लोहारपुर (मोहम्दाबाद विधानसभा ) :- #रामप्रकाश यादव जी, जिनकी पूरी गृहस्थी ४ टीन शेड के अंदर ही बसी हुई थी , बिजली के मीटर में आग लगने से उजाड़ हो गई । न रहने का कोई ठिकाना बचा न ही कुछ खाने-पीने के लिये शेष रह गया । उनके द्वार पहुँचा तो एक खेतिहर किसान की बदहाली देख कर मन विचलित हो गया । जो सम्भव हो सका आर्थिक मदद की और अलग से ज़रूरत पड़ने पर अनाज भिजवाने के लिये आश्वस्त किया !!
#घोसी लोकसभा :- हमारे प्रिय #जिलापंचायत सदस्य श्री संतोष राजभर के अनुज राहुल के बहुभोज कार्यक्रम में तथा बहुत ही कम उम्र में भाजपा में शीर्ष नेतृत्व तक अपने मजबूत रिश्ते क़ायम करने वाले #थलईपुर निवासी छोटेभाई आदित्य की बहन की शादी में शामिल होकर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं , अनेक गणमान्य लोगों के साथ ही वहाँ मित्रवत बड़े भाई सरकार में मंत्री पद पर सुशोभित श्री संजय गंगवार जी से भी मिलना हुआ !
#atulrai #uttarpradesh #purvanchal
बलुआ- तराँव (मोहम्मदाबाद विधानसभा, गाज़ीपुर) :
आज जे पी के नए घर का गृहप्रवेश का कार्यक्रम था । चूँकि आज काफ़ी व्यस्त कार्यक्रम था तो सोचा की 10 मिनट रुक कर अपनी शुभकामनाएँ दे कर निकल जाऊँगा । जब वहाँ पहुँचा तो गाँव की सीमा पर ही जे पी आधे से ज़्यादा गाँव वालों को ले कर , बैंड बाजा के साथ खड़े थे । सभी के साथ जब नये घर पर पहुँचा तो वहाँ पंडित जी पूजा की थाली लेकर आये और गृह स्वामी के द्वारा की जाने वाली पूजा मुझसे करवाये, जे पी हाँथ बाँधे खड़े थे , फिर सिला पट्ट का उद्घाटन किया । मैं चिंतित रहता हूँ कि ये जो मोहब्बत और प्यार आप सभी देते हैं इनका कर्ज कैसे चुकाऊँगा । जे पी का पूरा नाम जय प्रकाश कुशवाहा है , इनकी टाइटल इसलिए नहीं लिखा था क्योंकि कभी अपने से अलग जे पी को समझा ही नहीं !!
#atulrai #uttarpradesh #purvanchal
#गाजीपुर , #मऊ :-
गाजीपुर में स्वामी सहजानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर न्यास समिती के द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में , महादेवा स्थित माता रानी के मूर्ति का अनावरण तथा मऊ में मऊ क्लब द्वारा बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में व भंवरकोल ग्राम सभा में नाथ बाबा की पूजा में शामिल हुआ व प्रसाद ग्रहण किया !!
#AtulRai
#गोनहिया( #बलिया)
#धनबाद के मेयर श्री संजीव सिंह जी एवं विधायक झरिया श्रीमती रागिनी सिंह जी के पुत्र सूर्यांश तथा श्री सिद्धार्थ गौतम एवं श्रीमती मिनी गौतम के पुत्र सूर्यार्थ के शुभ मुंडन संस्कार पर उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की !
#atulrai
#बिल्लौटी (भोजपुर, आरा) :-
सलाम है माँ तेरे कोख को जिसने जन्म दिया भरत तिवारी जैसे लाल को । एनकाउंटर दो तरफ़ से होते द्वन्द (गोली चलना) को कहते हैं , न की उसे जहाँ एक पक्ष कैमरा पर लाइव अपने असलहे को सामने वाले की तरफ़ फेंक कर आत्मसमर्पण कर दिया उसके बाद वह मृत पाया जाता है । यह एनकाउंटर नहीं हो सकता यह सुनियोजित हत्या है !!
#BharatTiwari #JusticeForBharat #BiharPolice
गाजीपुर:- #सामंतवाद और #बाहुबल के बीच क्या अधर में अटक जाती एक #बहन की #शादी :
सन् 2008 गाजीपुर आने के पहले मैंने सामन्तवाद शब्द को ज़्यादा सुना नहीं था और न ही इसका व्यावहारिक अर्थ समझ में आता था , हाँ बाहुबली सुन रखा था और जिसके लिए वह प्रयोग किया जाता था उसका तात्पर्य भी समझ में आता था । पैतृक गाँव बीरपुर आने के बाद यह दोनों शब्द ज़्यादा सुनाई पड़ने लगे और समझ में आया कि इससे तो पूरी ग़ाज़ीपुर की सियासत का फ़ैसला ही हो रहा है विशेषकर के मेरे गृह विधानसभा मोहम्मदाबाद में । कल दिनांक २२ जून को मेरे गाँव की मल्लाह बस्ती में श्री #महतो #निषाद के बेटी की शादी थी , वर पक्ष और गाँव के कुछ नौजवान बच्चों में फोटो खिचने के विवाद पर झगड़ा हो गया और देखते ही देखते जम कर मारपीट हो गई । कई लोग दोनों पक्ष के गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल तक जाने की नौबत आ गई । सुबह मैं जब सो कर उठा तो दोनों पक्ष मेरे दुआरे पर डटे हुए थे । लड़के के पिता का कहना था कि हमारी बहुत बेइज्जती हुई है हम शादी नहीं करेंगे और लड़की की माँ का कहना था कि बाबू हमारा बहुत खर्च हो चुका है अगर शादी नहीं हुई तो हमारी इज़्ज़त चली जायेगी । बहुत असमंजस की स्तिथि थी क्योंकि वर पक्ष को चोट ज़्यादा लगी थी और वो शरारती लड़के जिसमें हर जाती के थे विशेषकर भूमिहार समाज के घर छोड़ कर पलायित हो गये थे । अगर वो मौके पर होते तो उन्हें डाट डपट कर, माफ़ी मंगवा कर शादी के लिए तैयार किया जाता, पर वो थे नहीं । खैर मैंने पूरे गाँव की तरफ़ से ख़ुद माफ़ी माँगी , मंडप में जा कर ख़ुद बैठा और सकुशल अपनी बहन की शादी सम्पन्न करवायी । वहाँ से निकल कर अभी अपनी घोसी लोकसभा की तरफ़ जा रहा था तो अनायास ही यह विचार आया कि अगर यह दोनों पक्ष गलती से कहीं मोहम्मदाबाद के ४० वर्षों से राजनीतिक सियासतदानों के पास चले गये होते तो क्या होता ? क्या श्री महतो निषाद की बेटी की शादी हो पाती या सामंतियों के अत्याचार का हवाला दे कर मामला थाने तक पहुँचा दिया जाता और दूसरी तरफ़ से सजातीय लोगों को बचा कर उनको उनके हाल पर छोड़ दिया जाता । सवाल यह है की सामंती और बाहुबली की राजनीत में तीसरा मज़बूत विकल्प अगर मोहम्मदाबाद को मिलेगा तो क्या आम जनता उसके साथ खड़ी होगी या वर्षों पुराना इतिहास वैसे ही दोहराया जायेगा ??
#घोसी#लोकसभा :
छोटे भाई अमन की बहन की सगाई व प्रधान धर्मेंद्र यादव जी के भाई के तिलक समारोह में शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं । साथ ही अनुज गोलू सिंह के बड़े पिता जी के देहांत उपरांत उनके घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की !!
#atulrai#UttarPradeshbreaking
#घोसी#लोकसभा :
गोंठा निवासी अजय राय जी , सहरोज निवासी कृष्णा साहनी जी , मधुबन निवासी उज्ज्वल मिश्रा जी के यहाँ मांगलिक कार्यक्रमों में, साथ ही हृदय प्रिय भाई आशीष सिंह नन्हे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की !!
#atulrai#uttarpradesh
#गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर एवं ढढनी तथा
#मऊ जनपद के नवापुरा और सुलतानीपुर में अपने निकटवर्ती परिवारों के दुःखो में शामिल हुआ और अपनी संवेदना व्यक्त की ।
#atulrai#uttarpradesh
#करनपुर#बड़राव, #घोसी (मऊ) :-
#रौनक चौहान अपने दिव्यांग पिता और माता का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र, कल रोड एक्सीडेंट में काल के गाल में समा गया । बात एक्सीडेंट में मृत्यु की नहीं है लेकिन रौनक की मौत एक मृत्य नहीं बल्कि लाचार और अपंग सिस्टम के द्वारा की गई हत्या है । 2:30 घंटे तक राहगीरों के द्वारा सूचना देने के बाद भी एम्बुलेंस का न आना , आधे घंटे तक CHC बड़राव (अस्पताल) के इमरजेंसी में पड़े रहने के बाद भी किसी डॉक्टर का न होना । हायर सेंटर को रेफर करने के पूर्व प्राथमिक उपचार न किया जाना , को कैसे एक साधारण दुर्घटना में हुई मौत मान लिया जाए ?? श्रेय लेने के लिये सिर फ़ुट्टौल करने वाले माननीय आज जिले में मौजूद होने के बाद भी उस बेसुध माँ- पिता की सुध लेने का ज़हमत नहीं उठाये और न ही इसकी ज़िम्मेदारी लेने गए । मैंने पहले भी कहा है और आज फिर कह रहा हूं कि मुझे केवल घोसी लोकसभा के जन जन के सुख दुख में शामिल होना है , ईश्वर रौनक की आत्मा को शांति प्रदान करें !!
