Official handle of Banswara Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve).
Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100 #
🔰 पंचायती राज चुनाव-2026 (चतुर्थ चरण)
◾आगामी पंचायती राज चुनाव एवं त्योहारों के मध्यनजर थाना पाटन पुलिस बल द्वारा *बड़ी सरवा एवं दराबड़िया* क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
"बांसवाड़ा पुलिस – आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।"
@IgpUdaipur
रोशनी, उमंग और खुशियों के इस महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!
माँ लक्ष्मी जी, माँ सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की असीम कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश सदैव जगमगाता रहे।
दीपावली का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के लिए नई उम्मीदें और अपार सफलता लेकर आए। राजस्थान पुलिस आपके सुरक्षित, आनंदमय और मंगलमय उत्सव की कामना करती है। आइए, इस त्योहार को पूरी जिम्मेदारी, आपसी सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।
#HappyDiwali #Diwali2026 #FestivalOfLights #RajasthanPolice #SafeRajasthan
🔰जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में पंचायती राज चुनाव एवं त्योहारों के मध्यनजर थाना पाटन की प्रभावी कार्यवाही।
🔹 छोटी सरवा कस्बे में पुलिस टीम ने 25 बिना नंबरी एवं पावर बाइक की जब्त।
आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
@IgpUdaipur@PoliceRajasthan
🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔
प्रकाश, उल्लास एवं खुशियों के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली का नया प्रकाश लेकर आए।
@PoliceRajasthan@IgpUdaipur@BanswaraPolice
🪔✨ **बांसवाड़ा पुलिस की ओर से धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।** ✨🪔
धनतेरस का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशियां लेकर आए।
**शुभ धनतेरस!** 🙏
#धनतेरस#Dhanteras@UdaipurPolice@PoliceRajasthan
🔰जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में पंचायती राज चुनाव-2026 (तृतीय चरण) के तहत आनंदपुरी, कलिंजरा और सल्लोपाट थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का
दिलाया भरोसा।
@IgpUdaipur@PoliceRajasthan#PanchayatiRajElection2026
✅ पंचायती राज चुनाव-2026 के दौरान ग्राम पंचायत पिण्डारमा में अचानक बेहोश हुए मतदान अधिकारी को पुलिस मोबाइल पार्टी-11 ने तत्काल CPR एवं प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाकर अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से अधिकारी की जान बचाई गई।
सुरक्षा के साथ खाकी का मानवीय चेहरा। 🇮🇳
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास!
बाड़मेर में 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित अनुसंधान और प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने आरोपी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास एवं ₹1.75 लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
🔹 घटना के 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।
🔹 14 दिन में न्यायालय में चालान पेश।
🔹 केस ऑफिसर स्कीम के तहत महज 3 माह में ट्रायल पूर्ण।
राजस्थान पुलिस: आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर
#RajasthanPolice #JusticeDelivered #POCSOAct #BarmerPolice
Speedometer की सुई सिर्फ रफ़्तार नहीं, बल्कि आपकी ज़िंदगी और मौत के बीच का फासला भी बताती है!
सड़क पर गाड़ी चलाते समय थोड़ी सी जल्दबाजी और Overspeeding न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आपके और आपके परिवार के भविष्य के साथ एक बड़ा जोखिम है। सड़क पर तय की गई Speed Limits सिर्फ नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करती है|
गति पर नियंत्रण रखें, ज़िम्मेदारी से Drive करें!
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#Roadsafety # Rajasthanpolice#Trafficawareness #Overspeeding #Drivesafe #Speedlimit
Digital Extortion, साइबर ठगों द्वारा अश्लील वीडियो या निजी पलों को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का एक गंभीर और खतरनाक अपराध है।
यदि कोई आपको इस तरह ब्लैकमेल करे, तो बिल्कुल न डरें और भूलकर भी पैसे न दें, क्योंकि फिरौती देने से आपकी मुश्किलें खत्म नहीं होतीं। ठगों के सभी कॉल्स और संदेशों को तुरंत ब्लॉक करें। जांच में मदद के लिए चैट और स्क्रीनशॉट जैसे सबूत सुरक्षित रखें।
यदि आपके साथ इस तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या https://t.co/rXsEeqY0uF पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
आपकी सुरक्षा, अब एक Click दूर!
किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या खतरे के समय अब घबराने की जरूरत नहीं है। RajCop Citizen App का SOS बटन, 'Need Help' फीचर से मात्र 15 सेकंड में आपकी Live Location सीधे पुलिस तक पहुँचती है जिसके बाद त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस सहायता आप तक पहुंचाई जाती है।
इसके साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित Women Helpline (1090) panic स्थिति में तुरंत मदद प्रदान करने के लिए App पर हमेशा उपलब्ध है।
ये सुविधाएँ महिलाओं को अधिक जागरूक, सतर्क और सुरक्षित बनाने के साथ ही जरूरत के समय पुलिस से जुड़ने का आसान माध्यम प्रदान करती हैं।
आज ही RajCop Citizen App Download करें और खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
#RajCopCitizenApp #RajasthanPolice #SOS #WomenSafety #EmergencyHelpline