महान देशभक्त, स्वतंत्रता के अनन्य पुजारी श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक थे. वे एक धर्मपरायण कुशल हिन्दू शासक, सेनानायक और कूटनीतिज्ञ थे. उन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम से मराठा साम्राज्य की नींव रखी.
जयंती पर कोटिशः नमन🙏
#ShivajiMaharaj
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र 🇮🇳 को अक्षुण्ण रखने के लिए और लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने के लिए तानाशाही आपातकाल का प्रखर विरोध करने वाले सभी सत्याग्रहियों को ��ंदन।🙏🏻
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। हम घटना में मृत हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। #pahalgam
भारतीय संविधान के निर्माता एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न' डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
भारतीय संविधान तैयार करने और सामाजिक समानता के प्रति आपका समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
#BRAmbedkar#AmbedkarJayanti
विक्रम संवत-2082 एवं चैत्र नवरात्रि की सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ ।यह नव वर्ष नई चेतना, नई उमंग के साथ सभी के जीवन में सुख, समृद्धि लाऐ, यह प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है।
अदम्य साहस,पराक्रम व बलिदान का प्रतीक भारतीय थल सेना के सभी वीरों को 'थल सेना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
#ArmyDay के अवसर पर मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण से सदैव भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले देश के वीर जवानों को मैं हृदय की गहराइयों से नमन् करता हूं।
सू��्योपासना एवं लोक आस्था के चार दिवसीय पावन महापर्व छठ पूजा के तृतीय दिन "संध्या अर्घ्य" की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान आदित्य देव व छठी मैया आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं शांति लाएं।
जय छठी मईया 🙏 #छठपूजा
जय छठी म��या
छठ महापर्व के प्रथम दिवस, नहाय खाय की समस्त छठी महाव्रती को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान सूर्य और छठी मैया के उपासना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए ऐसी कामना करता हूं। #छठपूजा #महापर्व #chhathpooja2024 #chhath2024
यह चुनाव सत्ता का नहीं, बल्कि छात्र हितों और दिल्ली विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के संघर्ष का है।
#DU के बेहतर कल और छात्रों के कल्याण के लिए, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अभाविप के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दें।
अध्यक्ष: ऋषभ चौधरी
उपाध्यक्ष: भानुप्रताप सिंह
सचिव: मित्रविंदा कर्णवाल
संयुक्त सचिव: अमन कपासिया
अपने कीमती वोट को 4-3-2-1 नंबर पर बटन दबाकर अभाविप के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं।
#DUSU2024 #ABVP #ABVP4DUSU #DU #DelhiUniversity #DUSupportsABVP
श्रद्धेय दत्ताजी डिडोळकर जन्मशती समारोप समारोह, @RSSorg के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. @DrMohanBhagwat, श्रीनाथ पीठाधीश्वर स्वामी श्रीजितेन्द्रनाथ महाराज, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री एवं जन्मशती समारोह समिति के अध्यक्ष श्री @nitin_gadkari एवं अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री @AshishSainram की उपस्थिति में नागपुर में संपन्न हुआ।
नर हो न निराश करो मन को, कुछ काम करो कुछ काम करो
यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो!
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो।
कुछ तो उपयुक्त करो तन को
नर हो न निराश करो मन को।
#JOIN_ABVP#AbvpBarh#ABVPForStudent#ABVPForEducation
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शंकर की कृपा से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य हो।
ॐ नमः शिवाय !
आप सभी शिव भक्तों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान शंकर सभी भक्तजनों की मनोकामना पूर्ण करें एवं देवाधिदेव महादेव की कृपादृष्टि हम सभी पर सदैव बनी रहे!
अद्भुत, अद्वितीय, असाधारण जीत...
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को परास्त कर भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर वैश्विक पटल पर भारत का मानवर्��न किया है।
इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय क्रिकेट टीम सहित सभी देशवासियों को हार्दिक ��धाई।
#T20WorldCupFinal
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 18 जून, 2024 को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया है.
#UGCNET2024#NTA#PaperLeak#AbvpBarh@ugc_india
अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान क��ें।
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:।
#AbvpBarh