जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद
आम जनमानस से अपील
मौ���म विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिनांक 28.05.2026 को जनपद गाजियाबाद में वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा जनपदवासियों से अनुरोध किया जाता है कि खराब मौसम के दौ��ान सतर्क एवं सुरक्षित रहें तथा निम्न सावधानियों का पालन अवश्य करें—
- रेडियो, टेलीविजन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मौसम संबंधी जानकारी निरंतर प्राप्त करते रहें।
- पुराने एवं जर्जर भवनों तथा कच्ची दीवारों से दूर रहें।
- अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें।
- विद्युत तारों एवं विद्युत पोलों के नीचे अथवा आसपास खड़े न हों।
- खेतों में पहले ���े कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर ढककर रखें।
- कृषकगण भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर जाने से बचें।
- मौसम संबंधी अधिक जानकारी हेतु प्ले स्टोर से “सचेत” ऐप डाउनलोड करें।
- किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर संपर्क करें।
- बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर सुरक्षित रखें।
आपकी सतर्कता एवं सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिलाधिकारी/अध्यक्ष
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद