हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर साद�� नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कुछ लोग प्रेम से आक्रोशित हैं! दो लोगों की मोहब्बत से परेशान हैं? एक बेटे ने अपने माता-पिता के बीच ज़बरदस्त प्रेम की बात क्या कर दी - कुछ लोग हैरान व्यथित हो गए?
प्यार करना और प्यार पाना, अपने साथी के साथ रोजमर्रा की बोरिंग जिंदगी और उथल-पुथल के बीच दीवाने होकर प्यार करना, बिना शर्म अपने प्यार को दिखाना, बच्चों का ऐसे माता-पिता के साथ बड़ा होना जो एक-दूसरे से ज़बरदस्त मोहब्बत करते हैं - यह एक बेहद ख़ूबसूरत बात ही नहीं, एक वरदान है. मोहब्बत एक वो सौग़ात है जो सबको नसीब नहीं होती, इसीलिए जिन्हें प्यार मिले उन्हें इसे कभी छिपाना नहीं चाहिए
लेकिन जब राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की बात की - कैसे वह ए�� युगल जोड़े की तरह एक दूसरे से प्रेम करते थे, कैसे शादी के वर्षों बाद भी उनके बीच की मोहब्बत ज़िंदा थी - कुछ लोग आक्रोशित और हैरान हो गए?!
ये वही लोग हैं जो अपनी पत्नियों और परिवारों को छोड़ने के आदी हैं, वही लोग जिनके लिए औरत और खासतौर से पत्नी का कोई वजूद ही नहीं है. वो लोग एक ऐसे आदमी के विचार को समझ ही नहीं सकते जो अपनी पत्नी को प्रेम जताना जानता है. वह प्रेम के इज़हार को समझ नहीं सकते. उसे स्वीकार नहीं कर पाते
उन्हें शायद तब तसल्ली होती अगर राहुल जी बताते कैसे सोनिया जी रसोई और खाने की मेज के बीच दौड़ दौड़ कर गर्म फुलके परोसतीं थीं, कैसे वह राजीव जी की जूठी थाली साफ करतीं, कैसे वह उनके भोजन करने के बाद ही अकेले बचा खुचा खातीं! ऐसे लोगों के लिए विवाह का, औरत का, एक पत्नी का जो idea है उसमें वो दोयम दर्जे की, ज़रूरत पूरा करने वाली, बिना किसी वजूद के पीछे रहने वाली है. कुछ भी equal, कुछ भी कोमल, कुछ भी जीवंत और रोमांटिक इन लोगों के लिए आपत्तिजनक है.
खैर, एक ऐसी भी दुनिया है जहाँ साथी equal है. जहाँ प्यार सिर्फ एक duty नहीं है. जहाँ प्यार में पति और पत्नी को प्रेम का इज़हार करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती, जहाँ वे अपना प्यार दिखाने से नहीं डरते.
हमारी संस्कृति में प्रेम को जगत का सार कहा गया है. जिन लोगों को लगता है पत्नी अपने पति की गोद में नहीं बैठ सकती - बच्चों के सामने तो बिल्कुल नहीं - उन्होंने शायद पार्वती को शिव की गोद में बैठे नहीं देखा - अपने पुत्र गणेश और कार्तिकेय की उपस्थिति में. उन्होंने शायद भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की गोद में लक्ष्मी को बैठे नहीं देखा
प्यार जादू है, आपकी दुनिया बदल देता है. मोहब्बत करना सबके बस की बात नहीं है - सिर्फ़ बहादुर लोग प्यार कर सकते हैं. प्यार कमजोर नहीं करता, प्रेम तो ताक़त देता है. प्रेम कभी अश्लील हो ही नहीं सकता.
मैं तो चाहती हूँ हर घर में पति और पत्नी के बीच में मोहब्बत हो, वह शादी के दशकों बाद हँसे, मुस्कुरायें, अपने प्रेम का इज़हार करने से चूके नहीं. मैं तो चाहती हूँ ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे ऐसे घरों में बड़े हों जो प्यार, हँसी और उनके माता-पिता के बीच रोमांस हो ना कि बेरुख़ी.
तो दो��्तों मोहब्बत की इस दास्ताँ का और ख़ुद अपनी मोहब्बत को सराहो, जश्न मनाओ. उस एक व्यक्ति जिसके लिए आपका दिल धड़कता है उसे बेख़ौफ़ हो कर अपनी मोहब्बत अपने प्रेम का इज़हार करो.
क्योंकि शोर, आक्रोश, विस्मय, नफ़रत के उस पार केवल और केवल प्यार ही मायने रखता है. प्रेम जो हमें जीवित रखता है - प्रेम जो प्रेमी के चले जाने के बाद भी हमें सम्भाले रखता है. क्योंकि प्यार कभी ख़त्म नहीं होता.
राहुल गांधी का शुक��रिया जिन्होंने अपने माता-पिता की बेख़ौफ़ मोहब्बत, उनके असीम प्यार की बात बिना हिचकिचाहट के की. जिन्होंने प्रेम पर सार्वजनिक जीवन में जो चुप्पी, जो रूढ़िवादिता है उसको एक झटके में तोड़ दिया. और धन्यवाद सोनिया जी का इस बेपनाह मोहब्बत को करने के लिए और अपनी कहानी बताने के लिए.
ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय- मोहब्बत कीजिए, प्यार बाँटिये - बाक़ी सब बेमानी है ❤️
तेलंगाना के गिग वर्कर्स से 2023 में लंबी मुलाकात हुई थी, विस्तार से बात हुई थी।
उन्होंने अपना दुख-दर्द, अपनी ज़रूरतें और मांगें बताई थीं। वादा था - आपकी मांगें पूरी होंगी, आपको सुरक्षा ज़रूर मिलेगी।
आज हमने वो वादा पूरा किया।
✅ ₹5 लाख दुर्घटना बीमा
✅ ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा
✅ कमाई का 1% पेंशन के लिए
✅ अपने डेटा और कमाई पर अधिकार
✅ जगह-जगह WiFi वाले विश्राम केंद्र
ये सब अब तेलंगाना के गिग वर्कर्स के कानूनी अधिकार हैं।
ये सिर्फ़ योजना नहीं, एक सोच है - हर मेहनतकश को उसका अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।
और यही फ़र्क है - कांग्रेस की प्रजालु सरकार और BJP-RSS के दोरालू वि��ार में।
उनकी विचारधारा श्रमिक को बंधुआ बनाना चाहती है। कांग्रेस की सोच मेहनत करने वालों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य दिलाती है।
अच्छी किताबें बीते कल का सच बताती हैं और आनेवाला कल बनाती हैं।
किताबें सबको पढ़ने और बढ़ने का बराबर मौक़ा देती हैं। दुनिया का इ��िहास गवाह है कि जब प्रिंटिंग प्रेस बनी और किताबें छपनी-बँटनी-बिकनी शुरू हुईं तभी पुनर्जागरण आया। जो लोग समाज को सुलाए रखना चाहते हैं वो किताबों के दुश्मन होते हैं। ये जब ख़ुद किताबें लिखते हैं तो भी इनकी मंशा समाज को जगाना नहीं बल्कि अपने एजेंडे में फँसाकर सुलाना होता है।
जो सकारात्मक और प्रगतिशील अच्छे लोग होते हैं, वो किताबों के रूप में समाज में जन-जागरण के बीज बोते हैं।
संकीर्ण सोच के ���ोग यथास्थिति बनाए रखना चाहते हैं। इसीलिए ये किताबों के विरोधी होते हैं। ये ‘स्मृति’ के समर्थक होते हैं, किताबों के नहीं। यथास्थितिवादी अगर किसी किताब से सबसे ज़्यादा चिढ़ते हैं तो वो है ‘संविधान’।
सच तो ये है कि अगर संविधान बचेगा तो हर किताब बचेगी क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को संविधान ही बचाएगा और जब ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ का अधिकार बचेगा तभी किताबें प्रकाशित होंगी।
��ाद रहे किताबों का छपना यूँ ही ‘प्रकाशन’ नहीं कहा जाता है। सच्ची पुस्तकें प्रकाश-स्तंभ जैसे सही दिशा, सही किनारा दिखाती हैं, भटकने से बचाती हैं।
आओ मिलकर एक ऐसी किताब लिखें
जिसमें हम बदलाव का इंक़लाब लिखें!
छठ महापर्व है सूर्य उपासना का, संस्कृति का, समावेशिता का, सद्भाव का - यही है बिहार की परंपरा और विचारधारा।
इस पावन संध्या पर सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
Have you got your copy of Belonging: A Journey of Love? ❤️📖
Share a picture of yourself with the book, tag us, & let the world know you’re part of this beautiful journey.
We’ll RT your posts & celebrate every reader who joins the journey!
So, who’s sharing their copy with us?
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं।
सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ।
आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
𝑴𝒖𝒎𝒎𝒚, 𝑷𝒂𝒑𝒂 𝒍𝒐𝒗𝒆𝒅 𝒚𝒐𝒖. 𝑩𝒖𝒕 𝑰 𝒄𝒂𝒏𝒏𝒐𝒕 𝒆𝒗𝒆𝒏 𝒕𝒆𝒍𝒍 𝒚𝒐𝒖 𝒉𝒐𝒘 𝒑𝒓𝒐𝒖𝒅 𝒉𝒆 𝒘𝒐𝒖𝒍𝒅 𝒃𝒆 𝒐𝒇 𝒚𝒐𝒖. ❤️
Says an emotional son @RahulGandhi - almost choking.
He spoke for all of us.
"It was magical.
We used to write to each other every day about what was happening in our lives after he went back to India and I went back to Italy."
CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji on her love story with Shri Rajiv Gandhi
📍 Delhi
मैंने कहा, राजीव जी की आँखे दान करनी है. जिसके बाद डॉ ने जवाब दिया कि ,
आँखें ? अरे आप क्या बात करती है��. उनके जिस्म में कुछ भी नहीं बचा है. “ कुछ भी नहीं ,,
ये सुनकर मैं इतना रोई जब तक मेरे आँख के आँसू सूख नहीं गए.
— सोनिया गांधी , अपनी किताब में
Under the leadership of INC President Sh. Mallikarjun @kharge ji and LOP Sh. @RahulGandhi ji, along with Smt. @priyankagandhi ji, AICC In-Charge Sh. Rajendra Pal Gautam ji and UP PCC President Smt. Aradhana Misra-Mona ji, CLP Leader Sh. Virendra Chaudhary ji and Working President Sh. Imran Masood ji, held an important strategy meeting to discuss our preparations for the upcoming assembly elections.
Along with our INDIA bloc partners, we will ensure the BJP’s defeat in UP - just as we did in the 2024 Lok Sabha elections.
The people of UP know that the BJP’s double engine has destroyed the state’s social and economic fabric and must be thrown out at the earliest.
UP will surely send the BJP packing and play a pivotal role in the country’s political future in the months and years to come.
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव’ की आज दिल्ली में आधिकारिक लॉन्चिंग होने जा रही है। शाम 6 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।