>नेता के खिलाफ लिखोगे तो आपकी आवाज बंद कर दी जाएगी
>बाबू के खिलाफ लिखोगे तो अकाउंट उड़ा दिया जाएगा
>अच्छी सड़कें, नालियों की ���ांग करोगे तो आपका अकाउंट उड़ा दिया जाएगा।
लोकतंत्र में आपका हार्दिक स्वागत है।
@Meta
सुना है कि JPSC-JSSC CGL घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों को CID यह निर्देश दे रही है कि उन्हें क्या कहना है। बड़ी हस्तियों के नाम सामने आने पर उन्हें लिखित बयान का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है।
यह कैसी जांच है?
और किस उद्देश्य से की जा रही है?
युवाओं की भावनाओं और भविष्य के साथ यह क्रूर मजाक है और अक्षम्य अपराध भी।
नौकरी पैसे से खरीदी जा रहीं है, सालों से मेहनत कर रहे छात्र को सम्मान नहीं मिल रहा |
Paper बेचने वालों का Network बहुत बड़ा है जिसे जड़ से सफाया करना अत्यंत आवश्यक हो गया है |
जो छात्र अपने मेहनत से नौकरी लिए है उनका भी माँग CBI जाँच है |
#cbiforjpscjssc@HemantSorenJMM
अपने बेरोजगार, बाहरियों की बहार!!
क्या लगता है, स्थानीय युवाओं को जब बिना शुल्क के नौकरी नहीं मिल रही, तो ये सब काबिलियत के दम पर आए होंगे??
Note: आज प्रोटेस्ट का 22वां दिन है और कई छात्र भूख हड़ताल पर अ��़े हुए हैं।
#JharkhandProtest
ये JSSC –CGL के सफल अभ्यर्थियों की जुटान है। अब ये सारे सरकारी सेवा में हैं।
सड़क पर आंदोलन छात्रों की तरह इन्होंने भी परीक्षा दी। लेकिन सेटिंगबाजों की करतूत का खामियाजा इनमें से कईयों को भुगतना पड़ सकता है, जो मेहनत, संघर्ष के बूते पास हुए।
इनके गुनहगार भी सरकार, सिस्टम में बैठे वो लोग हैं जिन्होंने नौकरियां बेची, नौकरियां खरीदी।