@kkvishnoibjp@BhajanlalBjp नेक निर्भिक ईमानदार व्यक्तित्व शांत सरल स्वभाव सच्चे जनसेवक राजनीति में सेवा भाव से आये है के के विश्नोई मंत्री महोदय राजस्थान सरकार आपका देश विदेश दुनिया का अनुभव विकसित गुड़ामालानी विकसित राजस्थान बनाने में सहायक सिद्ध होगा
@Satish_bish9e_@BishnoiYouth राजस्थान सरकार एवं पुलिस प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि लोहावट हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा एवं उचित सहायता प्रदान करें। मृतका को न्याय मिले और घायल बेटियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
#लोहावट_हत्याकांड@BhajanlalBjp@RajPoliceHelp
जीवन कितना क्षणभंगुर है, मित्रों...!!
लोहावट के जम्भेश्वर नगर की भंवरी देवी को क्या पता था कि सोमवार की रात उसकी ज़िंदगी की आख़िरी रात साबित होगी
रोज़ की तरह उसने भी अपने घर-आँगन की जिम्मेदारियाँ निभाई होंगी
अपनी मासूम बेटियों को स्नेह से सुलाया होगा और आने वाले कल के कुछ सपने आँखों में सजाकर सो गई होगी
लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था।
सुबह होने से पहले ही दरिंदगी ने इंसानियत का गला घोंट दिया।
एक माँ जो अपने बच्चों के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित पनाहगाह थी उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
उसकी मासूम बेटियों पर भी चाकू से हमला किया गया।
वे घायल अवस्था में अपनी माँ को पुकारती रहीं,
शायद इस उम्मीद में कि माँ उठेगी उन्हें सीने से लगा लेगी उनके आँसू पोंछ देगी मगर वह ममता भरी आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थी।
हे ईश्वर..!!
यह दृश्य सोचकर ही रूह काँप उठती है 🥹
आँखें नम नहीं अश्कों से लथपथ हो जाती हैं
दिल ग़म से भर जाता है और ज़हन बार-बार यही सवाल करता है कि आखिर उन मासूम बच्चियों का क्या कसूर था..??
जिस उम्र में बच्चों को माँ की गोद उसके आँचल की छाँव और उसके स्नेह की आवश्यकता होती है उसी उम्र में उनके सिर स�� ममता का वह विशाल वटवृक्ष उखड़ गया
एक रात में उनकी पूरी दुनिया वीरान हो गई
उनके जीवन की सबसे बड़ी दौलत उनसे छिन गई
दुःखद यह भी है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारा कानून की पकड़ से दूर है
हर बीतता पल पीड़ित परिवार की पीड़ा को और गहरा कर रहा है न्याय की प्रतीक्षा में टिकी निगाहें अब प्रशासन से उत्तर माँग रही हैं
मैं गहरी नींद में सोए हुवे प्रशासन से आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो 🙏
@PoliceRajasthan
@RajPoliceHelp
आज पूरा समाज शोकाकुल है हर आँख नम है हर दिल दुःखी है
एक माँ की हत्या केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती वह पूरे परिवार की धड़कनों को तोड़ देती है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उन मासूम बच्चियों को इस असहनीय दुःख को ��हने की शक्ति प्रदान करें 🙏💐
#लोहावट_हत्याकांड
एक माँ की हत्या, बेटियों पर जानलेवा हमला और हम चुप रहें—यह संभव नहीं!
सरकार एवं प्रशासन तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करें
न्याय में देरी हुई तो जनआक्रोश को आंदोलन में बदलने से कोई नहीं रोक पाएगा।
सरकार समय रहते चेत जाए
न्याय चाहिए, हर हाल में चाहिए!
#लोहावट_हत्याकांड@RajCMO
लोहावट हत्याकांड में 32 वर्षीय भंवरी विश्नोई की मौत और उनकी बेटियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में न्याय की मांग है। आरोपियों की तत्��ाल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और दोषियों को कठोरतम सजा सुनिश्चित की जाए���
#लोहावट_हत्याकांड
@RajCMO @RajPoliceHelp
भंवरी विश्नोई की निर्मम हत्या और बेटियों पर जानलेवा हमला राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जाँच और कठोर सजा सुनिश्चित हो। अब न्याय चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं!
#लोहावट_हत्याकांड@Phalodi_Police@RajCMO@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp
राज्य मंत्री केके विश्नोई का बढ़ता राजनीतिक कद...!!
मालानी के "विकास पुरुष" के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके गुड़ामालानी विधायक एवं राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार विश्नोई आज अपने कार्यों, संगठन के प्रत��� समर्पण और जनसेवा की प्रतिबद्धता के कारण निरंतर नई बुलंदियों की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं।
गुड़ामालानी की धरती पर विकास की नई इबारत लिखने के साथ साथ वे भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
उनकी कार्यशैली में सियासी शोर कम और ज़मीनी अमल अधिक दिखाई देता है।
दक्षिण भारत का राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रद���श #तमिलनाडु जिसकी राजनीति लंबे समय से द्रविड़ दलों के प्रभाव में रही है
वहाँ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के उद्देश्य से मंत्री केके विश्नोई पिछले तीन दिनों से चेन्नई में प्रवास पर हैं।
यह दौरा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इसी क्रम में आज ��न्होंने चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सामूहिक रूप से सुना तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक ऊर्जा और जनसंपर्क को नई गति देने का प्रयास किया।
सियासत में वही चेहरा वक़्त की पेशानी पर अपनी पहचान दर्ज करता है जो पद से नहीं बल्कि अपने कर्म, व्यवहार और समर्पण से लोगों के दिलों में जगह बनाता है।
#केके_विश्नोई का यह बढ़ता हुआ राजनीतिक सफ़र भी उसी सिलसिले की एक नई दास्तान लिखता नज़र आ रहा है।
@kkvishnoibjp ❤️
आज भाजपा कार्यालय, चेन्नई (तमिलनाडु) में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 136वें संस्करण का भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 'वोकल फॉर लोकल' ��े माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने, 'कैच द रेन' के माध्यम से जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने तथा आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का प्रेरणादायी आह्वान किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के मार्ग��र्शन में डबल इंजन सरकार सेवा, सुशासन, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित के संकल्पों को जन-जन ��क पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#MannKiBaat
@BJP4Rajasthan @BJP4India @BJP4TamilNadu @BhajanlalBjp @madanrrathore @NitinNabin
राजनीति में प्रभाव पदों से नहीं, वैचारिक संकल्प और ज़मीनी संघर्ष से तय होता है।
गुड़ामालानी से लेकर तमिलनाडु में संगठन विस्तार हेतु मंत्री @kkvishnoibjp का चेन्नई प्रवास और उनकी नि��ंतर सक्रियता इसी दृढ़ कार्यशैली का सशक्त प्रमाण है।
#KKVishnoi #TamilNadu #BJP
बिश्नोई समाज के संस्थापक आराध्य श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शिक्षक गोवर्धन लाल चौधरी APO हुआ!!👍
आभार समस्त बिश्नोई यूथ टीम!!🙏✍️
अमृता देवी बिश्नोई और 363 शहीदों का रक्त इस मिट्टी में समाया है, जिन्होंने पेड़ों के लिए प्राण दिए। आज उसी विरासत को बचाने के लिए बीकानेर में महापड़ाव डाला गया है। यह लड़ाई सिर्फ एक पेड़ की नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और परंपराओं की है। #खे��ड़ी_बचाओ_महापड़ाव