और प्रयासों की ऐतिहासिक सफलता है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति दिलाने के लिए मैंने संसद में प्रमुखता से इस विषय को उठाया, तथा इसे शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए।
यह रेल लाइन केवल एक नई रेलवे परियोजना नहीं, बल्कि सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर जिले सहित पूरे पूर्वी राजस्थान के विकास की नई धुरी बनेगी।
इससे व्यापार, पर्यटन, धार्मिक आस्था, रोजगार और क्षेत्रीय कनेक्टिवि���ी को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई।
आपका विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
क्षेत्र के विकास और जनहित के प्रत्येक मुद्दे को इसी प्रकार पूरी मजबूती के साथ संसद से लेकर संबंधित मंत्रालयों तक उठाता रहूँगा।
@INCIndia
@INCRajasthan
देश के नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जी��न की कामना करता हूं।
@RahulGandhi
@INCIndia
@INCRajasthan
कल दिनांक 12 जून 2026,शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के गंगापुर सिटी विधानसभा के दौरे पर रहूंगा जहां ग्राम खंडीप में आयोजित किसान महापंचायत में सम्मिलित होकर किसान भाइयों से संवाद करूंगा।
आप सभी की उपस्थिति सादर अपेक्षित है।
@INCIndia@INCRajasthan
चुनाव खत्म… और जनता पर महंगाई की नई मार शुरू!
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही असर सिर्फ गाड़ी चलाने वालों पर नहीं पड़ता, बल्कि हर घर की रसोई, किसान की खेती, मजदूर की कमाई और आम आदमी के बजट पर पड़ता है।
जब ज��ता पहले ही महंगाई से परेशान है, तब पेट्रोल-डीजल महंगा करना समझ से बाहर है।
देश के नेता श्री राहुल गांधी जी ने सही कहा है — चुनाव में वादे और चुनाव के बाद जनता की जेब पर वार, यही भाजपा सरकार की पहचान बन गई है।
केंद्र सरकार से मांग है कि तत्काल पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दाम वापस ले और आम लोगों को राहत दे।
@RahulGandhi
@INCIndia
@INCRajasthan
आधुनिक भारत के शिल्पकार,युवाओं के ���दर्श,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व.श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
देश में सूचना तकनीक के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है।
@RahulGandhi
@priyankagandhi
@INCIndia
@INCRajasthan
अपने संसदीय क्षेत्र में दूनी शहर के दौरे पर रहा जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री ताराचंद मूंदडा जी के निवास स्थान पर कार्यकर्ता बंधुओं से मुलाकात की एवं दूनी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्री ���ीरज मीना जी के नवीन प्रतिष्ठान के शुभार��भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
#Tonk : टोंक के दो दिवसीय दौरे पर सांसद हरीशचंद्र मीणा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, सांसद हरीश चन्द्र मीना कल से दो दिवसीय टोंक दौरे पर रहेंगे, टोंक, दूनी और देव��ी में निजी विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में करेंगे शिरकत
@Bssolankizee #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित संसद की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सम्मिलित होकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान देश के औद्योगिक विकास, खनन क्षेत्र की प्रगति एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़े विषयों पर समिति के माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हुआ।
आज अपने जयपुर स्थित कार्य��लय पर बामनवास विधानसभा क्षेत्र के कोड़याई,अलूदा,बौलीं, पीपल्दा,और खंडार वि.स. क्षेत्र के पचीपल्या से पधारे आमजन एवं कार्यकर्ता बंधुओं से मुलाकात की,और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
@INCIndia
@INCRajasthan
राजस्थान की जनता की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मियों को #राजस्थान_पुलिस_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अदम्य साहस और प्रदेश की निस्वार्थ सेवा के लिए राजस्थान पुलिस के जज़्बे और हौसले को मैं सलाम करता हूँ।
@PoliceRajasthan
संशोधन विधेयक गिर गया।
उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया।
भारत ने देख लिया।
INDIA ने रोक दिया।
जय संविधान।
भारतीय संविधान के रचयिता,गरीबों के मसीहा,देश को नई दिशा देने वाले,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन एवं समस्त देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
उन्होंने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया जो हम सभी का सर्वोच्च मार्गदर्शक है।
#AmbedkarJayanti2026
महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
महात्मा ज्योतिबा फुले मानव मात्र की समानता के समर्थक थे।
उन्होंने अस्पृश्यता,अशिक्षा आदि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने,किसानों की स्थिति सुधारने और समाज में महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने का उल्लेखनीय कार्य किया था।
वे जाति, पंथ, संप्रदाय, लिंग, भाषा, क्षेत्र, आदि के नाम पर होने वाले भेदभाव के प्रब��� विरोधी थे।
शिक्षा के क्षेत्र में, विशेषकर बालिका शिक्षा के प्रसार हेतु महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
@INCIndia
@INCRajasthan
राजस्थान के टोंक-सवाई जिले ���ें रेलवे लाइन नहीं है।
यहां के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए जयपुर, कोटा जैसे शहरों में जाना पड़ता है, जो काफी दूर है।
मेरा सरकार से अनुरोध है कि टोंक को वाया नसीराबाद अजमेर से जोड़ा जाए।
: लोकसभा में @HC_meenaMP जी