स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं एवं जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली लाया है आपके सपनों की सम्पत्ति पाने का सुनहरा अवसर।
रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में अपने सपनों का आशियाना एवं सम्पत्ति पाने का शानदार अवसर।
स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बरेली विकास प्राधिकरण की विशेष सौगात
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं एवं जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली लाया है आपके सपनों की सम्पत्ति पाने का सुनहरा अवसर।
बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों में स्थित कॉमर्शियल कॉम्पलैक्स, कॉमर्शियल कम ऑफिस कॉम्पलैक्स में शोरूम, ऑफिस, ऑफिस भूखण्ड, स्कूल भूखण्ड, व्यावसायिक भूखण्ड एवं दुकान भूखण्डों तथा 18.00 मीटर से अधिक चौड़े मार्गों पर स्थित आवासीय भूखण्डों का आवंटन निविदा-सह-नीलामी पद्धति के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत उपलब्ध आवासीय भूखण्डों का आवंटन लॉटरी ड्रा के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है।
अपने सपनों का आशियाना और अपने व्यवसाय के लिए उपयुक्त सम्पत्ति पाने का यह सुनहरा अवसर न चूकें।
बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली
सुनियोजित विकास • बेहतर भविष्य • आपके सपनों की सम्पत्ति
मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में, आदरणीय आयुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में पीलीभीत बाईपास पर आधुनिक एवं विश्वस्तरीय टाउनशिप के विकास की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण की बड़ी पहल 117 हेक्टेयर भूमि क्रय कर किसानों को लगभग रू0-560 करोड़ का किया गया भुगतान।
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में, आदरणीय आयुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में पीलीभीत बाईपास पर आधुनिक एवं विश्वस्तरीय टाउनशिप के विकास की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण की बड़ी पहल 117 हेक्टेयर भूमि क्रय कर किसानों को लगभग रू0-560 करोड़ का किया गया भुगतान। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
पीलीभीत बाईपास पर आधुनिक एवं विश्वस्तरीय टाउनशिप के विकास की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण की बड़ी पहल
117 हेक्टेयर भूमि क्रय कर किसानों को लगभग ₹560 करोड़ का किया गया भुगतान
बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद के सुनियोजित, आधुनिक एवं सतत शहरी विकास के उद्देश्य से पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में एक अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय टाउनशिप विकसित किए जाने की महत्वाकांक्षी योजना पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत भूमि क्रय की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, निर्धारित नियमों एवं किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित की जा रही है।
प्राधिकरण द्वारा ग्राम कुम्हरा, नवदिया कुर्मियान, अडूपुरा जागीर, आसपुर खूबचन्द, वरकापुर, हरहरपुर, कलापुर, अहिलादपुर एवं मोहरिया में अब तक लगभग 258 बैनामों के माध्यम से 117 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। भूमि क्रय के एवज में संबंधित किसानों को अब तक लगभग ₹560 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को भुगतान की समस्त प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित की जा रही है, जिससे किसानों का विश्वास निरंतर प्राधिकरण के प्रति सुदृढ़ हो रहा है।
प्रस्तावित टाउनशिप को आधुनिक शहरी आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिसमें सुव्यवस्थित आवासीय एवं वाणिज्यिक क्षेत्र, चौड़ी एवं सुदृढ़ सड़कें, हरित क्षेत्र, पार्क, अत्याधुनिक जलापूर्ति एवं सीवरेज प्रणाली, वर्षा जल निकासी व्यवस्था, विद्युत एवं स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग, सामुदायिक सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों के लिए स्थान, खेल एवं मनोरंजन क्षेत्र सहित अन्य सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस टाउनशिप का उद्देश्य नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुविधाजनक जीवन-परिवेश उपलब्ध कराना है।
यह परियोजना न केवल जनपद की बढ़ती आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी, बल्कि पीलीभीत बाईपास क्षेत्र को सुनियोजित शहरी विकास का एक नया आयाम भी प्रदान करेगी। नई टाउनशिप के विकसित होने से क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों का आधारभूत विकास भी तीव्र गति से होगा, जिससे समूचे जनपद के संतुलित एवं नियोजित विकास को बल मिलेगा।
बरेली विकास प्राधिकरण जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में विकसित होने वाली यह नई टाउनशिप आधुनिक नगरीय नियोजन, उत्कृष्ट आधारभूत सुविधाओं एवं पर्यावरणीय संतुलन का आदर्श उदाहरण बने तथा भविष्य में बरेली के समग्र एवं सुनियोजित विकास की पहचान के रूप में स्थापित हो।
मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में, आदरणीय आयुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर एवं विभिन्न परियोजनाओं का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्ता एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना सहित प्राधिकरण के विभिन्न विकास एवं अवस्थापना कार्यों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों, नालियों, सीवर, पेयजल, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, विद्युत व्यवस्था, पार्कों, सार्वजनिक भवनों, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लाइब्रेरी, कन्वेंशन हॉल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता एवं कार्यशीलता का गहन परीक्षण किया गया। जहाँ भी तकनीकी कमियाँ अथवा अनुरक्षण संबंधी समस्याएँ परिलक्षित हुईं, वहाँ संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपाध्यक्ष महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राधिकरण द्वारा कराए गए सभी निर्माण कार्य निर्धारित 02 वर्ष की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि के अंतर्गत हैं। इस अवधि में किसी भी प्रकार की धंसाव, टूट-फूट, दरार, रिसाव अथवा गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार अपने व्यय पर तत्काल सुधार कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सुरक्षा निधि की कार्रवाई, आर्थिक दंड, ब्लैकलिस्टिंग, अनुबंध समाप्ति सहित कठोर वैधानिक एवं संविदात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष महोदया ने आवंटियों की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निर्देश दिए कि रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों, प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण चौराहों पर शीघ्र ही दिशा-सूचक (साईनेज) बोर्ड स्थापित किए जाएँ। इन साईनेज बोर्डों के माध्यम से आवंटियों एवं आगंतुकों को अपने प्लॉट, सेक्टर, मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुँचने एवं उनकी पहचान करने में सुविधा होगी, जिससे योजनाओं में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।
उपाध्यक्ष महोदया ने कहा कि बरेली विकास प्राधिकरण का उद्देश्य केवल उच्च गुणवत्ता के विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि आवंटियों एवं नागरिकों को आधुनिक, सुव्यवस्थित तथा नागरिक-अनुकूल आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना भी है। इसी उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, नियमित अनुरक्षण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में, आदरणीय आयुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं श्रद्धापूर्ण बनाने के उद्देश्य से बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने नगर के प्रमुख कांवड़ मार्गों एवं स्वागत स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में, आदरणीय आयुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में दिनांक 31.07.2026 को उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण सभागार में जनपद के सम्मानित प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा पहली बार कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन हेतु किए जा रहे विशेष प्रबंधों से मीडिया को अवगत कराना तथा जनहित से जुड़े प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा करना रहा। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज।
आज दिनांक 31.07.2026 को उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण सभागार में जनपद के सम्मानित प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा पहली बार कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन हेतु किए जा रहे विशेष प्रबंधों से मीडिया को अवगत कराना तथा जनहित से जुड़े प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा करना रहा।
मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में, आदरणीय आयुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर एवं विभिन्न परियोजनाओं का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
आज दिनांक 25.07.2026 को उपाध्यक्ष महोदया, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बैरियर संख्या-02 से पीलीभीत रोड बड़े बाईपास तक प्रस्तावित/प्रचलित सड़क चौड़ीकरण, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक अवस्थापना विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर एवं विभिन्न परियोजनाओं का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश।
आज दिनांक 25.07.2026 को उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डोहरा रोड, पीलीभीत बाईपास रोड, सतीपुर चौराहा, 100 फुटा रोड, मिनी बाईपास, रामपुर रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन तथा आदरणीय आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित एवं सुशासन की भावना के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में आम जन-सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना गया।