RPSC को योग्य अभ्यर्थी का चयन करने हेतु उसे रोबोट न समझकर औसतन पेपर बनाना चाहिए ताकि हर वर्ग का अभ्यर्थी शामिल हो पाएं।
किसी भी अभ्यर्थी को पूछे तो निश्चित एक भी नहीं है कि चयन होगा या नहीं
क्या राजस्थान में कोई भी अभ्यर्थी पढ़ने वाला नहीं है?
कुछ तो पुराने वालों पर रहम करते!
भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में युवाओं को स्थायी रोज़गार देने का वादा किया और अब उन्हें गेस्ट फैकल्टी पर “शिक्षावीर” बनाने का काम कर रही है।
शिक्षा विभाग द्वारा विद्या संबल योजना में भर्ती प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं के साथ धोखा है। अकेले शिक्षा विभाग में 1,25,000 से अधिक पद रिक्त हैं और भाजपा सरकार विद्या संबल के नाम पर बेरोज़गारों को गुमराह कर उनके हकों पर डाका डालने का काम कर रही है।
गेस्ट फैकल्टी “शिक्षावीर” के नाम पर सरकार अपने चहेतों को लाभ देने का कार्य कर रही है, जो कि आरक्षित वर्गों के हितों पर कुठाराघात है। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला सभी वर्गों के साथ भेदभाव करके अपने चहेतों को बैकडोर से एंट्री देने का सुनियोजित प्लान है।
हम तो बार-बार कह रहे हैं कि सरकार और विशेषकर शिक्षा विभाग “यू-टर्न विभाग” बन चुका है। सरकार को जब आदेश निकालने के बाद उन्हें बार-बार निरस्त करना पड़े, तो ऐसे आदेश निकालते ही क्यों हो ?
मुख्यमंत्री जी, प्रदेश का युवा ऐसी अस्थाई भर्ती का समर्थन नहीं करता, वह स्थायी सरकारी नौकरी चाहता है। विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाए और स्थायी भर्ती कराई जाए l @RajCMO@BhajanlalBjp
वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के बाद अब विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती का स्थागित होना प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। शुरूआत से ही विरोध का सामना कर रही यह भर्ती प्रक्रिया अगर स्थायी रूप से होती तो शायद युवाओं के साथ ऐसा छल नहीं होता।
भर्ती परीक्षाओं को लेकर RPSC की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए
देखिए.......पूरी डिटेल
अजमेर, 17 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न लंबित भर्तियों की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 15 दिवस की विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया गया। बैठक में आयोग अध्यक्ष ने समयबद्ध परिणाम जारी करने को लेकर पूरी तरह संवेदनशील एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार की तिथियां तय करने और आगामी परीक्षाओं के सुरक्षित एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
_*’’अभ्यर्थियों का समय किसी भी अनावश्यक देरी के कारण खराब नहीं होना चाहिए। आयोग अभ्यर्थियों के समय एवं समयबद्ध परिणाम को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा है।’’*_
*ले.कर्नल केसरी सिंह, अध्यक्ष, राजस्थान लोक सेवा आयोग*
_*बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले और कार्ययोजना का विस्तृत विवरण इस प्रकार हैः-*_
*एईएन (मुख्य परीक्षा) भर्ती-2024:* *15 कार्यदिवस में परिणाम के निर्देश*
बैठक में असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2024 को लेकर विशेष चर्चा हुई। आयोग अध्यक्ष ने संबंधित अनुभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस परीक्षा का परिणाम अगले 15 कार्यदिवसों के भीतर जारी कर दिया जाए। गौरतलब है, कि इस भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 22 और 23 मार्च 2026 को किया गया था।
_*प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025ः शेष 16 विषयों के परिणाम जल्द*_
प्रदेश के शिक्षा विभाग को जल्द नए शिक्षक मिल सकें, इसके लिए प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025 के परिणामों को लेकर भी तेजी दिखाई जा रही है। आयोग द्वारा अब तक 12 विषयों के परिणाम सफलतापूर्वक घोषित किए जा चुके हैं। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि शेष बचे 16 विषयों के परिणाम भी आगामी 15 कार्यदिवसों के भीतर जारी करने का प्राथमिकता से प्रयास किया जाए, ताकि यह भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
_*एसआई (टेलीकॉम) भर्ती-2024ः 19 अगस्त साक्षात्कार समापन उपरांत परिणाम की तैयारी*_
सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती के साक्षात्कार आगामी 19 अगस्त 2026 को संपन्न होने जा रहे हैं। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि साक्षात्कार समाप्त होने वाले दिन ही अंतिम परिणाम जारी करने की सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही मुकम्मल कर ली जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को अतिरिक्त इंतजार न करना पड़े।
_*एसआई भर्ती-2025ः- शारिरिक दक्षता परीक्षा की रिपोर्ट मिलने के बाद 21 कार्यदिवस में इंटरव्यू होंगे प्रारंभ*_
एसआई भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) को लेकर आयोग को अब महानिदेशक पुलिस, राजस्थान की ओर से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। आयोग ने अपनी ओर से साक्षात्कार की रूपरेखा तैयार कर ली है। बैठक में यह तय किया गया है, कि पुलिस मुख्यालय से जैसे ही शारीरिक दक्षता परीक्षा की रिपोर्ट प्राप्त होती है, उसके ठीक 21 कार्यदिवसों के भीतर सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
_*एसआई-2021 पुनः परीक्षाः सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा*_
आगामी 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा के आयोजन को लेकर भी बैठक में गहन मंथन किया गया। परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग अध्यक्ष ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। परीक्षा के सफल आयोजन और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के साथ निरंतर एवं मजबूत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
As we honor the heroes of our past, let’s pledge to build a brighter, stronger tomorrow for the next generation. Happy Independence Day! Jai hind ! 🇮🇳#IndependenceDay2026#JaiHind#VandeMataram
इन निर्लज्जों की बेशर्मी देखिए... इनका पाखंड, बेईमानी और गुमराह करने की नीति कानूनी दस्तावेज़ों में दर्ज है।
रीट-2021 पेपर लीक पर BJP की छात्रसंघ ईकाई ABVP हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करके CBI जांच की मांग करती है। लेकिन इनकी ही भाजपा सरकार जवाब में कहती है कि SOG की जांच पूरी तरह निष्पक्ष है, प्रभावी है और CBI जांच की जरूरत नहीं है। बल्कि भाजपा सरकार ABVP की CBI जांच की मांग को भटकाने की कोशिश बताती है।
युवाओं को भटकाकर और भड़काकर सत्ता लूटने वाले भाजपा के भ्रष्टाचारियों का ये असली चेहरा है। हाईकोर्ट में अलग बात, जनता के बीच अनर्गल बात, और चिट्ठियां में मनगढ़ंत बात..यही इनका असली चरित्र है।
हिम्मत है तो CBI जांच कराओ, 12 साल के सभी पेपरों की जांच कराओ, OMR शीट बदलकर नौकरियां लूटने की भी जांच कराओ, और कृषि विभाग में छापेमारी की आड़ में 500 करोड़ के घोटाले की भी जांच कराओ।
पुरानी सी टी-शर्ट पहने, गले में गमछा डाले.. ये कौन था जो इस प्रोटेस्ट में आया और अपनी आत्मा की गहराई से, भावनाओं में बहे बगैर देश के लोकतन्त्र और उसमें हिस्सेदारी का दावा पेश कर गया.
अभिव्यक्ति की आजादी का मौका मिला था इसे जंतर-मंतर पर. कह रहा है दौड़कर आया हूं. नीरज ने जो लिखा, वो जीवन की हकीकत है. उसी हकीकत को करीब से..बेहद करीब से देखा और चला आया. लाखों की भीड़ में जहां Gen-Z को लफंडर लिखा गया, दिखाया गया. वहां यह नौजवान सरकार को आईना दिखा गया. Gen-Z ही था, शायद किसी ने ठीक से इसे देखा नही. मंच पर क्यों नही बोलने दिया इसे, थोड़ा सा भगतसिंह और बाहर आता. इस देश के युवाओं को थोड़ा और जोश भर जाता. बता जाता कि मौका मिले तो खुद को इस दुनियां के सामने उड़ेल कर रख दो. बता दो सरकारों को संवाद के बिना कोई रास्ता नही है. हिंदू-मुस्लिम और जातियों में बंट चुकी सियासत और देश में ऐसे ही युवा इस लोकतंत्र को जिंदा रखे है.
किसी को इसका नाम पता चले तो जरूर बताना. इसका स्वागत करना है, इसे एक फूलों का हार पहनाना है.
@TheLallantop
नए शिक्षामंत्री प्रहलाद जोशी राहुल गांधी के साथ का ये वीडियो तब बहुत वायरल हुआ था।
कर्नाटक से हैं। 5 बार के सांसद हैं। ईदगाह मैदान तिरंगा आंदोलन (1992-94) आंदोलन में हिस्सा लिया।
अब नए शिक्षा मंत्री बने हैं। कांटो भरी गद्दी है। कितने सफल होंगे? ब्योरोकेट्स से कैसे निपटेंगे? समस्याओं के निराकरण के लिए क्या रणनीति बनाएँगे? कई सवाल हैं……
Hr 2-3 km pr jakr ghnte bhr se jyada stop,yatriyon ko tire kr deta hai, dibbo me yatri dibbe ki seema se adhik hai, jise 8 ghnte se adhik khde khde jana yatriyon ko presani ho rhi hai.
4 H. ka time es hisab se 12 se adhik hours legi
Ab gadi sanand par ruki hui hai.
@RailwaySeva
num.15045 Gorakhpur okha express,Ahmedabad se hokar rajkot ke raste jane wali rail 5.43 pm ke time par Ahmedabad phunch gyi, ab lagbhg 8 hours hone ko hai sirf 20km duri pr jakr ruk gyi (chandlodiya ke pas) psngr bhukh-pyash se presan hai,plz train rwana krave🙏
@IndianRailUsers
num.15045 Gorakhpur okha express,Ahmedabad se hokar rajkot ke raste jane wali rail 5.43 pm ke time par Ahmedabad phunch gyi, ab lagbhg 8 hours hone ko hai sirf 20km duri pr jakr ruk gyi (chandlodiya ke pas) psngr bhukh-pyash se presan hai,plz train rwana krave🙏
@IndianRailUsers
@JATbera1 सरकारी शिक्षक होने के नाते आपसे यह उम्मीद बिल्कुल नहीं थी कि भेड़, भेड़ों की चाल में भविष्य आजमायेंगे, योग्य विधार्थी अन्धेरी राते और काली करते रहेंगे लाईब्रेरी में।
श्री @DrKirodilalBJP सरकार बनने से पूर्व एवं अब मंत्री रहते हुए भी हम सब पर लगातार आरोप लगाते घूम रहे हैं पर इनका एक भी आरोप किसी पर सिद्ध नहीं हुआ है। भाजपा सरकार आने के ढाई साल में इनके सब आरोप हवा में उड़ चुके हैं। अब इन पर खुद पर आरोप लग गए तो ये तिलमिला गए हैं और बयान दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री के दबाव में एसीबी उन्हें फंसा रही है। अब वे जनता के सामने पूरी तरह एक्सपोज हो गए हैं।
खुद को घिरता देख इस सब से ध्यान भटकाने के लिए श्री किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री @GovindDotasra पर अनर्गल और सरासर झूठे आरोप लगाना उनकी हताशा को साफ दर्शाता है। जनता सब देख रही है, इस झूठ की राजनीति का अंत निश्चित है।
किरोड़ी लाल मीणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैरों में पड़ गया था रोने लगा था कि साहब मेरे मुकदमे वापस ले लो मुझे केसों से बचा लो..
ऐसा आदमी हम पर आरोप लगाता है
किसी को इतना मत छेड़ो कि तुम्हारा बुढ़ापा खराब हो जाए!
एक बार हनुमान बेनीवाल को भी तुमने चैलेंज किया था तुम्हारी 10 मिनट में हवा निकल गई थी।
हम राहुल गांधी के सिपाही हैं डरने वाले नहीं।
-गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी चीफ राजस्थान
आज भरतपुर में आयोजित विशाल जाट आरक्षण हुंकार महारैली में शामिल होकर जाट समाज के भाई-बहनों के साथ उनकी वर्षों पुरानी न्यायोचित मांग के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
भरतपुर-धौलपुर क्षेत्र के जाट समाज को केंद्र स्तर पर आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे समाज के युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मैं केंद्र सरकार से मांग करती हूँ कि भरतपुर-धौलपुर के जाट समाज की लंबे समय से लंबित इस मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए उन्हें शीघ्र केंद्र में आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाए। जाट समाज के अधिकारों की यह आवाज सामाजिक न्याय और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
बाड़मेर के तिलक नगर में लोकदेवता, सत्य, साहस, त्याग एवं जनकल्याण के प्रतीक सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता सुनिश्चित कर धर्मसभा को संबोधित किया।
इस पावन अवसर पर पूज्य संत-महात्माओं एवं साधु-संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधनों ने धर्म, संस्कार एवं मानव सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा प्रदान की।
श्रद्धालुओं के साथ श्री वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वजन कल्याण की कामना की। वीर तेजाजी महाराज के आदर्श हमें सत्य के मार्ग पर चलने, गौ संरक्षण, धर्म रक्षा तथा मानव सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते हैं।
प्राण-प्रतिष्ठा जैसे आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
श्री वीर तेजाजी महाराज की कृपा से प्रदेश एवं देश निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है।
जय वीर तेजाजी महाराज।
@BJP4Rajasthan@BJP4India@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@madanrrathore@DIPRRajasthan
देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है।
इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।
आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक।
ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj