मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा के प्रांगण में दामोदर महोत्सव संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल सम्मिलित हुए. माँ छिन्नमस्तिका जी के दर्शन- पूजन, व महोत्सव कार्यक्रम के उपरांत नदी पूजन और महाआरती किया गया. इस वर्ष ४४ स्थानों पर महोत्सव का आयोजन हुआ.
माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज रजरप्पा जाकर 'माँ छिन्नमस्तिका मंदिर' में पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात वहाँ उन्होंने स्वयंसेवी संस्था युगांतर भार���ी द्वारा आयोजित ‘दामोदर महोत्सव’ में भाग लिया।
झारखंड के लोक निर्माण विभागों में 2015 से अबतक हुए शेड्युल ऑफ रेट (SoR) और मनमाना संवेदक चयन घोटाला का पिटारा भी जल्द खुलेगा, जिन्न बार निकलेगा, कई नपेंगे. शेल कंपनियों की झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के मामले में अंतिम निर्णय आने की प्रतीक्षा है.
झारखंड सीएमओ के निदेशक की भूमिका निभा रहा कोलकाता का शातिर व्यवसायी अमित अग्रवाल #ED के ���त्थे चढ़ गया. कुछ देर में इसके गिरफ़्तारी की आधिकारिक घोषणा संभावित है. राँची-कोलकाता के कुछ आईपीएस इसकी गिरफ्तारी रोकवाने के लिए दिनभर तिकड़म लगाते रहे. ED का अगला शिकार कौन? क़यास लगाईए !
न्यायालय में जमा #EDके आरोप पत्र से मेरा कथन साबित हो गया कि पल्स अस्पताल में लगा पूजा सिंहल का अवैध धन @HemantSorenJMM सरकार में नहीं बल्कि @dasraghubar सरकार में कमाया हुआ है. 2013-19 में इनके बैंक खातों में जमा हुए ₹164 करोड़ पर टर्न ओवर दिखाया मात्र ₹61 करोड़. है कोई जवाब?
केवल पीरपैंती रेल हेड से नहीं बल्कि साहेबगंज,पाकुड,दुमका से भी गिट्टी का बिना चालान ��रिवहन रेल रैक,जलमार्ग,सड़क मार्ग से हुआ है.यहाँ की गिट्टी बांग्ला देश और नेपाल तक गई है.घोटाले का अंतर्राष्ट्रीय आयाम भी #ED जाँचे.देशहित में अवैध गिट्टी निर्यात/मज़दूर आयात की जाँच ज़रूरी है.
समान प्रकृति के भ्रष्टाचार पर @HemantSorenJMM को बंदूक़ दिखाने और @dasraghubar को रसगुल्ला परोसने की @BJP4Jharkhand की दोहरी नीति क्यों? स्टोन चिप्स का बिना चालान अवैध रेल परिवहन रघुवर सरकार में हेमंत सरकार से दोगुना हुआ है.दोनों का वसूली एजेंट एक-#प्रेमप्रकाश.जाँच एजेंसी एक-#ED
गत 10 जून को भी जुम्मे की नमाज़ के बाद राँची मेन रोड हनुमान जी मंदिर पर हमला रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी, राँची के सीनियर एसपी हटा दिए गए.आजतक उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली.पुलिस मुख्यालय में हाज़िरी दे रहे हैं.सरकार ने मंदिर की सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया.
दोनों मुख्यमंत्री खान मंत्री भी. 2015-2022 तक बिना चालान के 251 रेलवे रेक स्टोन चिप्स की अवैध ढुलाई, मुख्यमंत्री दो-दास&सोरेन.पर वसूली एजेन्ट एक (प्रेम प्रकाश),प्रेम के पार्टनर पुनीत भार्गव की नई ईनोवा का उपयोग साहब और परिवार द्वा���ा 2020 से.अवैध संबंध का सबूत. है कोई स्पष्टीकरण?
₹1000 करोड़ के खनन घोटाला के आरोप पत्र में नाम आने के बाद #ED@dasraghubar और @HemantSorenJMM को समन करे,पूछताछ करे.अवैध वसूली में प्रेम प्रकाश दोनों का एजेंट है.कोर्ट में ED के आरोप पत्र के अनुसार 2015-19 के बीच 237 रेक और 2020-22 के बीच 117 रेक खनिज की बिना चालान ढुलाई हुई है.
पंकज मिश्रा पर ₹1000 करोड़ का चार्जशीट राजनीतिक भ्रष्टाचार का पुख़्ता दस्तावेज है.2015 से भ्रष्ट���चार,लूट की धुरी बने किरदार,जेल के भीतर/बाहर अपनी चमड़ी बचाने,आका की उधेड़ने के लिए सरकारी गवाह बनने की सोच में हैं.पूर्व/वर्तमान राजनीतिक हस्तियों के लिए गर्दिश के दिन संभावित हैं.
झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति के माननीय अध्��क्ष श्री सरयू राय ने सरकारी उपक्रमों के अधिकारियों के साथ बोकारो परिसदन में बैठक की। बैठक से पूर्व माननीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
@JharkhandCMO
@rnuddkranchi
@prdjharkhand
@roysaryu
@RanchiPIB
सादर निवेदन है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 107वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित महा-रक्तदान शिविर में स्वयं एवं अपने मित्रों के साथ सम्मिलित होकर रक्तदान करें व इस यज्ञ को सफल बनावें।🙏
दिनांक- 25/09/22 (रविवार)
सुबह 9:30बजे से 3:30 तक
स्थान - सोन मंडप,सूर्य मंदिर ,सिदगोड़ा
गोड्डा में विधानसभा समिति बैठक के बाद श्री रामदेव सिंह सहित 1974 आंदोलन के कई संघर्षशील साथियों से सर्किट हाउस में भेंट हुई. तदुपरांत भाजपा के जनसंघ कालीन वयोवृद्ध नेता,वरीय अधिवक्ता श्री भानु प्रकाश दूबे से उनके घर जाकर मिला. संगठन कार्य के दिनों की पुरानी स्मृतियाँ ताज़ा हुईं.
राष्ट्रीय दल जब क्षेत्रीय राजनीतिक एजेंडा के सामने किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाते हैं तब इस एजेंडा से प्रभावित जनसमूह को अपनी विशेष भूमिका निर्धारित करनी होती है.एक होकर धैर्यपूर्वक,विधिसम्मत तरीक़ा से अपने हक़ की ��वाज़ उठानी होती है.झारखंड की राजनीति फ़िलहाल ऐसे ही दौर से गुजर रही है.