उत्तर प्रदेश के शामली में आयुष मलिक के खुद को मोहम्मद अली बताने और इस्लाम धर्म कबूल करने का दावा करने के बाद ये मामला चर्चा में है. उनके परिवार का आरोप है कि उनका ब्रेनवॉश किया गया है. देखिए @dilnawazpasha और प्रभात कुमार की ये ग्राउंड रिपोर्ट.
पश्चिम एशिया में ईरान के ख़िलाफ़ चल रहे अमेरिकी नाकेबंदी अभियान के बीच एक ऐसी घटना हुई है, जिसने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. ओमान की खाड़ी में हुए अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है. भारत ने इस मुद्दे पर एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को तलब कर विरोध दर्ज कराया है. लेकिन सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.
रिपोर्ट: बीबीसी न्यूज़ हिन्दी
आवाज़: संदीप राय
वीडियो एडिटर: सदफ़ ख़ान
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आज़ाद ने बीबीसी हिंदी से विशेष बातचीत की. हालिया चुनावी नतीजों के बाद टीएमसी के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चाओं, ममता बनर्जी के नेतृत्व, अभिषेक बनर्जी की भूमिका और पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. साथ ही उन्होंने विपक्ष की राजनीति, इंडिया गठबंधन, पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति और 2029 की तैयारियों पर भी अपनी राय रखी.
रिपोर्टरः @dilnawazpasha
शूट एडिटः अरीबा अंसारी, प्रभात कुमार
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बीच हालिया तीख़ी बयानबाज़ी ने क्षेत्र में टकराव की आशंका को और बढ़ा दिया है. फ़िलहाल यह तनाव अभी ज़ुबानी जंग तक सीमित है, लेकिन दोनों पक्षों के बयानों ने माहौल को और गर्म कर दिया है. इस विवाद की शुरुआत कैसे हुई? इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने एक-दूसरे के ख़िलाफ़ क्या कहा? आज पहली ख़बर में इसी की बात.
रिपोर्ट: बीबीसी न्यूज़ हिन्दी
आवाज़: प्रियंका
एडिट: अल्ताफ