आज २५ जुलाई २०२६ दिन शनिवार को जनपद गोरखपुर अंतर्गत सहजनवां विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम प्रानपुर के सम्मानित स्व०जयकृष्��धर दूबे जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में तमाम सम्मानित लोगों के साथ अनेकों लोगों के साथ हम स्वयं सम्मिलित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों में सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भानू पांडेय जी, वीरेन्द्र कुमार शुक्ल जी,वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चन्द्र दूबे जी, वर्तमान जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष उमापति उपाध्याय जी, एडवोकेट के के मिश्रा जी, योगेन्द्र श्रीवास्तव जी, गिरजेश शुक्ल जी, सहजनवां के रामनाथ यादव समेत अनेकों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते सच्ची श्रद्धांजलि किया अर्पित।मालूम हो कि ग्राम प्रानपुर के मृदुभाषी सहज सुशील व्यक्तित्व के धनी जय कृष्णधर दूबे जी गोरखपुर व खलीलाबाद में वकालत करते थे और उनकी पहचान अच्छे व बड़े लोगों में होती थी।दिनांक १४ जुलाई को खलीलाबाद कचहरी परिसर में ही अचानक उनको हर्ट अटैक आया और वह स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर खलीलाबाद के बड़गो स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे पर वहीं पर उनका हो गया था निधन।