#गाजीपुर , #बनारस :
समाजसेवी श्री रमाशंकर सिंह जी (काटू सिंह) की पत्नी के देहावसान उपरांत उनके आवास पहुंच कर अपनी संवेदना व्यक्त की , साथ ही हमारे कॉलेज के छात्रसंघ के वरिष्ठ सदस्य श्री अनूप सिंह जी के आवास पहुँच कर उनकी बाईपास सर्जरी उपरांत उनका कुशलक्षेम् जाना !!
#atulrai #uttarpradesh #purvanchal
#घोसी#लोकसभा
सुख और दुख मानव जीवन के वो पहलू हैं जिनसे कोई भी अछूता नहीं है । हमारे जीवन में जो छोटी छोटी खुशियाँ आती हैं उनके सहारे हम बड़े बड़े दुखों को परास्त कर देते हैं । कुछ ऐसे ही परिवारों व स्थलों पर जाने का अवसर मिला जहाँ सुख दुख दोनों का मिला जुला प्रभाव देखने को मिला !!!
#AtulRai
#लोकसभा
#घोसी#लोकसभा :
जब हम दुखी होते हैं और किसी अपने के जाने का ग़म होता है, उस वक़्त कोई सहारा मिले या अपनी बातों से संबल प्रदान करता है तो मन को एक सुकून और शांति मिलती है । मै बहुत कुछ तो कर नहीं सकता लेकिन यह प्रयास हमेशा रहता है कि अपनों के बुरे वक़्त में देर सबेर पहुँच जाऊँ !!
#AtulRai
#गाजीपुर , #बलिया :
मोहम्मदाबाद विधानसभा (गाजीपुर) के सुखडेहरा निवासी बड़े भाई श्री दुर्गा राय जी के स्वास्थ की जानकारी ली गयी तथा रात्रि मे श्रीपुर मुडेरा में भोज का आयोजन वहाँ के सम्मानित प्रधान व अनुज अवनीश व अंकित के द्वारा किया गया । मध्यांतर में रसड़ा(बलिया) निवासी अंकित सिंह के यहाँ क्षेत्रीय लोगों से मुलाक़ात हुई !!
#atulrai
मोहम्मदाबाद विधानसभा (गाजीपुर) :
स्वर्गीय बर्मेश्वर उपाध्याय जी रेडमार के दो बार प्रधान रहे । सभी जातियों के साथ साथ ब्राह्मण समाज में उनकी ख्याति काफ़ी ज़्यादा थी । असमय कुछ आतताइयों ने उनकी हत्या कर दी । उनका मुझे विशेष रूप से स्नेह मिलता रहता था । आज गये हुए उन्हें १० वर्ष से ज़्यादा हो चुका है लेकिन उनके परिवार से वही रिश्ता आज भी कायम है । कल उनके परिवार में उनकी पोती के प्रथम जन्मदिन पर शामिल हो कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं !!
#जन्मभूमि (वीरपुर मोहम्मदाबाद)
#माँ शब्द को ब्याखित नही किया जा सकता,माँ शब्द अपने आप मे पूर्ण रूप से परिभाषित है | आज मेरी माताजी (अम्मा) की नौवीं पुण्यतिथि पर उन्ही के समान मातृ शक्तियों में साड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया और उन्हें #श्रद्धांजलि अर्पित की गयी 🙏
#atulrai #maa
श्मशान घाट (ग़ाज़ीपुर) :
महज़ एक वर्ष हुआ था विनीत की शादी को , दो माह की बिटिया है और कल रात्रि कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी । बेसुध पिता , रोती बिलखती पत्नी और शोकाकुल पूरा परिवार । समझ नहीं आया कि क्या सांत्वना दूँ , ख़ुद ही यह दृश्य देख कर अमुक हो गया । ईश्वर विनीत को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें !!