माननीय मुख्यमंत्री जी, आज आपने कहा कि राहुल गांधी जी को मध्य प्रदेश आकर अपने परनाना, दादी, पिता “अतीत की सरकारों” के लिए माफी मांगनी चाहिए।
लेकिन मुख्यमंत्री जी, पिछले लगभग 22 वर्षों की भ्रष्ट भाजपा सरकार—जिसमें आपके पिछले 3 वर्षों का शासन भी शामिल है—उसके लिए माफी कौन मांगेगा?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 24 निर्दोष लोगों की जान गई—जिम्मेदार कौन?
छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप पीने से 30 बच्चों, बालाघाट में अज्ञात बीमारी से 29 बच्चों की मौत हुई—जिम्मेदार कौन?
खाद के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ीं, अपनी मांगों के लिए राजधानी भोपाल का घेराव करना पड़ा—जिम्मेदार कौन?
आपकी सरकार में बच्चों को समय पर गणवेश और किताबें तक नहीं मिलीं—जिम्मेदार कौन?
महंगी बिजली, बस संचालकों के दवाब में किराए में 60% की एकमुश्त बढ़ोत्तरी, जिम्मेदार कौन?
बढ़ते कुपोषण, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार कौन?
प्रतिदिन अखबार में छपते भ्रष्टाचार, घोटालों के नए-नए कारनामों, लूटते मध्य प्रदेश के लिए, जिम्मेदार कौन?
और आपकी सरकार की ऐतिहासिक साप्ताहिक कर्ज लो परियोजना जिससे मध्य प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है—इस बढ़ते कर्ज का जवाब कौन देगा?
और मुख्यमंत्री जी, अगर अतीत की सरकारों का हिसाब ही मांगना है तो आपके अपने प्रिय अतीत माननीय श्री शिवराज जी के मुख्यमंत्री काल को भी देख लीजिए—
व्यापमं घोटाला, ई-टेंडरिंग मामला, नर्सिंग कॉलेज घोटाला, पोषण आहार घोटाला, अवैध रेत उत्खनन घोटाला, महाकाल लोक निर्माण घोटाला…नौनिहालों का पोषण आहार खा गए, युवाओं का रोजगार खा गए।
आज मध्य प्रदेश महिलाओं के साथ गंभीर अपराध, बलात्कार के बाद हत्या, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर 1 है, जिम्मेदार कौन?
ऐसे भ्रष्टाचार, घोटालों का एक पूरा शिवराज काल मध्य प्रदेश ने देखा है, जिम्मेदार कौन?
इसलिए हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी से माफी मांगने की मांग करने से पहले एक बार आईना अपनी सरकार की तरफ भी कर लीजिए और भाजपा सरकार के दागदार चेहरे को भी देखिए कि भाजपा सरकारों ने प्रदेश की जनता को क्या—क्या दिया है?
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@Pawankhera@SupriyaShrinate@CMMadhyaPradesh
यह सच में दिल को छू लेने वाला वीडियो है।
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल दिव्यांग छात्र साइन लैंग्वेज के ज़रिए अपनी बात रखते हुए दिखे।
यह दृश्य बेहद मनमोहक है।
"सांझी विरासत" मुशायरे के मंच से कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राम मंदिर में हुई दान चोरी की घटना पर अपने खास शायराना अंदाज़ में तंज़ किया।
"चोर निर्धन ही बस नहीं होते
धन तो धनवान भी चुराते हैं
हम तो मतदान चोर समझे थे
आप तो दान भी चुराते हैं..!!"
गरीब के घर में चूल्हा नहीं जल रहा, बच्चे आंसू पीते हैं, रात भर रोते हैं.
इस बार जब वोट करने के लिए जाएं तो हमने घर ��ें रखे गैस सिलेंडर को नमस्कार करके जाएं
- नरेंद्र मोदी
मुख्यमंत्री जी के आवास के पास महंगी विदेशी शराब की बोतलें मिल रही हैं!
कोई कह रहा था ,बिहार में शराबबंदी है!
हो सकता है ब्लैक लेबल, ब्लू लेबल और Chivas Regal बिहार में शराब नहीं शरबत कहलाती है!
सच्ची कांग्रेस म���रे साथ है, सिर्फ तमिलनाडु कांग्रेस एम. के.स्टालिन की जेब में है। कांग्रेस के लोग मुझसे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं
- विजय,TVK अध्यक्ष
“असम में चुनाव हो रहे हैं और वहां एक मूर्ख मुख्यमंत्री है, जो कह रहा था कि मुस्लिमों से सामान मत खरीदो। अरे अंधभक्तों, तो मुस्लिम देशों से गैस और तेल लेना भी बंद कर दो।”
- संजय सिंह
दिल्ली–NCR में रहने वाले हजारों बिहारी मजदूर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।
मजदूर कह रहे हैं कि गैस की किल्लत की वजह से खाना तक नहीं बन पा रहा, वहीं दूसरी तरफ सरकार “सब चंगा” होने का दावा कर ��ही है।