पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी! 🌾
इस अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों एवं जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कृषकों ने सहभागिता की। साथ ही कृषकों को कृषि उन्नयन हेतु निःशुल्क मिनीकिट का वितरण भी किया गया।
#PMKISAN#Agriculture#DBT 🌱🇮🇳
आज DDAg श्री उमेश कुमार साहू द्वारा कार्यालय में दूर-दराज से आए कृषकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया
साथ ही PM kisan एवं फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों हेतु आए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। @DM_Barabanki
🌳 #एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के अंतर्गत आज जनपद बाराबंकी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर DD Ag. श्री उमेश कुमार साहू, DAO श्री राजित राम एवं PPO श्री विजय कुमार द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
#EkPedMaaKeNaam
आज परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत हरख में जैविक कृषि मेले का आयोजन किया गया। 🌱
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जनप्रतिनिधिगण, कृषि विशेषज्ञ एवं प्रगतिशील किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया
📢 24.06.2026 को कृषि विभाग एवं TSU (BMGF–EY) द्वारा जनपद बाराबंकी में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु एक दिवसीय MOU हस्ताक्षर एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रिलायंस प्रतिनिधि, FPO व CHC लाभार्थियों की सहभागिता रही।
♻️ सतत खेती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
#Farmers
आज को उप कृषि निदेशक, बाराबंकी द्वारा रा0कृ0बी0भंडार, सूरतगंज में कर्मचारियों के राजकीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध पूर्ति हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात गन्ना-सरसों (सहफसली) प्रदर्शन एवं ICDP गेहूं प्रदर्शन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
@BarabankiD
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर पल्हरी प्रक्षेत्र, बाराबंकी में किसान सम्मान दिवस मनाया गया
किसान मेला आयोजित कर कृषि, पशुपालन, मत्स्य व उद्यानिकी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया।
जय किसान🌾🇮🇳
@BarabankiD @BBKNews@jdabureau@UPGovt
📢 पीएम कुसुम योजना अंतर्गत कृषकों को अनुदान पर 40,521 सोलर पंप उपलब्ध कराने हेतु 26 नवंबर 2025, अपराह्न 3:00 बजे से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया चालू रहेगी।
📞 अधिक जानकारी हेतु: कार्यालय, उप कृषि निदेशक, बाराबंकी से संपर्क करें। @BarabankiD
#PMKUSUM#SolarPump
शासन की विशेष प्राथमिकता वाले Special Intensive Revision (SIR) अभियान का उप कृषि निदेशक बाराबंकी द्वारा व्यापक निरीक्षण।
अभिलेखों की शुद्धता, पारदर्शिता व समयबद्ध कार्यवाही हेतु स्पष्ट निर्देश।
@BarabankiD
@BBKNews@jdabureau@spshahibjp#SIR#SpecialIntensiveRevision
उर्वरक निरीक्षण अभियान के अंतर्गत तहसील रामनगर क्षेत्र में विभिन्न खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा खाद एवं बीज के नमूने संग्रहित किए गए।
इसके उपरांत राजकीय कृषि बीज भंडार सिरौली गौसपुर का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
@BarabankiD
🌾फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर��गत कराए जा रहे कृषि यंत्रों का प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया एवं किसानों से पराल�� न जलाने की अपील की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-A) श्रीमती दीक्षा मिश्रा, श्री कैलाश नाथ पांडे (जिला सलाहकार) एवं अनेक कृषक उपस्थित रहे। @jdabureau
आज उप कृषि निदेशक बाराबंकी द्वारा विकासखंड सिरौली गौसपुर के ग्राम खालसापुर में पीएम किसान योजना के अंतर्गत कृषक मायाराम सहित अन्य किसानों का फार्मर रजिस्ट्रीकरण किया गया।
इस अवसर पर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया एवं इसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
🌾 कृषि विभाग, बाराबंकी परिवार की ओर से
आप सभी को धनतेरस, दीपावली व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं! ✨
आइए, इस त्यौहार पर एक संकल्प लें —
पराली न जलाएं, पर्यावरण बचाएं, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाएं। 🌱
धीरेन्द्र सिंह
उप कृषि निदेशक, बाराबंकी
#HappyDiwali#Barabanki#NoParaliBurning
जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील रामनगर, हैदरगढ़ एवं नवाबगंज के पराली प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी रामनग��� गुंजिता अग्रवाल द्वारा तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी तथा 60 से अधिक ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में वाहन की रवानगी की गई।