भाजपा में कोई मंत्री महोदया सवालों से बचने के लिए भाग रही हैं, कोई मंत्री मुड़कर पीठ दिखा रहा है, कोई सज़ा से बचने के लिए क़ानून को ही बदलने की बात कह रहा है। भाजपाई अपनी करतूतों की वजह से जनता और मीडिया को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।
भाजपा का पतनकाल शुरू हो गया है।
उप्र भाजपा सरकार अपनी बेईमानी को भ्रष्टाचार की ईंटों से छिपा रही है। डुमरियागंज चंद्रदीप मार्ग पर नये पुल के नाम पर पुराने को हटाए बिना उसी के ऊपर पुल बन रहा है। यह जनता के जीवन को ख़तरे में डालने का निंदनीय कार्य ह���।
इस काम के ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत की गहन जाँच हो।
1.अभी भाजपा से निलम्बित नुपूर शर्मा द्वारा पैग़म्बर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठण्डा भी नहीं हो पा���ा है कि बीजेपी के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति-शर्मनाक व घोर निन्दनीय।
‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म स���ंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है!
#मेला_होबे
दक्षिणी विधान सभा 389,दुर्गाष्टमी के दीन विभिन्न पूजा पंडालो में मुकिमगंज,राजघाट, प्रह्लादघाट जीवननज्योति क्लब,बाल स्पोर्टिंग क्लब प्रह्लाद घाट,शिव स्पोर्टिंग क्लब कायस्थ टोला, राजघाट इत्यादि पंडालो में जाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया @yadavakhilesh@samajwadiparty @ARajesh_SP
आज लखनऊ पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश जी को गिरफ्तार किये जाने के विरोध मे वाराणसी मे प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी!
योगी तेरीतानाशाही नही चलेगी!
ये नहीं गिरफ़्तारी है
ये तो जंग हमारी है!
आज अहंकारी भाजपा का विकृत रूप व चेहरा जनता के सामने किसानों की हत्या के रूप में आया है। भाजपा के समर्थकों के सिर भी शर्म से झुक गये हैं। अन्नदाता के हत्यारों का साथ देने का अपराधबोध उनके गले से एक निवाला भी नीचे उतरने नहीं दे रहा है।
लोकतंत्र की माँ भारत में ���िस तंत्र के प्रभाव में किसानों पर गाड़ी चलाई जा रही है? गोदी मीडिया की हिंसक भाषा की गाड़ी रोज़ किसानों को कुचलती है। सर फोड़ने की भाषा अफ़सर की और देख लेने की भाषा मंत्री की। हिंसा सोच से भाषा में और भाषा से कार्य में आ जाती है। हिंसा की भाषा से बचिए।
लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदे जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता श्री तेजिंदर सिंह विर्क जी से अभी थोड़ी बात हो पाई। उनकी अति गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार तुरंत उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराए।
बस एक माँग मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा दें।
आज ‘पुलिस मुख्यालय’ में पुरस्कृत होनेवालों को हार्दिक बधाई।
आग्रह है पुरस्कार वितरक सपा के समय बने इस ‘पुलिस भवन’ या ‘सिग्नेचर बिल्डिंग’ के उद्घाटन का फ़ीता आज फिर से न काटें, न ही नाम बदलें क्योंकि इसके पहले से ही कई नाम हैं।
फ़रार कप्तान व गोरखपुर के आरोपियों का कुछ पता चला?