आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।
आज सांगानेर विधानसभा क्षेत्र स्थित मानसरोवर में आयोजित ‘रक्षाबंधन पर्व – स्नेह का रक्षासूत्र’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों एवं पार्टी की निष्ठावान मातृशक्ति ने रक्षासूत्र बांधकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद हमारी शक्ति है, जो हमें प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
रक्षाबंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनों से मिले स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद को मैं अपनी शक्ति और जिम्मेदारी मानता हूं। इस विश्वास, अपनत्व और स्नेह के लिए सभी बहनों का हृदय से आभार!
C-Voter सर्वे: आज चुनाव हुए तो NDA को 326, INDIA गठबंधन को 185 सीटें...
India Today-C-Voter के सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो NDA को 326 सीटें जबकि INDIA गठबंधन को 185 सीटें मिलने का अनुमान है
#MoodOfTheNation#MOTN2026 | @anjanaomkashyap | @sahiljoshii
उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya ने आज उपमुख्यमंत्री डॉ. @DrPremBairwa के सिविल लाइंस स्थित राजकीय आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी एवं रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी।
हमारी सरकार सरकारी नौकरियों के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे अपने परिजनों के साथ रहते हुए अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकें।
राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि!
नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों, संगठन महामंत्रियों एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में सहभागिता की।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यों की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। संगठन को सशक्त करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और गति देने की दिशा में बैठक सार्थक रही।
#BJP4India
पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूँ।
अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय व सुशासन की कल्पना को ज़मीन पर उतारा।
अटल जी का विराट व्यक्तित्व व नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
@aajtak@anjanaomkashyap सबसे अधिक पंडितों की हत्याएं कांग्रेस के कार्यकाल में हुई है मुला मुलायम सिंह ने भी कर सेवकों पर गोलियां चलाई थी प्रेम शुक्ला जी कश्मीरी पंडितों का उदाहरण भी दे दीजिए उनकी भी हत्या इन्होंने जानबूझकर करवाई थी सिखों का नरसंहार करवाया था सभी कांग्रेस की देन है।
@aajtak@premshukla
@aajtak@anjanaomkashyap सबसे अधिक पंडितों की हत्याएं कांग्रेस के कार्यकाल में हुई है मुला मुलायम सिंह ने भी कर सेवकों पर गोलियां चलाई थी प्रेम शुक्ला जी कश्मीरी पंडितों का उदाहरण भी दे दीजिए उनकी भी हत्या इन्होंने जानबूझकर करवाई थी सिखों का नरसंहार करवाया था सभी कांग्रेस की देन है
गृहमंत्री अमित शाह जी वो इंसान हैं, जिनका नाम सुनकर सारे आतंकवादी और उग्रवादी कांप उठते हैं। जिस दिन यहां चर्चा शुरू होगी और गृहमंत्री अमित शाह जी का जब जवाब होगा तो आप लोग सुन नहीं पाएंगे।
— माननीय श्री @KirenRijiju जी
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर, आज #NationalHandloomDay पर भारत के अद्भुत handloom और हमारे कारीगरों के हुनर का उत्सव। 🇮🇳
कच्छ की पारंपरिक आभला mirror work से सजी यह साड़ी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि पीढ़ियों से संजोई गई हमारी कला, संस्कृति और स्वदेशी शिल्प परंपरा की पहचान है।
आइए, handloom को अपनाएँ, अपने बुनकरों और कारीगरों को प्रोत्साहित करें और Vocal for Local को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ।
हर धागे में भारत, हर कारीगरी में हमारी विरासत। 🧵✨
#NationalHandloomDay #VocalForLocal #indianhandloom
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
दिनांक: 9 अगस्त 2026
समय: प्रातः 09:00 बजे
स्थान: अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक
#HarGharTiranga
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भारत का हथकरघा हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और शिल्प कौशल की जीवंत पहचान है। राजस्थान की कोटा डोरिया, लेहरिया, बांधनी और ब्लॉक प्रिंट जैसी हस्तनिर्मित कलाएँ हमारी विरासत को विश्वभर में गौरवान्वित करती हैं।
आइए, ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प के साथ हथकरघा उत्पादों को अपनाएँ, अपने बुनकरों और कारीगरों का समर्थन करें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
#NationalHandloomDay #VocalForLocal #MeraRajasthan
विकसित राजस्थान का मार्ग हमारे युवाओं के सपनों, संकल्प और सामर्थ्य से होकर गुजरता है। मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना युवाओं को उनकी प्रतिभा निखारने, नए अवसरों से जुड़ने और अपने भविष्य को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम बन रही है।
"खेलो, जुड़ो, सीखो और बढ़ो" के मंत्र के साथ हमारी सरकार प्रत्येक युवा को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाकर विकसित राजस्थान के निर्माण में उसकी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।